गांवों में बदलाव के वाहक बनेंगे एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी पवन कुमार जाटव अमन संवाद / जीरापुर (राजगढ़) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड जीरापुर द्वारा वर्ष 2026-27 के एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू सत्र का उन्मुखीकरण कार्यक्रम 23 अगस्त को शासकीय महाविद्यालय जीरापुर के सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता भाजपा जीरापुर मंडल महामंत्री रमेशचंद्र शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम टांक ने की। विकासखंड समन्वयक वीरमसिंह परमार ने सत्र की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के समन्वय से एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रत्येक रविवार को शासकीय महाविद्यालय जीरापुर में होंगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को सप्ताह के छह दिन अपने निर्धारित गांवों में फील्ड वर्क करना होगा। फील्ड वर्क के दौरान विद्यार्थी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, जैविक कृषि और शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष बलराम टांक ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में शामिल होने और अपने-अपने गांवों में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी गांवों में सामाजिक कार्यों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। मुख्य वक्ता रमेशचंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने किसानों को रासायनिक खेती के बजाय जैविक कृषि के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, पूर्व छात्र एवं नवीन छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
गांवों में बदलाव के वाहक बनेंगे एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी पवन कुमार जाटव अमन संवाद / जीरापुर (राजगढ़) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड जीरापुर द्वारा वर्ष 2026-27 के एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू सत्र का उन्मुखीकरण कार्यक्रम 23 अगस्त को शासकीय महाविद्यालय जीरापुर के सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता भाजपा जीरापुर मंडल महामंत्री रमेशचंद्र शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम टांक ने की। विकासखंड समन्वयक वीरमसिंह परमार ने सत्र की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के समन्वय से एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रत्येक रविवार को शासकीय महाविद्यालय जीरापुर में होंगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को सप्ताह के छह दिन अपने निर्धारित गांवों में फील्ड वर्क करना होगा। फील्ड वर्क के दौरान विद्यार्थी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, जैविक कृषि
और शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष बलराम टांक ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में शामिल होने और अपने-अपने गांवों में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी गांवों में सामाजिक कार्यों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। मुख्य वक्ता रमेशचंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने किसानों को रासायनिक खेती के बजाय जैविक कृषि के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, पूर्व छात्र एवं नवीन छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
- राजगढ़ एम पी ग्राम पीपल्या कुलमी में विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन रखा गया। विधायक प्रतिनिधि व भाजपा के जिला मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पाटीदार धर्मशाला में हनुमान पाटीदार व मित्र मंडल द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर रखा गया साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। भारी बारिश के बाउजूद आसपास क्षेत्र से आए आंखों के मरीजो की जांच कर के निशुल्क दवाइ यां,चश्मा व मुफ्त ऑपरेशन के लिए मरीजो को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा जांच कर के ऑपरेशन हेतू आनंदपुर अस्पताल में भेजा गया हनुमान पाटीदार ने अपने जीवन का 21वां रक्तदान किया। भारी बारिश के बाउजूद शिविर में 22 यूनिट रक्तदान हुआ आयोजन में हनुमान पाटीदार का स्वागत पूज्य गुरुदेव सत्यनारायण जी शास्त्री व मित्र मंडल द्वारा किया गया। आस पास क्षेत्र व ग्रामवासियों ने पहुंचकर हनुमान पाटीदार को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।1
