logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर युवाओं को तकनीकी जागरूकता का संदेश भिवानी। युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बवानी खेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी मनसा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के प्रति जागरूक करना तथा देश के तकनीकी विकास में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को भारत की तकनीकी उपलब्धियों, डिजिटल इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा तथा आधुनिक विज्ञान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने युवाओं को नई तकनीकों का सकारात्मक उपयोग करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका ढींगरा उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं के बौद्धिक विकास, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में दीपक, विक्रम कोच तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिए। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों, विचार-विमर्श एवं प्रेरणादायक संबोधनों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को टी-शर्ट, डायरी, पेन एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को शिक्षा के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति प्रेरित किया गया।

1 hr ago
user_Rajesh Bisht
Rajesh Bisht
Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
1 hr ago
b539350b-ef1c-4e1c-9052-c74a0be55421

More news from हरियाणा and nearby areas
  • भिवानी में प्लेटफार्म पर ही गार्ड और टीटी में बजी बॉक्सिंग। देखें किसकी हुई धुला ईई
    1
    भिवानी में प्लेटफार्म पर ही गार्ड और टीटी में बजी बॉक्सिंग। देखें किसकी हुई धुला ईई
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    20 min ago
  • बवानी खेड़ा अवैध निर्माण विवाद को लेकर एडवोकेट राजेश सिंधु और एडवोकेट रामकिशन ने जाने क्या कहा
    1
    बवानी खेड़ा अवैध निर्माण विवाद को लेकर एडवोकेट राजेश सिंधु और एडवोकेट रामकिशन ने जाने क्या कहा
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    26 min ago
  • थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना में कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भारत नगर, नई अनाज मंडी हिसार निवासी महिला ने थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 21अप्रैल को वह अपनी मां के साथ सेक्टर-13 भिवानी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। इसी दौरान उसका पति दीपक वहां आया और उसे अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोपी पहले अपने ई-रिक्शा से एक डंडा लेकर आया और अपनी पत्नी सोनिया पर हमला कर दिया। जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी वापस ई-रिक्शा में गया और वहां से एक दरांती लेकर आया। आरोपी ने दरांती से अपनी पत्नी सोनिया व उसकी मां पर कई वार किए तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। दोनों घायल महिलाओं को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की शिकायत पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। महिला विरुद्ध अपराध में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसी दिन आरोपी को सेक्टर-13 भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना सिविल लाइन भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-13 इंचार्ज एएसआई विजय कुमार ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र रोशन निवासी बरवाला हिसार, हाल निवासी भारत नगर, नई सब्जी मंडी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया ई-रिक्शा, एक डंडा व एक दरांती बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हिसार में ई-रिक्शा चलाने का काम करता है तथा शराब पीने का आदी है। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला किया था। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
    1
    थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना में कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
भारत नगर, नई अनाज मंडी हिसार निवासी महिला ने थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 21अप्रैल को वह अपनी मां के साथ सेक्टर-13 भिवानी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। इसी दौरान उसका पति दीपक वहां आया और उसे अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोपी पहले अपने ई-रिक्शा से एक डंडा लेकर आया और अपनी पत्नी सोनिया पर हमला कर दिया। जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी वापस ई-रिक्शा में गया और वहां से एक दरांती लेकर आया। आरोपी ने दरांती से अपनी पत्नी सोनिया व उसकी मां पर कई वार किए तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। दोनों घायल महिलाओं को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
महिला की शिकायत पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। महिला विरुद्ध अपराध में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसी दिन आरोपी को सेक्टर-13 भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना सिविल लाइन भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-13 इंचार्ज एएसआई विजय कुमार ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र रोशन निवासी बरवाला हिसार, हाल निवासी भारत नगर, नई सब्जी मंडी हिसार के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया ई-रिक्शा, एक डंडा व एक दरांती बरामद की गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हिसार में ई-रिक्शा चलाने का काम करता है तथा शराब पीने का आदी है। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला किया था।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
    user_Rajesh Bisht
    Rajesh Bisht
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत -धड़ से अलग हुआ सिर मृतक की नहीं हो पाई पहचान शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में शव रखवाया गया ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत धड़ से अलग हुआ सिर मृतक की नहीं हो पाई पहचान शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में शव रखवाया गया
    1
    ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत
-धड़ से अलग हुआ सिर
मृतक की नहीं हो पाई पहचान
शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में शव रखवाया गया
ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत
धड़ से अलग हुआ सिर
मृतक की नहीं हो पाई पहचान
शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में शव रखवाया गया
    user_J D Duggal
    J D Duggal
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • भिवानी के देवसर गांव में नरेंद्र 24 वोटो से विजय था गांव के लोगों को जताया आभार. भिवानी के देवसर गांव में नरेंद्र 24 वोटो से विजय था गांव के लोगों को जताया आभार.
    1
    भिवानी के देवसर गांव में नरेंद्र 24 वोटो से विजय था गांव के लोगों को जताया आभार.
भिवानी के देवसर गांव में नरेंद्र 24 वोटो से विजय था गांव के लोगों को जताया आभार.
    user_JONY KUMAR
    JONY KUMAR
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • हरियाणा के बवानी खेड़ा में बुलडोजर कार्रवाई से कई घर टूट गए। पीड़ितों का आरोप है कि जब घर में कोई नहीं था, तब घरों को तोड़ा गया और उनका सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए बड़ा दर्द और नुकसान लेकर आई है।
    1
    हरियाणा के बवानी खेड़ा में बुलडोजर कार्रवाई से कई घर टूट गए। पीड़ितों का आरोप है कि जब घर में कोई नहीं था, तब घरों को तोड़ा गया और उनका सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए बड़ा दर्द और नुकसान लेकर आई है।
    user_DHAKAD HAI BHIWANI NEWS
    DHAKAD HAI BHIWANI NEWS
    Media house दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • चरखी दादरी में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध जताते हुए सड़कों पर कूड़ा फैला दिया। इस कार्रवाई से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगड़ गई है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।
    1
    चरखी दादरी में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध जताते हुए सड़कों पर कूड़ा फैला दिया। इस कार्रवाई से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगड़ गई है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।
    user_Sandeep sheoran
    Sandeep sheoran
    News Anchor दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • भिवानी में नगर परिषद कर्मचारियों को कांग्रेस व JJP का समर्थन #bhiwani #viral #congress #jjp #protest भिवानी में नगर परिषद कर्मचारियों को कांग्रेस व JJP का समर्थन #bhiwani #viral #congress #jjp #protest
    1
    भिवानी में नगर परिषद कर्मचारियों को कांग्रेस व JJP का समर्थन #bhiwani #viral #congress #jjp #protest
भिवानी में नगर परिषद कर्मचारियों को कांग्रेस व JJP का समर्थन #bhiwani #viral #congress #jjp #protest
    user_J D Duggal
    J D Duggal
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.