logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मिशन शक्ति के तहत किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया* *समाचार* *मिशन शक्ति के तहत किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 01 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्ययोजना के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में किशोरी बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 6 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक संचालित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स, महिला सशक्तिकरण हब की टीम तथा विद्यालयों के शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक एवं प्रभावी तकनीकों का अभ्यास कराया गया तथा विपरीत एवं आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता एवं सजगता का विकास करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें संकट की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित निर्णय लेने, साहसपूर्वक परिस्थितियों का सामना करने तथा आवश्यकता पड़ने पर आसपास के लोगों से सहायता प्राप्त करने और सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930—की जानकारी भी साझा की गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बालिकाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, जागरूकता एवं सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करना तथा उन्हें जीवन की प्रत्येक चुनौती का साहसपूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाना है।

1 hr ago
user_Lavekesh singh dixit
Lavekesh singh dixit
Local News Reporter मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
2954935d-cb70-4490-ab42-ea8fb168ada7

*मिशन शक्ति के तहत किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया* *समाचार* *मिशन शक्ति के तहत किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 01 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्ययोजना के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में किशोरी बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 6 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक संचालित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स, महिला सशक्तिकरण हब की टीम तथा विद्यालयों के शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक एवं प्रभावी तकनीकों का अभ्यास कराया गया तथा विपरीत एवं आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक

4457c7fc-ff0e-426a-8cef-86ffabb95ffb

उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता एवं सजगता का विकास करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें संकट की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित निर्णय लेने, साहसपूर्वक परिस्थितियों का सामना करने तथा आवश्यकता पड़ने पर आसपास के लोगों से सहायता प्राप्त करने और सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930—की जानकारी भी साझा की गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बालिकाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, जागरूकता एवं सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करना तथा उन्हें जीवन की प्रत्येक चुनौती का साहसपूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाना है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • दुनिया भर में कर्ज लेने में हमारा स्थान नंबर वन पहुंच गया है।
    1
    दुनिया भर में कर्ज लेने में हमारा स्थान नंबर वन पहुंच गया है।
    user_BHIMGE BUSSINESS GROUP. KCR
    BHIMGE BUSSINESS GROUP. KCR
    Entrepreneur मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • कहीं ना कहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बात मैं सच्चाई है।
    1
    कहीं ना कहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बात मैं सच्चाई है।
    user_KCR, KODWAHI NEWS
    KCR, KODWAHI NEWS
    Newspaper publisher मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • ও সেপদ মন্ডল
    1
    ও



সেপদ মন্ডল
    user_শিবপদ মন্ডল
    শিবপদ মন্ডল
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • jila anuppur thana Jaithari post lapta me sadak nahi bana hai ane our jane badi samsya hoti hai Anuppur jila Thana jaithari gaon post lapata Se hamare gaon mein sadak nahin banaa hai aane jaane mein badi samasya hoti hai aur hamare gaon ke Jo mukhya sarpanch ji hai unko humne Kai bar bol chuka hai yah log kahate Hain ki yah jila ka kam hai sadak Yojana ke dwara banaya jaega dhanyvad hamare gaon mein sadak banvaen kripya Anya jaane bahut samasya hoti hai
    1
    jila anuppur thana Jaithari post lapta me sadak nahi bana hai ane our jane badi samsya hoti hai 
Anuppur jila Thana jaithari gaon post lapata Se hamare gaon mein sadak nahin banaa hai aane jaane mein badi samasya hoti hai aur hamare gaon ke Jo mukhya sarpanch ji hai unko humne Kai bar bol chuka hai yah log kahate Hain ki yah jila ka kam hai sadak Yojana ke dwara banaya jaega dhanyvad hamare gaon mein sadak banvaen kripya Anya jaane bahut samasya hoti hai
    user_Kashiram
    Kashiram
    जैथारी, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महतारी वंदन योजना में भारी लापरवाही देखी गई है आज भी बहुत से हितग्राही इस योजना से कोसों दूर है।
    1
    महतारी वंदन योजना में भारी लापरवाही देखी गई है आज भी बहुत से हितग्राही इस योजना से कोसों दूर है।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    11 min ago
  • विधानसभा में गूंजी पुष्पराजगढ़ की आवाज़,विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने IGNTU से जुड़े मुद्दे उठाए 📍 अनूपपुर | पुष्पराजगढ़ अनूपपुर पुष्पराजगढ़/ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। विधायक ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ट्राइबल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मान्यताओं की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और वे कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।विधायक मार्को ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार को लेकर विधायक की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    1
    विधानसभा में गूंजी पुष्पराजगढ़ की आवाज़,विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने IGNTU से जुड़े मुद्दे उठाए
📍 अनूपपुर | पुष्पराजगढ़
अनूपपुर पुष्पराजगढ़/ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया।
विधायक ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ट्राइबल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मान्यताओं की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और वे कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।विधायक मार्को ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार को लेकर विधायक की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भारत देश में करप्शन का इस तरीके से हाल है हमारे छत्तीसगढ़ में
    1
    भारत देश में करप्शन का इस तरीके से हाल है हमारे छत्तीसगढ़ में
    user_KCR, KODWAHI NEWS
    KCR, KODWAHI NEWS
    Newspaper publisher मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • बेलगाम रफ्तार का कहर: तेज़ रफ़्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे मनेन्द्रगढ़ शहर में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीजी 16 बी 8323 नंबर की एक कार ने खेडिया टॉकीज के पास से लेकर मेन रोड मौहार पारा तक कई लोगों को लगातार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि कार चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते और वाहन को रोकने का प्रयास करते, तब तक चालक तेज़ी से मौके से फरार हो चुका था। इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई के अभाव में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। नागरिकों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, घायलों को समुचित उपचार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है। बहरहाल घायलों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    बेलगाम रफ्तार का कहर: तेज़ रफ़्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे मनेन्द्रगढ़ शहर में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीजी 16 बी 8323 नंबर की एक कार ने खेडिया टॉकीज के पास से लेकर मेन रोड मौहार पारा तक कई लोगों को लगातार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।
बताया जा रहा है कि कार चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते और वाहन को रोकने का प्रयास करते, तब तक चालक तेज़ी से मौके से फरार हो चुका था। इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई के अभाव में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। नागरिकों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, घायलों को समुचित उपचार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है। 
बहरहाल घायलों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.