logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डी एम औरैया ने की जनता से की आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील

7 hrs ago
user_दिलीप कुमार
दिलीप कुमार
Auraiya, Uttar Pradesh•
7 hrs ago

डी एम औरैया ने की जनता से की आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया : सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की,सड़क हादसे में घायल युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तुरंत पहुंचाया अस्पताल,समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बचने की बात आई सामने,ड्यूटी के साथ संवेदनशीलता दिखाने पर क्षेत्र में थानाध्यक्ष की हो रही सराहना,घायल को अस्पताल भिजवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया : सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की,सड़क हादसे में घायल युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तुरंत पहुंचाया अस्पताल,समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बचने की बात आई सामने,ड्यूटी के साथ संवेदनशीलता दिखाने पर क्षेत्र में थानाध्यक्ष की हो रही सराहना,घायल को अस्पताल भिजवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से  हो रहा वायरल।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़क अखाड़े में तब्दील हो गई और राहगीर तमाशबीन बने रहे। मोहल्ला नारायणपुर में किसी पारिवारिक बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, वे रिश्ते में जीजा और साले हैं। किसी पुरानी बात या घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाना शुरू कर दिया। मारपीट की यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर सरेआम एक-दूसरे को पीटा जा रहा है। इस दौरान कुछ महिलाएं और अन्य लोग बीच-बचाव करने की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन गुस्साए युवक मानने को तैयार नहीं थे। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस मामले के संज्ञान में आने की बात कह रही है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़क अखाड़े में तब्दील हो गई और राहगीर तमाशबीन बने रहे।
मोहल्ला नारायणपुर में किसी पारिवारिक बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, वे रिश्ते में जीजा और साले हैं। किसी पुरानी बात या घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाना शुरू कर दिया।
मारपीट की यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर सरेआम एक-दूसरे को पीटा जा रहा है। इस दौरान कुछ महिलाएं और अन्य लोग बीच-बचाव करने की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन गुस्साए युवक मानने को तैयार नहीं थे। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस मामले के संज्ञान में आने की बात कह रही है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की। सड़क हादसे में घायल युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तुरंत पहुंचाया अस्पताल। समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बचने की बात आई सामने। ड्यूटी के साथ संवेदनशीलता दिखाने पर क्षेत्र में थानाध्यक्ष की हो रही सराहना। घायल को अस्पताल भिजवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की।
सड़क हादसे में घायल युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तुरंत पहुंचाया अस्पताल।
समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बचने की बात आई सामने।
ड्यूटी के साथ संवेदनशीलता दिखाने पर क्षेत्र में थानाध्यक्ष की हो रही सराहना।
घायल को अस्पताल भिजवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से  हो रहा वायरल।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • स्कूल चलो अभियान से बढ़ा नामांकन, शिक्षकों का सराहनीय प्रयास। औरैया जिले के कस्बा अजीतमल स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय के समस्त स्टाफ ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित ने किया। उनके साथ सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, माधुरी अग्निहोत्री, नीलम अग्निहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, शबनम शाहीन, आरजू बेगम और निधि मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया। विद्यालय परिवार के इस प्रयास का सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 182 हो गई है, जो इस अभियान की सफलता को दर्शाता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाएगा। विद्यालय परिवार का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
    1
    स्कूल चलो अभियान से बढ़ा नामांकन, शिक्षकों का सराहनीय प्रयास। औरैया जिले के कस्बा अजीतमल स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय के समस्त स्टाफ ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित ने किया। उनके साथ सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, माधुरी अग्निहोत्री, नीलम अग्निहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, शबनम शाहीन, आरजू बेगम और निधि मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया।
विद्यालय परिवार के इस प्रयास का सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 182 हो गई है, जो इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाएगा। विद्यालय परिवार का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ग्राम पंचायत बहादुरपुर की युवती ने लगवाई आज वैक्सीन जनपद औरैया सहार सीएससी में
    1
    ग्राम पंचायत बहादुरपुर की युवती ने लगवाई आज वैक्सीन जनपद औरैया सहार सीएससी में
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में बीती 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक गिरे ओलों ने गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। फसल नष्ट होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्राम निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा जमीन गिरवी रखकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण लगभग 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई। अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या कर्ज चुकाने और अगले साल की खेती के लिए संसाधन जुटाने की है। वहीं किसान प्रदीप दुबे ने बताया कि इस आपदा से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे पूरे गांव की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि क्या प्रशासन की ओर से नुकसान का सर्वे किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव पहुंचे जरूर थे, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे के ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे और योगेश बिरासिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनसेट: ओलों की चपेट में आने से युवक की आंखों की रोशनी गई ओलावृष्टि के दौरान ग्राम क्योंटरा निवासी मनोज पाल भी इसकी चपेट में आ गए। उस समय वह खेत पर काम कर रहे थे। अचानक तेज ओले गिरने से उनकी आंखों की रोशनी चली गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल औरैया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। मंगलवार को घर लौटने पर उन्होंने बताया कि अब उन्हें हल्का-हल्का दिखाई देने लगा है, लेकिन इस घटना से वह काफी सहमे हुए हैं।