- मौत का सफर! जलमग्न पुलिया पर जान जोखिम में डालते ग्रामीण | मैना मार्ग की LIVE तस्वीरें | Susner News 🚨 मौत का सफर या मजबूरी? सुसनेर के मैना मार्ग पर कंठाल नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया बारिश के बाद जलमग्न हो गई। पुलिया पर घुटनों तक पानी भरने के बावजूद ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। वीडियो में देखिए मौके की तस्वीरें—कैसे ग्रामीण, महिलाएं और वाहन पानी के बीच से पुलिया पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीण लंबे समय से पुलिया के नवनिर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखते आ रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ❓ क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? 🎥 देखिए पूरी खबर और मौके का वीडियो। ━━━━━━━━━━━━━━ 📰 हर खबर, आपके साथ ━━━━━━━━━━━━━━ आपके अपने चैनल हर खबर, आपके साथ को: 👍 Like करें 🔴 Subscribe करें 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें 💬 अपनी राय Comment में जरूर बताएं आपका एक Like, Share और Subscribe हमें निष्पक्ष एवं स्थानीय खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है। हर खबर, आपके साथ — आपके शहर और आपके आसपास की हर जरूरी खबर। #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #MadhyaPradesh #Myna #KanthaalNadi #Bridge #Flood #Rain #Monsoon #BreakingNews #LocalNews #MPNews #HindiNews #ViralVideo #GroundReport #हरखबरआपकेसाथ1
- MP उप निर्वाचन-2026 की तैयारी शुरू: EMS 2.0 ट्रेनिंग और समीक्षा बैठक: 27 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय में V.C. के माध्यम से होगी अहम चर्चा मध्य प्रदेश में आगामी उप निर्वाचन-2026 और चुनावी तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय है। आयोग द्वारा EMS 2.0 (EVM Management System) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।" "राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा आगर जिला कलेक्टर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और त्रुटिहीन बनाना है।" इस उच्च-स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से इन तीन अहम बिंदुओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी: 1. EVM की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC): FLC की डेटा प्रविष्टि (Data Entry) और ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा। 2. प्रथम रैंडमाइजेशन (First Randomization): जिला स्तर पर EVM का प्रथम रैंडमाइजेशन और विधानसभावार आवंटन प्रक्रिया। 3. द्वितीय रैंडमाइजेशन (Second Randomization): मतदान केंद्रवार (Polling Booth-wise) EVM के आवंटन का चरण। आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी EVM नोडल अधिकारी, EVM मास्टर ट्रेनर्स अतः संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की अद्यतन (Updated) जानकारी के साथ, 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनिवार्य रूप से जुड़ें। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के अनुमोदन से जारी की गई है।1
- *परसुलिया कला में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, फर्जी पंचनामों को लेकर हंगामा* *वैध कनेक्शन के बाद भी थमाए जा रहे भारी-भरकम बिल, किसान संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी* मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत परसुलिया कला परसुलिया कला में बिजली विभाग की मनमानी अब किसानों के सब्र का बांध तोड़ रही है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली और पक्षपातपूर्ण रवैये से त्रस्त किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार शाम 5 बजे किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में किसानों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकली। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग एक ही वर्ग को टारगेट कर रहा है। *किसानों के 2 बड़े आरोप -* *1. वैध कनेक्शन फिर भी फर्जी पंचनामा:* जिन किसानों के पास वैध कनेक्शन है, उनके भी पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामे बनाए जा रहे हैं। *2. बिल का बोझ:* हर महीने समय पर बिल जमा करने के बावजूद मनमानी राशि के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस शोषण से वे आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। *किसान संघ की दो टूक चेतावनी -* बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सुसनेर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। *प्रमुख मांगें :-* 1. फर्जी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बनाए गए सभी पंचनामे तुरंत निरस्त किए जाएं। 2. अधिक राशि वाले बिलों की निष्पक्ष जांच कर सही बिल जारी किया जाए। 3. फर्जी पंचनामा बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। 4. किसानों पर हो रहे अत्याचार, शोषण और भेदभाव को तुरंत बंद किया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राघु सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बने सिंह यादव, जिला जैविक प्रमुख भगवान सिंह, तहसील मंत्री अशोक पाटीदार, जिला युवा संयोजक उमेश पाटीदार, नलखेड़ा तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह जोधा, आगर तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1
