Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी में सिपाही की दबंगई का वीडियो वायरल, कार चालक को धमकाने का आरोप उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सिपाही का कार चालक से कथित तौर पर अभद्रता और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही युवक को धमकाते हुए कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है, "दिनदहाड़े मारूंगा... कायदे से मारूंगा। वीडियो सामने आन के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में नजर आ रहे सिपाही की पहचान कपिल तिवारी के रूप में बताई जा रही है, जो लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित मेयो पुलिस चौकी में तैनात बताया गया है। अब जांच के बाद वीडियो की सत्यता और पूरे मामले के तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। इसके आधार पर सिपाही के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होने की बात कही गई है।
भारत अपडेट 24×7
बाराबंकी में सिपाही की दबंगई का वीडियो वायरल, कार चालक को धमकाने का आरोप उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सिपाही का कार चालक से कथित तौर पर अभद्रता और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही युवक को धमकाते हुए कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है, "दिनदहाड़े मारूंगा... कायदे से मारूंगा। वीडियो सामने आन के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में नजर आ रहे सिपाही की पहचान कपिल तिवारी के रूप में बताई जा रही है, जो लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित मेयो पुलिस चौकी में तैनात बताया गया है। अब जांच के बाद वीडियो की सत्यता और पूरे मामले के तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। इसके आधार पर सिपाही के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होने की बात कही गई है।
More news from Bihar and nearby areas
- नेपाल बाढ़ को लेकर मधुबनी डीएम आनंद शर्मा का संदेश नेपाल बाढ़ को लेकर मधुबनी डीएम आनंद शर्मा का संदेश नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस बीच मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिलेवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्र और राज्य स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। बिहार में संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और राहत-बचाव की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मधुबनी प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी और जलभराव वाले इलाकों के आसपास सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना दें।1
- मधुबनी में पासवान समाज की बड़ी बैठक! ✊🔥 एकता • संगठन • सामाजिक मजबूती रांटी स्थित मंगलम पैलेस में पासवान युवा शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता और युवाओं की भूमिका को लेकर हुई खास चर्चा। 🗣️ “संगठन सिर्फ पासवान समाज का नहीं, बल्कि पूरे SC-ST समाज की एकजुट आवाज है।” समाज की एकता • युवाओं की शक्ति • अधिकारों की आवाज ✊ #PaswanYuvaShakti #PaswanSamaj #SCST #Madhubani #MadhubaniNews #SocialUnity #PrabhatTimes1
- जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखी शांति और भाईचारे की मिसाल मधुबनी से जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखी शांति और भाईचारे की मिसाल मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के मकसूदा पंचायत के जरहटिया से आज जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस के दौरान लोगों ने शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। मकसूदा के स्थानीय लोगों ने मोहम्मद आयाजुल हक चांद और जनाब जेयाउर रहमान नन्हें जे की मौजूदगी में जुलूस में शामिल लोगों का जगह-जगह शरबत और ठंडे पानी से स्वागत किया। इस दौरान आपसी प्रेम, इंसानियत और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। शांतिपूर्ण तरीके से निकला यह जुलूस समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता नजर आया।1
- 🚨 भागलपुर के राघोपुर में बड़ा नाव हादसा! 🚨 भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि नदी की तेज धार के बीच नाव देखते ही देखते पलट गई, जिसके बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ⚠️ हादसे में कितने लोग लापता हैं और कितने लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 📍 स्थान: राघोपुर, भागलपुर, बिहार #भागलपुर #राघोपुर #गंगा_नदी #नाव_हादसा #BreakingNews #Bhagalpur #BiharNews #BoatAccident #KhabarHalchal #खबरहलचल1
- समस्तीपुर रोसरा मे निगरानी बिभाग की बड़ी कार्यबाई DCLR रोसरा कंचन कुमारी रिस्बत लेते गिरफ्तार वासिंग मशीन और दो लाख रुपया की बात तय थी1
- मधुबनी कोर्ट परिसर में महिला से मारपीट का आरोप वकीलों पर कपड़े फाड़ने और अभद्रता करने का भी गंभीर आरोप न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला ने कार्रवाई की मांग की पूरा वीडियो देखें1
- नेपाल में बाढ़ का कहर: 384 टूरिस्ट लापता, पहाड़ों से आए सैलाब ने मचाई तबाही नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, बाढ़ के बाद 384 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। बोर्ड ने लापता पर्यटकों की सूची जारी की है, जिसमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा नेपाल की 10 प्रमुख टूरिज्म एजेंसियों से जुटाए गए डेटा के आधार पर तैयार किया गया है। लापता विदेशी पर्यटकों में 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जबकि बाकी पर्यटकों की राष्ट्रीयता की पुष्टि की जा रही है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के बाद पहाड़ों से अचानक आए तेज सैलाब ने कई क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया। बाढ़ का पानी इतना तेज था कि बिल्डिंगों और गाड़ियों को कागज की तरह बहाकर ले गया। कई इलाकों में सड़कें और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें लापता पर्यटकों की तलाश में जुटी हुई हैं। प्रभावित इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं और बचाव अभियान लगातार जारी है।1
- शादी के एक साल बाद नवविवाहिता हुस्ने आरा की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप शादी के एक साल बाद नवविवाहिता हुस्ने आरा की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप1