logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मो0पुर पैन्सा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस बोली - जांच के बाद होगी कार्रवाई* *कैमा गांव में पूर्व प्रधान को फंसाने की साजिश का आरोप, परिजन पहुंचे थाने* *मो0पुर पैन्सा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस बोली - जांच के बाद होगी कार्रवाई* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। मो0पुर पैन्सा थाना क्षेत्र के कैमा गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के पूर्व प्रधान भोला यादव और उनके बेटे को कथित तौर पर रंजिश के तहत बदनाम करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश का आरोप लगा है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। *पुरानी रंजिश में फंसाने का आरोप:* परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते पूर्व प्रधान भोला यादव और उनके बेटे की छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि विरोधियों द्वारा उन्हें किसी झूठे आपराधिक मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से परिवार को अप्रत्यक्ष धमकियां भी मिल रही हैं। *थाने पहुंचकर दी तहरीर:* घटना से परेशान परिजन शनिवार को मो0पुर पैन्सा थाने पहुंचे और पूरे मामले की लिखित तहरीर दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और साजिश रचने वालों पर कार्रवाई हो। परिजनों का कहना है कि गांव में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। *क्या बोली पुलिस:* मो0पुर पैन्सा थाना प्रभारी ने बताया कि "पूर्व प्रधान के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा।" फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 📍 *कैमा गांव, मो0पुर पैन्सा थाना क्षेत्र, कौशांबी*

1 hr ago
user_पत्रकार गणेश कश्यप
पत्रकार गणेश कश्यप
Social Media Manager Dadri, Gautam Buddha Nagar•
1 hr ago
a20406da-d5dd-4d73-8f78-8badbdc28738

*मो0पुर पैन्सा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस बोली - जांच के बाद होगी कार्रवाई* *कैमा गांव में पूर्व प्रधान को फंसाने की साजिश का आरोप, परिजन पहुंचे थाने* *मो0पुर पैन्सा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस बोली - जांच के बाद होगी कार्रवाई* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। मो0पुर पैन्सा थाना क्षेत्र के कैमा गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के पूर्व प्रधान भोला यादव और उनके बेटे को कथित तौर पर रंजिश के तहत बदनाम करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश का आरोप लगा है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। *पुरानी रंजिश में फंसाने का आरोप:* परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते पूर्व प्रधान भोला यादव और उनके बेटे की छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि विरोधियों द्वारा उन्हें किसी झूठे आपराधिक मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से परिवार को अप्रत्यक्ष धमकियां भी मिल रही हैं। *थाने पहुंचकर दी तहरीर:* घटना से परेशान परिजन शनिवार को मो0पुर पैन्सा थाने पहुंचे और पूरे मामले की लिखित तहरीर दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और साजिश रचने वालों पर कार्रवाई हो। परिजनों का कहना है कि गांव में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। *क्या बोली पुलिस:* मो0पुर पैन्सा थाना प्रभारी ने बताया कि "पूर्व प्रधान के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा।" फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 📍 *कैमा गांव, मो0पुर पैन्सा थाना क्षेत्र, कौशांबी*

