हाथरस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, हाथरस पुलिस ने किया तीन संगीन वारदातों का खुलासा । NEET छात्रा खुशी अग्रवाल की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, ओवरब्रिज पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की उठी मांग हाथरस। शहर के तालाब ओवरब्रिज पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई NEET की तैयारी कर रही छात्रा खुशी अग्रवाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत के बाद परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सभी ने प्रशासन से तालाब ओवरब्रिज पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दुख न झेलना पड़े। जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय खुशी अग्रवाल, पुत्री डॉ. संजीव अग्रवाल (वेटरनेरियन डॉक्टर), कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित पुराना मिल कंपाउंड की निवासी थीं। वह कोचिंग से स्कूटी पर घर लौट रही थीं। इसी दौरान तालाब ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दाह संस्कार के बाद परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक सीधे हाथरस कोतवाली पहुंचे और वहां एकत्र होकर प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। इसी दौरान सदर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनसे कहा कि तालाब ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने मांग की कि ओवरब्रिज पर उचित डिवाइडर, स्पीड कंट्रोल और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि समय रहते प्रभावी सुरक्षा उपाय किए गए होते, तो शायद एक होनहार छात्रा की जान बचाई जा सकती थी। अब सभी की मांग है कि प्रशासन इस हादसे से सबक लेते हुए ओवरब्रिज पर स्थायी और प्रभावी सुरक्षा इंतजाम करे।

- शाबाश अलीगढ़ पुलिस! 👏 थाना हरदुआगंज व थाना जवां की संयुक्त पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त/अभियुक्ता को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर एक सराहनीय सफलता हासिल की है। घटना के सफल खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर थानाध्यक्ष जवां श्री धीरज कुमार यादव एवं उनकी टीम को ₹25,000 का पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नीरज जादौन ने सम्मानित किया। यह सम्मान पुलिस टीम की मेहनत, सतर्कता और उत्कृष्ट विवेचना का प्रमाण है। पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।1
- फिरोजाबाद जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज द्वारा जैन मंदिर सुहाग नगर फ्लाईओवर निर्माण कंपनी को बिना राजस्व वसूली के अपनी जमीन उपलब्ध कराने की जांच हो, गजब खेल हो रहा है, फिरोजाबाद में फ्री में जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, टेंडर होने से पहले दीवार लगाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी बताए आखिर कौन मनमानी और भ्रष्टाचार की अगुवाई कर रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि चर्चा में आ रहा है, कि सुहाग नगर जैन मंदिर फ्लावर ओवर निर्माण कंपनी को सामान रखने मजदूरों को रहने गोदाम बनाने आदि के लिए बीघो के हिसाब से जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज द्वारा निशुल्क जमीन उपलब्ध करा दी गई है, जिससे राजस्व का भारी नुकसान हुआ है, उन्होंने कहा कि लगभग 74 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर निर्माण हो रहा है, जिसकी लागत 80 से 90 करोड़ भी जा सकती है, फिर भी फुल निर्माण करने वाली कंपनी पर जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज ने लगभग एक डेढ़ साल के लिए इतनी बड़ी जमीन का हिस्सा गोदाम बनाने के दे दिया जहां कंपनी ने सबमर्सिबल पंप और पक्का निर्माण भी कर लिया जिसकी एवज में जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज द्वारा कोई राजस्व वसूली नहीं की गई जिससे मेडिकल कॉलेज को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ इस नुकसान और भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए, उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि फिरोजाबाद में यह गजब खेल हो रहा है फ्री में जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, दीवार पहले लग रही है टेंडर बाद में हो रहा है, भारतीय जनता पार्टी बताए कि कौन इतने बड़े स्तर पर मैनेजमेंट कर रहा है, इस मनमानी और भ्रष्टाचार के लिए कौन पॉलिटिकल लीडर जिम्मेदार है, इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉo मुजाहिद खान, के सी गौतम, जनाब सिराज सलीम बेग, जनाब हाशिम अली, जनाब जीशान बेग प्रमुख रूप से मौके पर उपस्थित रहे।1
- भारत में राष्ट्रपति जहाँ भी आधिकारिक रूप से मौजूद होते हैं, वहाँ उनके निवास, कार्यालय या यात्रा के दौरान राष्ट्रपति का आधिकारिक ध्वज (Flag Standard) या राष्ट्रध्वज निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार लगाया जाता है। इससे यह संकेत मिलता है कि राष्ट्रपति उस स्थान पर उपस्थित हैं। हालाँकि, केवल किसी भवन पर तिरंगा देखकर यह नहीं माना जा सकता कि राष्ट्रपति वहाँ हैं, क्योंकि राष्ट्रध्वज अनेक सरकारी भवनों पर भी फहराया जाता है। राष्ट्रपति की उपस्थिति का संकेत विशेष सरकारी प्रोटोकॉल और आधिकारिक व्यवस्था के अनुसार दिया जाता है।1
- #दिल्ली बच्चों पर पड़ने वाली हर लाठी, उनकी पीठ से ज्यादा सरकार की साख पर पड़ी है। सरकार से कहना चाहती हूं कि1
- Aligarh के स्मार्ट सिटी में। रोड पर दौड़ती कार। भारत एक उजाला Aligarh के स्मार्ट सिटी में। रोड पर दौड़ती कार।1
- #अलीगढ़ पंडित केशव देव गौतम की याचिका पर सांसद सतीश गौतम के खिलाफ मामला, आज सुनवाई नहीं हो सकी; अब 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई।"1
- #मुजफ्फरनगर सम्पूर्ण जनपद को 09 सुपर जोन, 16 जोन, 89 सेक्टर एवं 141 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एटीएस टीम, डॉग1
- शादी के महज 19 दिन बाद खुशबू अपने प्रेमी के साथ घूमने निकल गई। पति अंकित कुशवाहा ने दोनों को बीच बाजार देख लिया। प्रेमी के साथ पत्नी को देखने पर दोनों में झगड़ा भी हुआ, पति ने पत्नी को पीटा भी। पत्नी की बेवफाई और बीच बाजार में हुए झगड़े से आहत होकर अंकित ने घर आकर आत्महत्या कर ली। पति की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही खुशबू ने भी नींद की कई गोलियां खा ली। परिजनों ने पत्नी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की घटना1