अवैध तमंचे के साथ दो चोर गिरफ्तार... इटावा में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी के ऑटो प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू, चोरी किए गए ऑटो की बैटरी और 950 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले की शुरुआत 12 फरवरी 2026 को हुई, जब पवन कुमार पुत्र मिजाजीलाल गुप्ता, निवासी ग्राम लछबाई थाना सैफई ने अपने ऑटो (UP75 CT 7747) के चोरी होने की रिपोर्ट थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। चोरी हुआ ऑटो 13 फरवरी को बरामद कर लिया गया था। 13/14 फरवरी की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने श्यामू उर्फ पारस निवासी नगला बरी थाना वैदपुरा और लव निवासी भगुइया थाना सैफई को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
अवैध तमंचे के साथ दो चोर गिरफ्तार... इटावा में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी के ऑटो प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू, चोरी किए गए ऑटो की बैटरी और 950 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले की शुरुआत 12 फरवरी 2026 को हुई, जब पवन कुमार पुत्र मिजाजीलाल गुप्ता, निवासी ग्राम लछबाई थाना
सैफई ने अपने ऑटो (UP75 CT 7747) के चोरी होने की रिपोर्ट थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। चोरी हुआ ऑटो 13 फरवरी को बरामद कर लिया गया था। 13/14 फरवरी की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने श्यामू उर्फ पारस निवासी नगला बरी थाना वैदपुरा और लव निवासी भगुइया थाना सैफई को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
- Post by सौरभ कुमार1
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बलराम यादव के बड़े पुत्र स्वर्गीय अजय यादव के निधन के उपरान्त आज उनके निवास स्थान इटावा में उनके पारिवारिक जनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस बीच मीडिया से बात करते हुए गेरुआ वस्त्र पहनने से कोई संत नहीं बन जाता' अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर हमला, बोले- उन्हें संत की उपाधि किस ने दी मीडिया से बात करते हुए सी एम योगी को मिस्टर बिष्ट साहब कहते हुए संबोधित किया। केवल गेरुआ वस्त्र पहन लेने से कोई संत नहीं हो जाता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान का हवाला देते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जब आईने में देखते होंगे तो उन्हें भी लगता होगा कि वे संत नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि उन्हें संत की उपाधि किस संस्था ने दी और कब दी। इस दौरान शहर के पक्के तालाब चौराहे पर भारत के पूर्व गृहमंत्री एवं भारत रत्न सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।1
- रोहतक पुलिस की गुंडागरी आई सामने अपने सामने कराई चोरी1
- ब्रेकिंग न्यूज़ इटावा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे कौशल्या वाटिका हुआ स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के सामने ट्रक ने विक्की सवार युवक के मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजो थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस घायल व्यक्ति के घर संपर्क बनाने में जुटी अधिक जानकारी के लिए थाना फ्रेंड्स कॉलोनी और जिला अस्पताल इटावा4
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बलराम यादव के बड़े पुत्र स्वर्गीय अजय यादव के निधन के उपरान्त आज उनके निवास स्थान इटावा में उनके पारिवारिक जनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस बीच मीडिया से बात करते हुए गेरुआ वस्त्र पहनने से कोई संत नहीं बन जाता' अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर हमला, बोले- उन्हें संत की उपाधि किस ने दी मीडिया से बात करते हुए सी एम योगी को मिस्टर बिष्ट साहब कहते हुए संबोधित किया। केवल गेरुआ वस्त्र पहन लेने से कोई संत नहीं हो जाता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान का हवाला देते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जब आईने में देखते होंगे तो उन्हें भी लगता होगा कि वे संत नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि उन्हें संत की उपाधि किस संस्था ने दी और कब दी। इस दौरान शहर के पक्के तालाब चौराहे पर भारत के पूर्व गृहमंत्री एवं भारत रत्न सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा3
- इटावा में शनिवार शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर तीखा हमला बोला। वह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बलराम सिंह यादव के बेटे अजय कुमार यादव के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के ‘संत’ होने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल गेरुआ वस्त्र पहन लेने से कोई संत नहीं बन जाता, संत की पहचान उसके आचरण और भाषा से होती है। अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा में गुंडों की भाषा नहीं चल सकती और जो स्वयं को संत बताते हैं, उन्हें मर्यादा में रहकर बात करनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि मुख्यमंत्री को संत की उपाधि किस संस्था ने और कब दी। सपा प्रमुख ने भाजपा पर ‘दिखावे की सनातन राजनीति’ करने का आरोप लगाया और कहा कि सच्चा सनातनी वही है जो न्याय और भाईचारे की बात करे। चुनाव आयोग पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरवाकर सपा समर्थकों के वोट काटे गए।3
- जसवंतनगर :-ग्राम नगला केहरी से निकले शिवभक्ति कांवरियों ने आस्था और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा पूरी करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवरिया सबसे पहले नागेश्वर आश्रम पहुंचे, जहां से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर रामपुर गंगा घाट से पवित्र गंगाजल भरा गया। इसके बाद कांवरिया सुबह ठीक 5:00 बजे हजारी महादेव मंदिर सरसई नावर पहुंचे और विधिवत जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के उपरांत यात्रा खटखटा मंदिर आश्रम जसवंत नगर की ओर बढ़ी, जहां गंगाजल अर्पित कर पुनः कांवरिया अपने गांव की ओर रवाना हुए। दोपहर करीब 3:00 बजे कांवरियों के गांव नगला केहरी पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर पुजारी मुकेश चैतन्य ने ग्रामीणों के सहयोग से इस धार्मिक यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर नागेश्वर आश्रम में सुबह-शाम पूजा करने वाले संत सत्यराम सिंह ने बताया कि भगवान शिव की नियमित पूजा से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने शिवरात्रि पर शिव व्रत और विधि-विधान से पूजा करने का महत्व भी बताया। वहीं संत सतराम दास जी ने जानकारी दी कि नागेश्वर आश्रम पर आयोजित यज्ञ विगत 18 वर्षों से महाराज सत्यराम दास जी की देखरेख में निरंतर संपन्न कराया जा रहा है। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और शिवभक्ति की मिसाल पेश की, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में आस्था का माहौल बना रहा।3
- Post by सौरभ कुमार1