नेपाल में तबाही से ठीक पहले सकुशल लौटे बलरामपुर के 8 यात्री, परिजनों ने माना चमत्कार राजपुर। नेपाल में 26 अगस्त की सुबह तिब्बत की पहाड़ियों में ग्लेशियर टूटने से मची भीषण तबाही के बीच बलरामपुर जिले के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राजपुर थाना क्षेत्र के 8 यात्री इस प्राकृतिक आपदा से ठीक दो दिन पहले 24 अगस्त को सुरक्षित अपने घर लौट आए थे। नेपाल में मचे हाहाकार और जन-धन के भारी नुकसान की सूचना मिलने के बाद यात्रियों और उनके परिजनों ने ईश्वर का आभार जताया है। त्रासदी से कुछ घंटे पहले उसी मार्ग पर थे यात्री यात्रियों ने अपने भयावह अनुभव साझा करते हुए बताया कि यात्रा के दौरान वे त्रिशूली नदी के किनारे स्थित मुगलीन कस्बे में रुके थे और वहीं भोजन किया था। जिस त्रिशूली और गंडकी नदी क्षेत्र से वे सुरक्षित गुजरे, अगले ही दिन वहां सैलाब और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। यात्रियों का कहना है कि जिस स्थान पर वे कुछ समय पहले मौजूद थे, वहां के विनाशकारी दृश्यों को देखकर वे सिहर उठे। इस सुरक्षित वापसी को पूरा परिवार किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है। राजपुर क्षेत्र के सभी 8 यात्री नीरज तिवारी राहुल गुप्ता आसीम खलखो बबलू सिंह हेमंत यादव घनश्याम यादव राजकुमार आपदा आने से ठीक 48 घंटे पहले 24 अगस्त को घर पहुंचे। मुगलीन और त्रिशूली नदी क्षेत्र, जहां यात्रियों ने पड़ाव डाला था, आपदा में बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य शासन के निर्देश पर सभी थानों से नेपाल यात्रा पर गए नागरिकों का विवरण जुटाया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन अब सीमावर्ती क्षेत्रों और सभी थाना स्तरों से नेपाल गए अन्य नागरिकों की जानकारी एकत्रित कर शासन को भेज रहा है, जिससे फंसे हुए नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधा जा सके।

- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी बलरामपुर। नेपाल में हाल ही में घटी भीषण त्रासदी को लेकर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन बलरामपुर ने जिले के उन नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके इस हादसे में लापता होने की आशंका है या जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने आम नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि यदि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा के दौरान लापता हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करने की अपील की है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने लापता व्यक्ति का नाम,स्थानीय पता एवं गृह जिला,लापता व्यक्ति का संपर्क नंबर (यदि उपलब्ध हो),परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम और मोबाइल नंबर,नेपाल यात्रा अथवा ठहरने से संबंधित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण विवरण देने की अपील की है। जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर नागरिक हेल्प लाइन नंबर 8225993891 एवँ 700907638 जारी किया है।प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है, ताकि समय रहते विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।1
- नरहरपुर पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 27 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,उजियारा अभियान के तहत नरहरपुर पुलिस ने,अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मामलों में, कुल 14 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सुखचंद कोर्राम उम्र 37 वर्ष पिता बिरझू राम,निवासी कुसुमपानी के कब्जे से 7 लीटर तथा, यशवंत कुजाम उम्र 32 वर्ष पिता दयाराम कुंजाम, निवासी मण्डरादरहा के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक,खेमराज नेताम, संध्यालाल मंडावी, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, रामनाथ ध्रुव, नीलेश निषाद, राहुल जाटव, महिला आरक्षक पूर्णिमा मरकाम और महिला सैनिक महेश्वरी नाग शामिल रहे।1
- NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज मैनपुर। नेशनल हाईवे-130C की जर्जर हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि विरोध का मुद्दा भी बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मैनपुर क्षेत्र में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। नेता खुद सड़क किनारे बने गड्ढे में बैठ गए और शासन-प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़क की ओर खींचा। प्रदर्शन का यह तरीका राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर रुककर नेताओं का विरोध देखते नजर आए। गड्ढे में बैठकर पूछा—आखिर कब सुधरेगी सड़क? कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NH-130C क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की बदहाली को दिखाने के लिए अब सिर्फ ज्ञापन और शिकायत काफी नहीं है, इसलिए जिस गड्ढे से जनता रोज परेशान हो रही है, उसी गड्ढे में बैठकर जिम्मेदारों को स्थिति दिखाई गई। प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष दुलेंद्र नेगी, सचिव लीकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक, तीव कुमार सोनी, प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन और गौवकरण नागेश सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में बढ़ जाता है खतरा बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। भीड़ जुटी तो प्रदर्शन बना चर्चा का विषय गड्ढे में बैठकर किए गए प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटती रही। राहगीरों के बीच भी सड़क की स्थिति को लेकर चर्चा होती रही। कांग्रेस नेताओं ने सरकार और संबंधित विभाग से सवाल किया कि आखिर NH-130C की बदहाली कब दूर होगी? क्या सड़क की मरम्मत किसी बड़े हादसे के बाद होगी या उससे पहले ही जिम्मेदार विभाग जागेगा? सड़क के गड्ढे से निकला बड़ा सवाल यह प्रदर्शन कुछ देर का था, लेकिन इसके जरिए कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद संबंधित विभाग NH-130C की मरम्मत को लेकर क्या कदम उठाता है। जनता का सवाल साफ है—सड़क पर गड्ढे भरेंगे या फिर गड्ढों पर ही विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहेगा?3
- कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।1
- सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄 morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄1
- फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश Kondagaon : फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश1
- युवाओं ने सवालों से घेरा गृह मंत्री विजय शर्मा ...................................... छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन कवर्धा में चल रहा है। अभ्यर्थी गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर धरना दे रहे हैं और उनकी मुख्य मांग दूसरी चयन/वेटिंग लिस्ट जारी करने की है। पुलिस भर्ती में कुल 5,967 पद घोषित किए गए थे, जिनमें अभ्यर्थियों के अनुसार 1,940 पद अभी भी खाली हैं। उनका कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों का अलग-अलग जिलों में एक से अधिक जगह चयन होने और भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के कारण ये पद खाली रह गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कई महीनों से दूसरी सूची का इंतजार कर रहे हैं और सरकार को बचे हुए पदों पर योग्य उम्मीदवारों को मौका देना चाहिए। भारी बारिश के बावजूद करीब 200-300 अभ्यर्थी धरने पर डटे रहे और उन्होंने कहा है कि दूसरी सूची जारी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा के अनुसार पहली चयन सूची और पहली वेटिंग लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है; दूसरी वेटिंग लिस्ट पर अंतिम फैसला कैबिनेट को लेना है, और मुख्यम1
- कोड़ेजूंगा चौक पर पुलिस की पाठशाला, यातायात नियमों से लेकर साइबर फ्रॉड तक दी जानकारी 27 अगस्त शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,एनएच 30 कोड़ेजूंगा चौक पर,कांकेर पुलिस ने “जुर्माना नहीं, साइबर जागृति की सेल्फी” अभियान चलाकर, 500 से अधिक लोगों को साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश और, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी दीपक साव व टीम ने कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियम, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क संकेत और सिग्नल की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। लोगों से “मैं साइबर जागरूक हूँ” संदेश के साथ सेल्फी अपलोड करवाकर उन्हें अभियान से जोड़ा गया। पुलिस ने लोगों से स्वयं जागरूक रहने के साथ परिवार और,आसपास के लोगों को भी साइबर व यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।1