Shuru
Apke Nagar Ki App…
लड़कियों की शिक्षा को रोजगार से जोड़कर आगे बढ़ाने के लिए करेंगे भरपूर प्रयास। अमीना गर्ल्स इंटर कॉलेज की कमान संभालने वाले एडवोकेट शमशाद आलम राइन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा जो बीच में छूट जाती है उसे रोक कर ऐसी नीतियां बनाएंगे ताकि उनकी शिक्षा रोजगार से जुड़ सके इससे आने वाले समय में उनका जीवन स्तर सुधरेगा और आर्थिक मजबूती से चहुंमुखी विकास होगा।
Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
लड़कियों की शिक्षा को रोजगार से जोड़कर आगे बढ़ाने के लिए करेंगे भरपूर प्रयास। अमीना गर्ल्स इंटर कॉलेज की कमान संभालने वाले एडवोकेट शमशाद आलम राइन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा जो बीच में छूट जाती है उसे रोक कर ऐसी नीतियां बनाएंगे ताकि उनकी शिक्षा रोजगार से जुड़ सके इससे आने वाले समय में उनका जीवन स्तर सुधरेगा और आर्थिक मजबूती से चहुंमुखी विकास होगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राहुल गांधी पर BJP का बड़ा हमला | संबित पात्रा बोले- 'देश को भ्रमित करने का काम किया'1
- गोरखपुर के नए ADG बने रामकुमार, अपनी कार्यशैली से याद किए जाते रहेंगे निवर्तमान ADG मुथा अशोक जैन गोरखपुर जोन के नए ADG रामकुमार को बनाया गया है। वे 1995 बैच के ऑफिसर हैं। इससे पहले अपर पुलिस महा निदेशक, लॉजिस्टिक्स और एडीजी, मानवाधिकार (ह्यूमन राइट्स) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रामकुमार आगरा के रहने वाले हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है। अपनी कार्यशैली से याद किए जाते रहेंगे निवर्तमान ADG मुथा अशोक जैन। इन्हें अब फायर सर्विस के डीजी की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने 4 जुलाई 2025 को गोरखपुर में एडीजी के पद पर ज्वाइन किया था। लगभग 1 साल 24 दिन तक कार्यरत रहे।मुथा अशोक जैन 1995 से शुरू की सर्विस आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मे मुथा अशोक जैन ने बीकॉम के बाद आइआइएम लखनऊ से एमबीए किया। 28 दिसंबर 1995 को वे भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। करियर की शुरुआत वाराणसी में एसपी सिटी के रूप में हुई, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान दिया। पुलिस से लगायत आम पब्लिक से मिलने के लिए इनका दरवाजा खुला रहता था लोग अपनी समस्या पीड़ा को आसानी से कह देते थे जिसका निवारण भी होता था। बताते चलें कि पुलिस कर्मी शुक्रवार को ही अपनी समस्या को लेकर पूर्व में तैनात अफसरों से मिल पाते थे लेकिन मुथा अशोक जैन ने स्पष्ट आदेश दे रखा था कि अपनी समस्या को लेकर कोई पुलिस कर्मी कभी भी उनसे मिल सकता है और पुलिस कर्मियों से मिलते भी रहे। कई हाई प्रोफाइल केस हैंडल किया केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के तहत अशोक मुथा जैन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर रहे। इस दौरान वे कई हाई-प्रोफाइल ड्रग मामलों की जांच से जुड़े, जिनमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का केस भी शामिल है। जनवरी 2022 में उन्हें एडीजी के पद पर प्रमोट किया गया और मार्च 2024 से वे भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड में एडीजी के तौर पर कार्यरत थे।1
- गुरु पूर्णिमा पर श्री वीरेंद्र कुमार इंटर कॉलेज में गुरुजनों का हुआ सम्मान गोरखपुर। श्री वीरेंद्र कुमार इंटर कॉलेज, जंगल धूसड़, गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा एवं गुरुजनों के सम्मान को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने गुरु के महत्व, उनके मार्गदर्शन तथा व्यक्तित्व निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रभावती वर्मा ने कहा कि गुरु हमारे जीवन के ऐसे मार्गदर्शक हैं, जो केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन में सही दिशा भी प्रदान करते हैं। गुरु के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों के आदर्शों एवं शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। वहीं प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने कहा कि गुरु विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की राह दिखाता है। गुरु पूर्णिमा हमें अपने सभी गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, संस्कारी एवं संवेदनशील नागरिक बनना है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी गुरुजनों एवं विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।2
- गुरु पूर्णिमा के मौके पर स्वामी अर्जुनानंद ने बताया गुरु का महत्व। गुरु पूर्णिमा के मौके पर बड़ी मात्रा में श्रद्धालुओं की मौजूदगी तारामंडल रोड पर स्थित माधव लाल में हुआ जहां पर भव्य आरती से लेकर सत्संग के जरिए श्रद्धालुओं को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया गया और यह संदेश दिया गया कि किस तरीके से गुरु का महत्व हमारे जीवन में है और गुरु हमारी जिंदगी को कैसे ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति से भर देता है।1
- Akhilesh Yadav का संसद में हंगामा | 'चंदा चोर गद्दी छोड़' के नारों से गूंजा मकर द्वार | SP Protest1
- गोरखपुर में फिर अपहरण से हड़कंप,एक महीने में तीसरी बड़ी वारदात, बढ़ते अपराधों से सहमे लोग,जिला अस्पताल से 10 वर्षीय बच्ची लापता, अपहरण की आशंका,परिजनों का आरोप—पुलिस की वर्दी में आया संदिग्ध, जांच जारी.....1