More news from Gautam Buddha Nagar and nearby areas
  • दो दिन पहले कौशांबी से लापता हुए युवक मनोज मौर्य फतेहपुर के खागा में बेहोशी की हालत में मिले हैं। उन्हें सैनी के वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर है। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    दो दिन पहले कौशांबी से लापता हुए युवक मनोज मौर्य फतेहपुर के खागा में बेहोशी की हालत में मिले हैं। उन्हें सैनी के वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर है। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager Dadri, Gautam Buddha Nagar•
    21 hrs ago
  • गाजियाबाद के एनएच-9 पर हुई एटीएम कैशवैन डकैती का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, 8.06 लाख कैश, बलेनो कार, तमंचा और कुल्हाड़ी बरामद । गाजियाबाद की स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-9 पर हुई एटीएम कैशवैन डकैती की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 8 लाख 6 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त सिल्वर रंग की बलेनो कार, अवैध तमंचा, कारतूस और कुल्हाड़ी बरामद की है। दरअसल बीती 6 मई 2026 को इंडिया वन एटीएम में कैश डालने जा रही कैशवैन को एनएच-9 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने फायरिंग कर लूट लिया था। घटना के दौरान बदमाश कैश से भरी वैन ही लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि कैशवैन में करीब 27 लाख रुपये मौजूद थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस आयुक्त गाजियाबाद द्वारा आठ टीमों का गठन किया गया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए पुलिस बलेनो कार नंबर यूपी16 सीसी-1817 और आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। स्वाट टीम और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिपियाना अंडरपास से आरोपी मोहम्मद कैफ निवासी प्रताप विहार विजयनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 लाख 36 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद हुई। आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी मोहम्मद रिजवान को विजयनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जहां से 4 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस डकैती की साजिश पिछले छह महीने से रची जा रही थी। गिरोह लगातार कैशवैन की रेकी कर रहा था। वारदात वाले दिन बदमाश बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार से करीब दो घंटे पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। जैसे ही कैशियर और गनमैन एटीएम में कैश डालने अंदर गए, बदमाशों ने कैशवैन में अकेले मौजूद ड्राइवर पर फायरिंग कर उसे नीचे उतार दिया और केश से भरी हुई वैन लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भागते समय वैन के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कुल्हाड़ी से तोड़ दिए गए और कैश लॉकर को काटकर रुपये निकाल लिए गए। बाद में डासना-मसूरी क्षेत्र के एक मकान में लूट की रकम का बंटवारा किया गया। पुलिस के मुताबिक गैंग का मास्टरमाइंड जुबैर है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। वहीं इस सफल कार्रवाई पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
    3
    गाजियाबाद के एनएच-9 पर हुई एटीएम कैशवैन डकैती का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, 8.06 लाख कैश, बलेनो कार, तमंचा और कुल्हाड़ी बरामद ।
गाजियाबाद की स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-9 पर हुई एटीएम कैशवैन डकैती की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 8 लाख 6 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त सिल्वर रंग की बलेनो कार, अवैध तमंचा, कारतूस और कुल्हाड़ी बरामद की है।
दरअसल बीती 6 मई 2026 को इंडिया वन एटीएम में कैश डालने जा रही कैशवैन को एनएच-9 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने फायरिंग कर लूट लिया था। घटना के दौरान बदमाश कैश से भरी वैन ही लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि कैशवैन में करीब 27 लाख रुपये मौजूद थे।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस आयुक्त गाजियाबाद द्वारा आठ टीमों का गठन किया गया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए पुलिस बलेनो कार नंबर यूपी16 सीसी-1817 और आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
स्वाट टीम और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिपियाना अंडरपास से आरोपी मोहम्मद कैफ निवासी प्रताप विहार विजयनगर को गिरफ्तार किया।  उसके कब्जे से 3 लाख 36 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद हुई। आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी मोहम्मद रिजवान को विजयनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जहां से 4 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस डकैती की साजिश पिछले छह महीने से रची जा रही थी। गिरोह लगातार कैशवैन की रेकी कर रहा था। वारदात वाले दिन बदमाश बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार से करीब दो घंटे पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। जैसे ही कैशियर और गनमैन एटीएम में कैश डालने अंदर गए, बदमाशों ने कैशवैन में अकेले मौजूद ड्राइवर पर फायरिंग कर उसे नीचे उतार दिया और केश से भरी हुई वैन लूटकर फरार हो गए।
आरोपियों ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भागते समय वैन के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कुल्हाड़ी से तोड़ दिए गए और कैश लॉकर को काटकर रुपये निकाल लिए गए। बाद में डासना-मसूरी क्षेत्र के एक मकान में लूट की रकम का बंटवारा किया गया। पुलिस के मुताबिक गैंग का मास्टरमाइंड जुबैर है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। वहीं इस सफल कार्रवाई पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने उतरकर बचाई अपनी जान...* छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे हुंडई कम्पनी की चलती हुई एक इओन कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार ने जैसे तैसे उतरकर अपनी जान बचाई। सड़क किनारे खड़ी कार करीब आधा घंटे तक धूं धूं कर जलती रही। सूचना मिलने पश्चात स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन व टीम के साथ मौके पर पहुंची और कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।। *चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने उतरकर बचाई अपनी जान...* छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे हुंडई कम्पनी की चलती हुई एक इओन कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार ने जैसे तैसे उतरकर अपनी जान बचाई। सड़क किनारे खड़ी कार करीब आधा घंटे तक धूं धूं कर जलती रही। सूचना मिलने पश्चात स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन व टीम के साथ मौके पर पहुंची और कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।।
    1
    *चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने उतरकर बचाई अपनी जान...*

छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे हुंडई कम्पनी की चलती हुई एक इओन कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार ने जैसे तैसे उतरकर अपनी जान बचाई।