- लोलकी में पहली बार निकली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों की आस्था और उत्साह सुसनेर । एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, लोलकी के विद्यार्थियों द्वारा पहली बार भव्य बाल कांवड़ एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण एवं ग्रामवासी शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ लोलकी के हनुमान मंदिर से जल भरकर किया गया। भगवान शिव के जयकारों के साथ बाल कांवड़िए ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधवविलास मंदिर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को जल अर्पित किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। * बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों का उत्साह* यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बारिश से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि बच्चों की खुशी और आयोजन के उत्साह में कोई बाधा न आए। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत बाल कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया। पूरे गांव से मिले जनसमर्थन ने बच्चों का उत्साह और बढ़ा दिया। यात्रा में 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया। कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का आयोजन माधवविलास मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के पश्चात बच्चों सहित यात्रा में शामिल अन्य कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के नवाचारी एवं संस्था प्रभारी अजय जैन सर तथा उनके साथी शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति, सामूहिकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना रहा। विद्यालय द्वारा आयोजित इस अनूठी पहल की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। बारिश की बूंदों के बीच बच्चों की आस्था, उत्साह और 'हर हर महादेव' के जयघोष ने लोलकी की इस बाल कांवड़ यात्रा को यादगार बना दिया। 🚩🔱 बोल बम! हर हर महादेव! 🙏🚩1
- कड़ोदिया में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का हुआ आयोजन। रायपुर क्षेत्र के कड़ोदिया ग्राम पंचायत में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष राम गोपाल पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें आगामी वर्ष सदस्यता अभियान पर प्रभावी योजना बनाई गई। प्रांत गोसेवा प्रमुख श्री कृष्ण पाटीदार ने भारतीय किसान संघ के संगठनात्मक रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रांत, संभाग सहित जिला कार्यकारिणी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- खिलचीपुर पुलिस ने चंदन चोरी में 2 आरोपी पकड़े,नगदी,औजार बरामद *चंदन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लकड़ी काटने की आरी, नगदी एवं चंदन लकड़ी जप्त* राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर *श्री डी.व्ही.एस. नागर* के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा चंदन चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरियादी हेमराज पिता मांगीलाल दांगी,* उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम शेखनपुर, थाना खिलचीपुर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.08.2026 की शाम उसके खेत की मेड़ पर चंदन के पेड़ खड़े थे। दिनांक 19.08.2026 की सुबह खेत पर पहुंचने पर चंदन के 04 पेड़ों का सार अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाना तथा 04 अन्य चंदन के पेड़ों को काटकर नुकसान पहुंचाना पाया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा ग्राम शेखनपुर एवं आसपास के क्षेत्र में अन्य किसानों के चंदन के पेड़ों को भी काटकर नुकसान पहुंचाया गया तथा कुछ पेड़ों का सार चोरी कर ले जाया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में *धारा 303(2), 324(2) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस कार्रवाई* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में जानकारी एकत्रित करने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा इरशाद पिता सरदार पठान, उम्र 35 वर्ष एवं रईश पिता छोटे खां पठान, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम चतरूखेड़ी, थाना सारंगपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा चंदन चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त सामग्री एवं नगदी बरामद कर जप्त की गई। *जप्त मशरूका* *01 मोटरसाइकिल* – घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की लकड़ी काटने वाली आरी *₹1,500/- नगद* चोरी की गई चंदन लकड़ी *गिरफ्तार आरोपी* 1. *इरशाद पिता सरदार पठान* , उम्र 35 वर्ष 2. *रईश पिता छोटे खां पठान* , उम्र 48 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चतरूखेड़ी, थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़। आरोपियों से चंदन चोरी की अन्य घटनाओं एवं चोरी की गई चंदन लकड़ी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमलसिंह गेहलोत, सउनि नरेश मीणा, सउनि महेंद्र शर्मा, आरक्षक 846 राजीव, आरक्षक 415 जितेंद्र एवं आरक्षक 919 हरिकृष्ण भदौरिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।1
- Post by Manoj Kumar1