चौपारण में आगामी 16 से 18 जुलाई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विधायक मनोज यादव ने प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान समिति ने विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि चौथी मोड़ से लेकर पूरे चौपारण बाजार तक अभी तक साफ-सफाई और सड़क मरम्मत का कार्य नहीं किया गया है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समिति ने इस संबंध में निर्माण कंपनी और स्थानीय प्रशासन को लिखित व मौखिक तौर पर सूचित किया है, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। समिति ने आशंका जताई है कि रथयात्रा में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते सड़क, यातायात और सफाई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करना बेहद जरूरी है। इस पर विधायक मनोज यादव ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से आवश्यक कदम उठाने को कहा और आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चौपारण की रथयात्रा अब इस क्षेत्र की पहचान बन चुकी है और इसके सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए। इस बैठक में समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, सचिव राजदेव यादव, संयोजक अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपसचिव सुमन सिंह, कोषाध्यक्ष मुनेश्वर गुप्ता, प्रताप सिंह, मनोज सिंह, इंदीवर सिंह, आदित्य सिंह, सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, रिशु बर्णवाल, आशीष सिंह, सहदेव यादव, बिराज रविदास, दयानंद केशरी, पवन सिंह, विकास यादव, छोटू यादव, राजेन्द्र चंद्रवंशी, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, पंसस सहदेव यादव, सतेंद्र सिंह, शिवकुमार यादव, सुबोध यादव, आनंद चंद्रवंशी, बीरेंद्र सिंह, राजकुमार यादव, बलराम दांगी और मुखिया गंदौरी दांगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

- गया के बाराचट्टी में लोक कल्याण निधि लिमिटेड कंपनी के ऑनर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।1
- झारखंड के कोडरमा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया है।1
- कोडरमा के डोमचांच स्थित मसमोहना केशो नदी पर अवैध डंपिंग किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद कोडरमा में हो रहे पत्थर खनन पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। केशो नदी पर हो रहे इस अवैध कार्य को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और राज्य सरकार तक सवाल उठाए जा रहे हैं।1
- कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के मधुबन, शिव मंदिर के पास के निवासी देवानंद सिंह (पिता– विनोद सिंह) 9 जुलाई 2026 से लापता हैं। बताया गया है कि वे डोमचांच बाजार से अचानक लापता हो गए हैं, जिसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस घटना से परेशान परिजनों ने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपील की है कि यदि किसी को भी देवानंद सिंह के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत मोबाइल नंबर 9939759834, 7043985946 या 8088641152 पर संपर्क करें। परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का भी अनुरोध किया है।1
- कोडरमा के तिलैया थाना पुलिस ने कोडरमा स्टेशन के पास से एक प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लड़का और लड़की दोनों नवादा जिला के रहने वाले हैं, जिसमें लड़का रजौली का और लड़की हरदिया की रहने वाली है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले आई है। पूछताछ में लड़का अपना नाम शिवम और लड़की अपना नाम रानी बता रही है। लड़की ने अपनी उम्र 19 साल बताई है और दोनों का कहना है कि वे एक-दूसरे को जानते हैं और अपनी मर्जी से आनंद विहार दिल्ली जा रहे थे। फिलहाल दोनों को आगे की पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है।1