Shuru
Apke Nagar Ki App…
अछल्दा के MSGM स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर इंडिया टैलेंट फाइट तक पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कभी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाने वाली छात्रा आज बड़े मंच तक पहुंच चुकी है। उसकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
अछल्दा के MSGM स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर इंडिया टैलेंट फाइट तक पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कभी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाने वाली छात्रा आज बड़े मंच तक पहुंच चुकी है। उसकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शहीद पार्क में हुआ पौधारोपण, पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी कर्मचारियों को सौंपी औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में शहीद पार्क, औरैया में पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत नीम, हरसिंगार, तुलसी, कदम, चांदनी आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया। पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पार्क के कर्मचारियों को सौंपी गई। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पेड़ पौधे प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, मौसम का तापमान नियंत्रित करने में पेड़ पौधों की महती भूमिका हैं, जबकि असाध्याय बीमारियों के निदान हेतु नीम, तुलसी व अश्वगंधा जैसे कई पौधों का दुर्लभ औषधियों बनाने में महत्वपूर्ण योगदान हैं, समिति द्वारा यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा पथ आदि सार्वजनिक स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं, शुद्ध प्राणवायु व पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उन्होंने बताया कि विगत 5 जून-2026 विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुए लक्ष्य-5100 पौधों के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत अभी तक 3715 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया, प्रकृति के श्रृंगार हेतु लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से सभासद विनोद कल्लू यादव, चार्टर्ड अकाउंटेंट अरविंद सिंह, राकेश गुप्ता (बैंक वाले), पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), राजीव पोरवाल (रानू), पुष्पेंद्र सिंह, आशीष पोरवाल सूर्या, अजीत मिश्रा, मुकेश सिंह सेंगर, कुलदीप कुमार शुक्ला, सत्येंद्र चौहान, संजय राठौर, अनमोल पांडे, कुलदीप बाजपेई (बाबा), सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।2
- औरैया में 'एक विचित्र पहल' समिति ने शहीद पार्क में किया पौधारोपण, अब तक रोपे 3715 पौधे औरैया। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संस्था 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा आज सुबह 7 बजे शहीद पार्क में 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' चलाया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नीम, हरसिंगार, तुलसी, कदम और चांदनी के पौधे लगाए। इन पौधों की देखरेख का जिम्मा पार्क के कर्मचारियों को सौंपा गया है। इस मौके पर समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने कहा कि पेड़-पौधे बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से शुद्ध हवा के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। यह अभियान 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) को 5,100 पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ शुरू हुआ था, जिसके तहत अब तक 3,715 पौधे लगाए और बांटे जा चुके हैं। इस दौरान सभासद विनोद कल्लू यादव, सीए अरविंद सिंह, राकेश गुप्ता, मनीष पुरवार सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।4
- औरैया पुलिस की कार्यवाही बिल्ली को पीटने वाला युवक गिरफ्तार औरैया जिले के थाना दिबियापुर पुलिस ने रविवार को बिल्ली को बुरी तरह पीटने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सबसुखपुर्वा निवासी संदीप पुत्र शिवचरण ने एक बिल्ली को पीटा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।1
- दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | सबनम दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | सबनम कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।2
- जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई सेंगुर नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन भोले बाबा मंदिर से रविवार शाम 6 बजे पहली बार डाक कांवड़ यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर पर पूरा गांव शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए शिवभक्तों का तिलक, पुष्पवर्षा और 'हर-हर महादेव' व 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ भव्य विदाई दी। पूरे गांव में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी ग्रामवासी पूरी श्रद्धा के साथ एकजुट होकर कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते रहे। मंदिर परिसर में गूंजते शिवभक्ति के जयघोषों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। डाक कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त बिठूर पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल भरेंगे और सोमवार प्रातः जसापुर स्थित भोले बाबा मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक करेंगे। गांव से पहली बार निकली इस डाक कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का यह अनुपम दृश्य पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार निकली यह डाक कांवड़ यात्रा आने वाले वर्षों में गांव की एक गौरवशाली धार्मिक परंपरा के रूप में स्थापित होगी।1
- कानपुर देहात में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया। इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटियार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटियार, सुबोध कटियार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।2
- *हनुमान मंदिर का कुंडा तोड़कर चांदी का मुकुट और दानपात्र ले गए चोर* *औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल तिराहे पर स्थित श्री वीर विजय हनुमान मंदिर में रविवार सुबह चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर मंदिर का कुंडा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और हनुमान जी की प्रतिमा पर लगा चांदी का मुकुट व दानपात्र चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होते ही मंदिर से जुड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर की देखरेख व संरक्षण का कार्य करने वाले विनोद कुमार तिवारी उर्फ मुखिया पंडितजी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार सुबह चेतराम मास्टर मंदिर का ताला खोलने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर के गेट का कुंडा टूटा मिला। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। सूचना पर मंदिर से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट और दानपात्र गायब मिला। चोरी की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। रविवार सुबह करीब 10 बजे पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने के साथ उनकी तलाश की जा रही है।2
- औरैया में तुलसी "सखी ग्रुप" ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव शिव-पार्वती की झांकी रही आकर्षण का केंद्र औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) की महिला शाखा तुलसी "सखी ग्रुप" द्वारा क्रॉनिक एकैडमी में हरियाली तीज कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की मनोहारी झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जिसकी सदस्यों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-आरती की। उत्सव में महिलाएँ पारंपरिक हरे परिधानों में सज-धज कर शामिल हुईं और ढोलक की थाप पर लोकनृत्य व भजनों पर जमकर धमाल मचाया। ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई और प्रभारी बबिता गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज हरित प्रकृति, नारी चेतना और आपसी समन्वय का प्रतीक है। यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन की मधुर स्मृति में मनाया जाता है, जहाँ महिलाएँ अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता व अंशु गुप्ता ने "सखी ग्रुप" की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की, मौजूद सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर हृदय से अभिनंदन किया, समापन पर शाखा द्वारा सभी मौजूद सदस्यों को मेहंदी आदि श्रृंगार सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी कपिल गुप्ता, शिक्षक अनुराग गुप्ता, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट का सराहनीय योगदान रहा। जबकि आयोजन में आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।4
- 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया था- सर्वेश बाबू गौतम जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि भारत की धरती ने अनेक वीर-वीरांगनाओं को जन्म दिया, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस नहीं छोड़ा और देश की स्वतंत्रता तथा स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई का जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के मनकेहणी गांव में हुआ था। बचपन से ही उन्हें घुड़सवारी और तलवारबाजी का प्रशिक्षण मिला था।1