पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण करने के उपरान्त परेड का निरीक्षण तथा प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की आगामी पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत चल रहे रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का सूक्ष्म एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के टर्नआउट, वर्दी की साज-सज्जा, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का बारीकी से अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, सजगता एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की आगामी पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत चल रहे रिहर्सल का भी निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता, समन्वय एवं अनुशासन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। परेड के उपरांत महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियमित व्यायाम करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं सदैव चुस्त-दुरुस्त रहने हेतु प्रेरित किया गया। इसके पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए आरटीसी बैरक, पुलिस मैस एवं पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आरटीसी बैरक के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए, वहीं पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त पीआरवी वाहनों एवं उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा आर्दली रूम लेकर विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों एवं रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, कार्यों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण तथा कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।* *महोदय का संदेश* – “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सेवा भाव से कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना चाहिए।” *“शाहजहाँपुर पुलिस – सुरक्षा, शांति एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध”*

- दलित युवक के घर में आग लगाने व हत्या की साजिश का आरोप, थाने में दी तहरीर शाहजहांपुर। जनपद के थाना आल्हागंज क्षेत्र के ग्राम चौरसिया निवासी तुलाराम पुत्र फकीरे (अनुसूचित जाति) ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, वह अपने घास-फूस के बने मकान में परिवार सहित सो रहा था। इसी दौरान दिनांक 14/15 अप्रैल 2026 की रात गांव के ही रविकांत, रोहित, पंकज, शिवम (पुत्र राकेश), सोनू (पुत्र उमेश), रामजी (पुत्र विशन) व कल्लू (पुत्र राधाकृष्णन) ने मिलकर उसके घर में आग लगा दी और जान से मारने की कोशिश की। तुलाराम का आरोप है कि किसी तरह वह आग से अपनी जान बचाकर भाग निकला। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की। पीड़ित ने बताया कि उसका परिवार भीम आर्मी भारत एकता मिशन से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते उसे निशाना बनाया जा रहा है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि दिनांक 16 अप्रैल 2026 को उक्त लोग उसके खिलाफ हत्या की साजिश रच रहे हैं, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना आल्हागंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- लखनऊ में जो कल आग लगी थी वहां आज के कैसे हालात हैं ?देखिए. #उत्तर प्रदेश #लखनऊ #फर्रुखाबाद #अमृतपुर1
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला सह सहयोजिका कांति देवी राजपूत4
- Post by CITY NEWS1
- बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की उसके ही देवर ने निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरती के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में पति का इंश्योरेंस का पैसा आरती के बैंक खाते में आया था। आरोप है कि देवर उस पैसे को अपने कब्जे में लेना चाहता था। बताया जा रहा है कि जब आरती ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी देवर ने पहले उसके हाथ-पांव बांध दिए और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।1
- जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के अंतर्गत 639.290 किलोग्राम मादक पदार्थों के निस्तारण (अनुमानित मूल्य 30 करोड़ रुपये से अधिक) के संबंध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया की बाइट।1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- पुलिस महिलाओं के साथ कितना गलत कर रही है कोई आम जनता प्रशासन ही महिलाओं को बीच रोड पर पीटने लगी1