    3
    औरैया। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में बीती 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक गिरे ओलों ने गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। फसल नष्ट होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
ग्राम निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा जमीन गिरवी रखकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण लगभग 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई। अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या कर्ज चुकाने और अगले साल की खेती के लिए संसाधन जुटाने की है। वहीं किसान प्रदीप दुबे ने बताया कि इस आपदा से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे पूरे गांव की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि क्या प्रशासन की ओर से नुकसान का सर्वे किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव पहुंचे जरूर थे, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे के ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे और योगेश बिरासिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनसेट: ओलों की चपेट में आने से युवक की आंखों की रोशनी गई
ओलावृष्टि के दौरान ग्राम क्योंटरा निवासी मनोज पाल भी इसकी चपेट में आ गए। उस समय वह खेत पर काम कर रहे थे। अचानक तेज ओले गिरने से उनकी आंखों की रोशनी चली गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल औरैया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। मंगलवार को घर लौटने पर उन्होंने बताया कि अब उन्हें हल्का-हल्का दिखाई देने लगा है, लेकिन इस घटना से वह काफी सहमे हुए हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में बीती 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अचानक गिरे ओलों से गेहूं की तैयार फसल बर्बाद हो गई, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। फसल खराब होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों से बातचीत कर नुकसान का आकलन किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्राम निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा जमीन गिरवी रखकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण लगभग 80 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई। उन्होंने कहा कि अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे आने वाले साल का खर्च और कर्ज कैसे चुकाएंगे। वहीं किसान प्रदीप दुबे ने बताया कि इस आपदा से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे पूरे गांव की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से यह भी जानकारी ली कि क्या ओलावृष्टि के बाद कोई प्रशासनिक अधिकारी नुकसान का सर्वे करने गांव पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव जरूर आए, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे किए ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे एवं योगेश बिरासिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    औरैया। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में बीती 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अचानक गिरे ओलों से गेहूं की तैयार फसल बर्बाद हो गई, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। फसल खराब होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों से बातचीत कर नुकसान का आकलन किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
ग्राम निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा जमीन गिरवी रखकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण लगभग 80 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई। उन्होंने कहा कि अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे आने वाले साल का खर्च और कर्ज कैसे चुकाएंगे। वहीं किसान प्रदीप दुबे ने बताया कि इस आपदा से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे पूरे गांव की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से यह भी जानकारी ली कि क्या ओलावृष्टि के बाद कोई प्रशासनिक अधिकारी नुकसान का सर्वे करने गांव पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव जरूर आए, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे किए ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे एवं योगेश बिरासिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संदलपुर क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बिना सूचना किए कर दिया अंतिम संस्कार संदलपुर चौकी क्षेत्र के अचरौली गांव के बाहर खेतों में मंगलवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचरौली निवासी उमेश बाबू उर्फ टिल्लू (पुत्र हरिराम) ने संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि उमेश बाबू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सोमवार शाम वह खाना खाने के बाद घर पर सोने चला गया था, लेकिन देर रात अचानक घर से लापता हो गया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर रोने-बिलखने लगे। मृतक के पिता हरिराम, मां सूरजमुखी, पत्नी संगीता और पुत्र संचित का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से उतारकर मंगलवार करीब 11 बजे अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं संजय दत्त वर्मा ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
    1
    संदलपुर क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बिना सूचना किए कर दिया अंतिम संस्कार
संदलपुर चौकी क्षेत्र के अचरौली गांव के बाहर खेतों में मंगलवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अचरौली निवासी उमेश बाबू उर्फ टिल्लू (पुत्र हरिराम) ने संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि उमेश बाबू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सोमवार शाम वह खाना खाने के बाद घर पर सोने चला गया था, लेकिन देर रात अचानक घर से लापता हो गया।
मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर रोने-बिलखने लगे। मृतक के पिता हरिराम, मां सूरजमुखी, पत्नी संगीता और पुत्र संचित का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से उतारकर मंगलवार करीब 11 बजे अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं संजय दत्त वर्मा ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.