Shuru
Apke Nagar Ki App…
वक्त बदलता नहीं उसे बदलना पड़ता है - डॉ. कंचन जैन के विचार वक्त बदलता नहीं उसे बदलना पड़ता है - डॉ. कंचन जैन
Dr. Kanchan Jain
वक्त बदलता नहीं उसे बदलना पड़ता है - डॉ. कंचन जैन के विचार वक्त बदलता नहीं उसे बदलना पड़ता है - डॉ. कंचन जैन
- Dr. Kanchan Jainकोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेशhttps://www.youtube.com/@dr_kanchanjain11764 hrs ago
More news from Aligarh and nearby areas
- FIR के बदले शर्मनाक मांग! अलीगढ़ में पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप, ऑडियो वायरल अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक महिला रेप की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी, लेकिन वहां तैनात हेड कांस्टेबल इमरान खान ने FIR लिखने के बदले उससे आपत्तिजनक मांग कर दी। बताया जा रहा है कि इस पूरी बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। ऑडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि आखिर आम जनता पुलिस पर कैसे भरोसा करे? फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- गौ रक्षा और हिंदुत्व के नाम पर जीतने वाली भाजपा प्रचंड बहुमत में होने के बावजूद भी गौ हत्या को क्यों नहीं रोक पा रही है? गौ हत्या रुक जाएगी तो नकली हिन्दू, ढोंगी आदित्यनाथ, कालनेमी और सरेंडर मोदी वोट किसके नाम पे मांगेगे? उल्टा गौ-रक्षकों के उपर पुलिस ने लाठी चार्ज कर उकसाया और बाद में आंसू गैस के गोले भी छोड़े अब लगभग 40 गौ रक्षकों को पकड़ रखा है पुलिस द्वारा हत्या को एक हादसा बताया जा रहा है, तो न्याय कैसे मिल पाएगा? SSP साहब ने कैसे क्लीन चिट दे दी, इतनी जल्दी क्यों? अपना दामन साफ दिखाने के लिए👌👌 ब्रज वृंदावन गोकुल बरसाना सभी मथुरा से ही हैं क्यों कि कृष्ण से ही हैं कृष्ण गौ भक्त थे गौ पालक और गौ रक्षा किए इसलिए गोपाल और गोविन्द नाम पर गया आज विश्व भर से कथावाचक कथाकार और भी कई साधु संत वहां रहते है कोई राधा नाम कोई कृष्ण या गोविंद नाम जप रहे परंतु ऐसे पवित्र भूमि पर भी गौ रक्षा करने पर रहे कई गौ रक्षक पूर्व में बलिदान हुए हैं या गौ की हत्या होने के बाद सरक जाम करने पर पूर्व में भी लाठी खाए और जेल काटे है ।। क्या कृष्ण या राधा यानी नारायण और भगवती खुश हैं? यह देखकर क्या राधा कृष्ण के नाम पर बैठे मठ मंदिर वाले लोग विचार करते है की संपूर्ण शक्ति धर्म की गौ माता में ही है धर्म की धूरी गौ माता में ही है सभी देवता की वास गो माता में ही है।। यदि करते विचार तो अकेले शंकराचार्य जी सरक पर नही होते वास्तव में सनातनी ने धर्म को धारण करने के बदले धर्म से अलग चलकर अपनी ही धर्म की हानि किया जिसका कारण है कि कृष्ण की भूमि पर गौ रक्षा करने वाले एक संन्यासी की दर्दनाक मृत्यु हुई सांसारिक रूप से मृत्यु है परन्तु फरसा वाले बाबा तो गौलोक वासी हुए पर इस लोक वाले लोग अपनी गति बिगाड़ रहे क्यों?? 🙏ॐ शांति ॐ 🙏1
- कस्बा गोंडा के खैर रोड साईं राम इंडियन गैस एजेंसी पर गैस का इंतजार करते हुए लोग1
- Post by Abhishek Deenapur1
- हाथरस में बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन हाथरस। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 21 अप्रैल को अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी के जनपद आगमन और प्रस्तावित 'ग्राम समिति सम्मेलन' को ऐतिहासिक बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. गुलबीर सिंह और कोषाध्यक्ष ऋषि कुमार जायसवाल ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन जनपद के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान ब्रज प्रांत और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी विकास खंडों के अध्यक्ष व मंत्रियों को सम्मेलन को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में हाल ही में हुई असमय वर्षा और आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा जाएगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री वीरपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री धर्मेंद्र जी, जिला अध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह, जिला महिला प्रमुख चौ. माधवी सिंह, रघुवर दयाल शर्मा, आशा देवी, रेणु देवी, योगेंद्र सिंह, मुकेश पाठक, संजीव शर्मा, जयगोपाल, दुष्यंत प्रताप सिंह और राम किशन शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह के अध्यक्षीय संबोधन के साथ बैठक का समापन हुआ।3
