logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशांबी में छिनैती की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार कौशांबी। जनपद के थाना सराय अकिल और थाना करारी क्षेत्र में हुई मंगलसूत्र छिनैती की दो घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को सराय अकिल थाने में पूजा अग्रहरि निवासी पीपल गांव, झलवा (प्रयागराज) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 मार्च को वह ऑटो से धारूपुर जा रही थीं। रास्ते में जरैनी गांव के पास सफेद अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। वहीं 14 मार्च 2026 को थाना करारी में मनोज कुमार निवासी सीतापुर, सराय अकिल ने सूचना दी कि उनकी रिश्तेदार गुड़िया देवी, जो शादी समारोह से लौट रही थीं, लक्ष्मणपुर तिराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। इसी क्रम में 18 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तिल्हापुर-नहर मार्ग पर घेराबंदी की। गोविंदपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी मोहम्मद सैफ उर्फ बाटे निवासी जारी सेमरी, थाना कोंधियारा (प्रयागराज) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दो पीली धातु के लॉकेट (मंगलसूत्र के हिस्से) और घटना में प्रयुक्त सफेद अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।

5 hrs ago
user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
D.D.NEWS UTTER PRADESH
Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कौशांबी...संदीपनघाट थाने के हर्रायपुर चौराहे पर सड़क हादसे के बाद रोडवेज बस चालक की पिटाई prime 18 news
    1
    कौशांबी...संदीपनघाट थाने के हर्रायपुर चौराहे पर सड़क हादसे के बाद रोडवेज बस चालक की पिटाई 
prime 18 news
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कोई माई का लाल यूजीसी लागू नही कर सकता ✅ #UGC_Roll_Back #UGC_Roll_Back
    1
    कोई माई का लाल यूजीसी लागू नही कर सकता ✅
#UGC_Roll_Back
#UGC_Roll_Back
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे देशभर के हजारों टूरिस्ट कल रात अटल टनल रोहतांग में फंस गए,भीषण ठंड के बीच एक हजार से अधिक गाड़ियों में पर्यटकों को अपनी पूरी रात बितानी पड़ी। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 6 दिनों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।
    1
    लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे देशभर के हजारों टूरिस्ट कल रात अटल टनल रोहतांग  में फंस गए,भीषण ठंड के बीच एक हजार से अधिक गाड़ियों में पर्यटकों को अपनी पूरी रात बितानी पड़ी। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 6 दिनों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Mayank Singh
    1
    Post by Mayank Singh
    user_Mayank Singh
    Mayank Singh
    Local News Reporter राजापुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कौशांबी.....दो अलग थाना क्षेत्रों के छिनैती कांड का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार, ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS *कौशाम्बी।जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सराय अकिल व करारी क्षेत्र में हुई छिनैती की घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि बीते दिनों दो अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं से सोने के मंगलसूत्र छीनकर फरार होने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार सक्रिय थी।एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मो0 सैफ उर्फ बाटे पुत्र शहर अबरार निवासी प्रयागराज को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 पीले धातु के लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। साथ ही बरामद मोटरसाइकिलों के चोरी के होने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ कौशाम्बी व प्रयागराज जनपद में चोरी व छिनैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने टीम की प्रशंसा करते हुए 25,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।* *पुष्पेश त्रिपाठी* *क्राइम रिपोर्टर प्रतीक्षा मंथन समाचार पत्र*
    1
    कौशांबी.....दो अलग थाना क्षेत्रों के छिनैती कांड का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार,
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS 
*कौशाम्बी।जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सराय अकिल व करारी क्षेत्र में हुई छिनैती की घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि बीते दिनों दो अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं से सोने के मंगलसूत्र छीनकर फरार होने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार सक्रिय थी।एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मो0 सैफ उर्फ बाटे पुत्र शहर अबरार निवासी प्रयागराज को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 पीले धातु के लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। साथ ही बरामद मोटरसाइकिलों के चोरी के होने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ कौशाम्बी व प्रयागराज जनपद में चोरी व छिनैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने टीम की प्रशंसा करते हुए 25,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।*
*पुष्पेश त्रिपाठी* 
*क्राइम रिपोर्टर प्रतीक्षा मंथन समाचार पत्र*
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.