खून से लथपथ 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव विस्तर से मरामद पुलिस जांच में जुटी भेलसर(अयोध्या)सर्किल रूदौली के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मां कामाख्या के सुनवा गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग इंसान अली पुत्र बसीर का खून से लथपथ शव विस्तर पर शनिवार की सुबह पड़ा देखकर अफरा तफरी मच गई और जिसकी सूचना गांव मे फ़ैलते ही काफी संख्या ग्रामीण इकट्ठा हो गए।तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बाबा बाजार थाना अध्यक्ष व कामाख्या धाम चौकी प्रभारी रामधनी वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे जुबेर अहमद ने पुलिस को दिए लिखित बयान में बताया कि उनके पिता पिछले करीब एक साल से हाथ-पैर और कमर में जलन की समस्या से परेशान थे। कई जगह इलाज कराने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही थी।परिजनों के अनुसार, इसी वजह से वे मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। बताया कि उनके पिता पहले भी कई बार घर से चले जाते थे और आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे।बेटे के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 5 बजे इंसान अली ने घर में सब्जी काटने वाले चाकू से अपना गला काट लिया। हालांकि यह दावा परिजनों का है जिसकी पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि शव को कब्जे ने लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बताया कि पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर अपने स्तर से भी जांच शुरू कर रही है।

- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- अयोध्या | ब्यूरो रिपोर्ट (दुर्गा सिंह) अयोध्या समेत समूचे मंडल में शनिवार की रात मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया। रात लगभग 9 बजे तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश और गरज-चमक ने आम जनमानस को दहला कर रख दिया। मौसम विभाग ने क्षेत्र में ओले गिरने की भी आशंका जताई है। तेज हवाओं के चलते मंडल के कई हिस्सों में पेड़ गिर गए हैं, जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सबसे बुरा हाल अन्नदाताओं का है; खेतों में गेहूं की फसल पककर मड़ाई के लिए तैयार खड़ी थी, लेकिन इस बेमौसम बरसात ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कुदरत के इस 'आतंक' से भयभीत किसान अब ऊपर वाले को कोसते नजर आ रहे हैं। देर रात तक मंडल के कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़भड़िया परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस मेले में मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। मेले में तैनात चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन ने लगभग 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। उन्होंने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते बुखार, खांसी तथा त्वचा संबंधी संक्रमण के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सभी मरीजों को जांच के बाद आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देते हुए डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से संतुलित आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने और बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। मेले के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रही। इस दौरान डॉ. अनिल (नेत्र विशेषज्ञ), फार्मासिस्ट रसीद अहमद, लैब टेक्नीशियन पी.एन. जायसवाल, वार्ड बॉय दल बहादुर सिंह तथा स्टाफ नर्स सोनाली ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेले में उपचार कराने आए मरीजों में ममता, रानी, मीरा, सोना देवी, देवराम और सुनील सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।4
- अयोध्या में बुर्का पहन लूटने वाली निकली हिंदू, पंजाब से आई थी 12वीं की परीक्षा देने, पर प्रेमी संग बन गई लुटेरी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से एक बुर्का पहने महिला ने ज्वेलरी लूटकर फरार हो गई थी. हालांकि, पुलिस ने उसको और उसके प्रेमी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. बुर्का पहने महिला हिंदू लड़की निकली है. उसने पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहना हुआ था. पुलिस ने पायल और प्रेमी राहुल को गिरफ्तार करके लूटा गया सोना बरामद कर लिया है. अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हाल ही में ऐसी घटना हुई, जिससे सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया. यहां के रुदौली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बुर्का पहनी महिला ने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए थे. वारदात के दौरान दुकान के बाहर उसका प्रेमी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था. जैसे ही महिला दुकान से बाहर निकली, वह तुरंत प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई. मगर, ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल कर महज 2 घंटे में पूरी घटना का खुलासा कर दिया था. अब जब पूछताछ की गई तो एक के बाद एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है. आइए जानते हैं सब… बुर्का वाली तो निकली हिंदू अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला हिंदू निकली. उसने पूरी घटना को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया. जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी राहुल मवई का रहने वाला है. जबकि उसकी प्रेमिका पायल बाबा बाजार क्षेत्र की निवासी है और विवाहित है. पायल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया और डराने के लिए नकली तमंचे का इस्तेमाल किया था.1
- Post by Achyut srivastava3
- *अंबेडकरनगर* बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसडा मोहनपुर डिहवा, के रहने वाली आफरीन बानो की 6 वर्षीय बच्ची जो कि आज सुबह तड़के ही खेत में रखें भूसे पर खेलने गई थी, भूसे पर बच्चों को खेलता हुआ देख , सभई व अमन आग बबूला हो गए, बच्ची जब वहां से जाने की कोशिश करने लगी तो सभई व अमन डंडे से बच्ची का पिटाई करने लगे। बच्ची की मां इलमाफिरदौस ने बच्ची को बेरहमी से पिटता हुआ देख बचाने के लिए दौड़ी, तब जाकर बच्ची की जान बची। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बच्ची के शरीर पर अनगिनत चोट के निशान साफ-साफ देखे जा सकते हैं। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️2
- लखनऊ उत्तर प्रदेश के ADG कानून व्यवस्था एवं STF चीफ अमिताभ यश का बयान UP ATS की बड़ी कार्रवाई, राष्ट्रविरोधी साजिश रचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार पाकिस्तानी हैंडलर्स के निर्देश पर आगजनी की साजिश का खुलासा – अमिताभ यश प्रतिष्ठित संस्थानों, वाहनों और रेलवे सिग्नल बॉक्स को निशाना बनाने की थी योजना– अमिताभ यश गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 स्मार्टफोन बरामद – अमिताभ यश 5 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजे गए सभी आरोपी– अमिताभ यश गहन पूछताछ में कई बड़े खुलासों की उम्मीद – अमिताभ यश1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के आसपास के गांवों में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। पिछले 12 घंटे से बिजली न आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से बिजली न होने के कारण मोबाइल फोन पूरी तरह डिस्चार्ज हो चुके हैं, वहीं इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि समय पर बिजली बहाल न होने से पीने के पानी और अन्य जरूरी कामों में भी दिक्कत हो रही है। जब शुरू ऐप के संवाददाता ने इस संबंध में जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार वर्मा से बात की, तो उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान के कारण 33 केवी लाइन बाधित हो गई है। टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर खराबी को तलाशा जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग के सभी कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं और लगभग दो घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।4
- इस संबंध में एएसपी पश्चिमी हरेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत किसी भी घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम की मुस्तैदी और समन्वय के चलते ही इतनी कम समय में घटना का सफल अनावरण संभव हो सका। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।1