सड़क किनारे खड़ी कार करीब आधा घंटे तक धूं धूं कर जलती रही। सूचना मिलने पश्चात स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन व टीम के साथ मौके पर पहुंची और कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।।
*चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने उतरकर बचाई अपनी जान...*
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे हुंडई कम्पनी की चलती हुई एक इओन कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार ने जैसे तैसे उतरकर अपनी जान बचाई।
सड़क किनारे खड़ी कार करीब आधा घंटे तक धूं धूं कर जलती रही। सूचना मिलने पश्चात स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन व टीम के साथ मौके पर पहुंची और कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।।
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यहां पर 1 महीने से कूड़ा पड़ा हुआ है नगर निगम वाले नहीं उठा रहे हैं नोएडा सेक्टर 15 के ब्लॉक
    1
    यहां पर 1 महीने से कूड़ा पड़ा हुआ है नगर निगम वाले नहीं उठा रहे हैं
नोएडा सेक्टर 15 के ब्लॉक
    user_जितेंद्र सिंह
    जितेंद्र सिंह
    नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाजियाबाद खोड़ा थाना पुलिस ने दो रूप वाहन चोर किए गिरफ्तार गाजियाबाद :- थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 08 चोरी किए हुए दोपहिया वाहन बरामद। बाईट :-अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम
    2
    गाजियाबाद खोड़ा थाना पुलिस ने दो रूप वाहन चोर किए गिरफ्तार 
गाजियाबाद :- थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 08 चोरी किए हुए दोपहिया वाहन बरामद।
बाईट :-अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाजियाबाद भोपुरा कुटी कृष्ण विहार यह तस्वीर किसी खंडहर की नहीं बल्कि गाजियाबाद के भोपुरा कुटी में बने उसे समुदाय भवन की है जिसे कभी लोगों की सुविधा और सामाजिक कार्य कर्मों के लिए बनाया गया था लेकिन आज यह भवन बदहाली गंदगी और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार बन चुका है स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समुदाय भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है जगह-जगह दीवारे टूट रही है भवन झज्जर होकर खंडहर में तब्दील होता जा रहा है सफाई न होने के कारण यहां कूड़े का देर लग गया है सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां ना शौचालय की व्यवस्था है और ना ही पानी पीने की व्यवस्था है कई बार नगर निगम से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है गाजियाबाद भोपुरा कुटी में बने समुदाय भवन की है समुदाय भवन जर्जर हालत में है जगह-जगह टूटा फूटा पड़ा है ना शौचालय की व्यवस्था है ना पानी पीने की व्यवस्था है जगह-जगह कूड़े के लगे हैं ढेर कई बार पार्षद और मेयर से शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा है सही संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट
    4
    गाजियाबाद भोपुरा कुटी कृष्ण विहार यह तस्वीर किसी खंडहर की नहीं बल्कि गाजियाबाद के भोपुरा कुटी में बने उसे समुदाय भवन की है जिसे कभी लोगों की सुविधा और सामाजिक कार्य कर्मों के लिए बनाया गया था लेकिन आज यह भवन बदहाली गंदगी और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार बन चुका है स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समुदाय भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है जगह-जगह दीवारे टूट रही है भवन झज्जर होकर खंडहर में तब्दील होता जा रहा है सफाई न होने के कारण यहां कूड़े का देर लग गया है सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां ना शौचालय की व्यवस्था है और ना ही पानी पीने की व्यवस्था है कई बार नगर निगम से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है
गाजियाबाद भोपुरा कुटी में बने समुदाय भवन की है समुदाय भवन जर्जर हालत में है जगह-जगह टूटा फूटा पड़ा है ना शौचालय की व्यवस्था है ना पानी पीने की व्यवस्था है जगह-जगह कूड़े के लगे हैं ढेर कई बार पार्षद और मेयर से शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा है सही संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चलती कार में आग,ग्रेटर नोएडा से मामला आया सामने,वीडियो हुई वायरल ! ग्रेटर नोएडा से एक चलती हुई कार में आग लगने का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है , कि गाड़ी पूरी तरह से जल रही है, हालांकि पूरी घटना के दौरान किसी की हताहत होने की खबर नहीं है!
    1
    चलती कार में आग,ग्रेटर नोएडा से मामला आया सामने,वीडियो हुई वायरल !
ग्रेटर नोएडा से एक चलती हुई कार में आग लगने का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है , कि गाड़ी पूरी तरह से जल रही है, हालांकि पूरी घटना के दौरान किसी की हताहत होने की खबर नहीं है!
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    5 hrs ago
  • गाजियाबाद में मुस्लिम समाज में हुई करोड़ों की शादी। दहेज में दिया गया एक करोड़ कैश। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। दिल्ली के खजुरी खास इलाके में रहने वाले इदरीशी समाज के युवक की शादी खजुरी खास में ही रहने वाली लड़की से हुई। ये शादी इंदिरापुरम के रॉयल एंबियंस फार्म में 9 मई की रात्रि को हुई। इस शादी में एक करोड़, 11 लाख, 11 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के आभूषणों का भर भरकर दहेज दिया गया। इतना ही नहीं इस शादी से 6 माह पूर्व हुईं सगाई में भी एक थार गाड़ी और 31 लाख रुपए कैश दिया गया था। बताया जा रहा है कि लड़के का परिवार ज्यादा पैसे वाला नहीं है जबकि लड़की का परिवार खजुरी खास इलाके का एक संपन्न परिवार है। वायरल वीडियो
    1
    गाजियाबाद में मुस्लिम समाज में  हुई करोड़ों की शादी। दहेज में दिया गया एक करोड़ कैश।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
दिल्ली के खजुरी खास इलाके में रहने वाले इदरीशी समाज के युवक की शादी खजुरी खास में ही रहने वाली लड़की से हुई। ये शादी इंदिरापुरम के रॉयल एंबियंस फार्म में 9 मई की रात्रि को हुई।
इस शादी में एक करोड़, 11 लाख, 11 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के आभूषणों का भर भरकर दहेज दिया गया।
इतना ही नहीं इस शादी से 6 माह पूर्व हुईं सगाई में भी एक थार गाड़ी और 31 लाख रुपए कैश दिया गया था।
बताया जा रहा है कि लड़के का परिवार ज्यादा पैसे वाला नहीं है जबकि लड़की का परिवार खजुरी खास इलाके का एक संपन्न परिवार है।
वायरल वीडियो
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.