- Post by महाशय भूपेन्द्र गौरौला1
- सासनी के गांव समामई रूहल में स्थित दाऊजी गौशाला के कायाकल्प और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सोमवार की दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। गौशाला परिसर में बृहद शेड निर्माण कार्य का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन जिलाधिकारी अतुल वत्स की प्रेरणा और मुख्य विकास अधिकारी PN दीक्षित के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाथरस विधायक अंजुला माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और सासनी एसडीएम नीरज शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भूमि पूजन की धार्मिक प्रक्रिया पूजा आचार्य पंडित खगेंद्र शास्त्री ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने 'गो सेवा - नारायण सेवा' के संकल्प को दोहराया। प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस नए बृहद शेड के निर्माण से गौवंश को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी PN दीक्षित ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर देते हुए संबंधित ग्राम पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस विकास कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था गांव समामई रूहल को सौंपी गई है, जो विकास खंड सासनी के अंतर्गत इस परियोजना को पूर्ण करेगी।4
- नीले ड्रम' का खौफ! पति ने अपनी पत्नी को किया आशिक के हवाले, पढ़िए राजकुमार की कहानी बुलंदशहर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां 'नीले ड्रम' के खौफ ने एक पति को अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंपने पर मजबूर कर दिया. सोशल मीडिया से शुरू हुई इस प्रेम कहानी का अंत पुलिस के महिला मेडिएशन सेल में हुआ, जहां पति ने अपनी जान बचाने के लिए यह फैसला लिया. बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतपुर में राजकुमार नाम के एक मजदूर ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. राजकुमार की शादी सात साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से दोस्ती हो गई. अफेयर का पता चलने पर जब पति ने विरोध किया, तो पत्नी ने उसे नीले ड्रम में सीमेंट भरकर मार देने की धमकी दी. इस दहशत के चलते मामला पुलिस तक पहुंचा. महिला मेडिएशन सेल में हुई काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद राजकुमार ने उसे प्रेमी को सौंप दिया.1
- बुलंदशहर ब्रेकिंग | ईद-उल-फितर पर दिखी भाईचारे की मिसाल, हाई अलर्ट पर रहा प्रशासन यूपी के बुलंदशहर में आज ईद-उल-फितर के मौके पर पूरे जनपद में अकीदत और उत्साह के साथ ईद की नमाज़ अदा की गई। जिले की सभी ईदगाहों पर सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां जिला प्रशासन ने पहले से ही साफ-सफाई और जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए थे। जनपद मुख्यालय स्थित ईदगाह में शहर काजी मौलाना उसामा ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआएं मांगीं। इस दौरान जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने नगर पालिका द्वारा बनाए गए कैम्प में रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नमाज अदा कर अपने घर लौट रहे लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। खास बात ये रही कि सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। ईदगाहों के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात रही ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के भी पुख्ता इंतजाम किए गए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, एसडीएम सदर दिनेश चंद्र, सीओ प्रखर पांडेय और ईओ नगर पालिका डॉ अश्विनी कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। कुल मिलाकर—बुलंदशहर में ईद का त्योहार शांति, सुरक्षा और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। एडिटर समाज सेवी पत्रकार चौधरी अजय पाल सिंह4