Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर: कृषि विभाग की टीम ने पकड़ी बड़े स्तर पर यूरिया की काला बाजारी। सरकारी संस्था पीसीएफ से की गई थी 1567 बोरे यूरिया की कालाबजारी। गोदाम पर गैर जिले के ट्रकों की लोडिंग होती देख एक्टिव की गई थी कृषि विभाग की टीम। कृषि अधिकारी ने अनूपशहर गंगा पुल पर पकड़े यूरिया से लदे तीन ट्रक। ट्रकों से यूरिया ले जाया जा रहा था रामपुर और सम्भल। कृषि अधिकारी ने ड्राइवर और तस्कर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पीसीएफ के गोदाम से खाद तस्कर ने 400 रुपये प्रति बोरा के हिसाब से यूरिया खरीदा, जबकि सरकारी रेट 286 रुपये प्रति बोरा है। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में दर्ज कराई जा रही है खाद माफियाओं पर एफआईआर।
Upkar chauhan Reporter
बुलंदशहर: कृषि विभाग की टीम ने पकड़ी बड़े स्तर पर यूरिया की काला बाजारी। सरकारी संस्था पीसीएफ से की गई थी 1567 बोरे यूरिया की कालाबजारी। गोदाम पर गैर जिले के ट्रकों की लोडिंग होती देख एक्टिव की गई थी कृषि विभाग की टीम। कृषि अधिकारी ने अनूपशहर गंगा पुल पर पकड़े यूरिया से लदे तीन ट्रक। ट्रकों से यूरिया ले जाया जा रहा था रामपुर और सम्भल। कृषि अधिकारी ने ड्राइवर और तस्कर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पीसीएफ के गोदाम से खाद तस्कर ने 400 रुपये प्रति बोरा के हिसाब से यूरिया खरीदा, जबकि सरकारी रेट 286 रुपये प्रति बोरा है। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में दर्ज कराई जा रही है खाद माफियाओं पर एफआईआर।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़: बुलंदशहर में कचहरी परिसर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला, चैंबर विवाद में सरेआम फायरिंग बुलंदशहर: आज बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार परिसर उस समय रणक्षेत्र बन गया जब चैंबर पर कब्जे के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक वरिष्ठ वकील और उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, मृतक वकील सलीम अख्तर के चैंबर को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने यह चैंबर इमामुद्दीन एडवोकेट को अलॉट किया था। आज जब चैंबर का ताला तोड़ने की कोशिश की गई, तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते गोलियां चल गईं। इस वारदात में गोली लगने से वकील इमामुद्दीन और उनके एक रिश्तेदार लहूलुहान हो गए। आपको बता दें कि घायल वकील इमामुद्दीन, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के पिता हैं। घटना के बाद कचहरी परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश और मामले की गहन जांच में जुट गई है। कानून के मंदिर में हुई इस हिंसक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्राओं का पीछा करके फ़वतियाँ कसने वाले मनचले को प्रॉक्टीरियल टीम ने पकड़कर पुलिस को सौंपा एएमयू कैंपस में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार अलीगढ़ में Aligarh Muslim University परिसर में छात्राओं का पीछा कर फब्तियां कसने वाले एक युवक को प्रॉक्टोरियल टीम ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पिछले करीब डेढ़ महीने से कैंपस में छात्राओं को आते-जाते परेशान कर रहा था, जिससे छात्राओं में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ था। बताया गया है कि आरोपी युवक एसएन और बीबी फातिमा हॉल के आसपास अक्सर घूमता रहता था और छात्राओं का पीछा कर उन पर अभद्र टिप्पणियां करता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रॉक्टोरियल टीम ने निगरानी बढ़ाई और आरोपी को मौके से पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी अब्दुल्ला फजलू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना AMU Campus स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Praveen Kumar1
- गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-71 अंडरपास के पास एक कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मृतक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।1
- हापुड़ जिले के धौलाना थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ कमान संभाली है। यह कदम क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्रवाई या कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है।1
- हापुड़ के देहरा में दंगाई घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए दिखे। इस घटना के वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन से उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के इटावा में भाजपा के गढ़ में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम से हड़कंप मच गया। यह हलचल इकदिल के पूर्व नगर अधिकारी से जुड़ी है, जिसने स्थानीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी।1
- अलीगढ़ के कंपनी बाग चौराहे पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। महिला ने सरेआम उसे सबक सिखाया, जिसके बाद आसपास भीड़ जमा हो गई।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य माहात्म्य पर आधारित फिल्म 'कृष्णावतारम्' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त अभिव्यक्ति देने वाली इस फिल्म से जुड़े कलाकारों को सम्मानित भी किया।5