फ्लैगशिप योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे—राकेश कुमार न्योल बांसवाड़ा जिले मे कुशलगढ उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल की अध्यक्षता में तहसील सभागार भवन कुशलगढ़ में ब्लॉक कुशलगढ़ के सभी विभागाध्यक्षों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत आमजन तक पहुंचे, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए गए। नगर पालिका अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुधारने, अवैध अतिक्रमण पर रोक, सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई, सब्जी मंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने तथा डंपिंग यार्ड सीमांकन को लेकर शीघ्र बैठक के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत व पेच वर्क गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण करने के आदेश दिए गए। साथ ही सभी विभागों को कार्यालय अनुशासन, समयपालन और समन्वय से जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे और निर्देशों की पालना का आश्वासन दिया।
फ्लैगशिप योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे—राकेश कुमार न्योल बांसवाड़ा जिले मे कुशलगढ उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल की अध्यक्षता में तहसील सभागार भवन कुशलगढ़ में ब्लॉक कुशलगढ़ के सभी विभागाध्यक्षों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत आमजन तक पहुंचे, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए गए। नगर पालिका अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुधारने, अवैध अतिक्रमण पर रोक, सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई, सब्जी मंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने तथा डंपिंग यार्ड सीमांकन को लेकर शीघ्र बैठक के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत व पेच वर्क गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण करने के आदेश दिए गए। साथ ही सभी विभागों को कार्यालय अनुशासन, समयपालन और समन्वय से जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे और निर्देशों की पालना का आश्वासन दिया।
- वागड का पावागढ देवी तीर्थ नंदनी माता मंदिर का शिखर प्रतिष्ठा एवं 51 कुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ, लघुरूद्र, भैरव महायाग का कार्यक्रम आज 4 फरवरी फाल्गुन मास की तृतीया बुधवार से 7 फरवरी शनिवार तक आयोज्य है जिसमें महायज्ञ के लिए गोशाला का घी उपयोग में लिया जाएगा । नंदनी माता विकास समिति के भुपेश पटेल व मुदित जोशी ने बताया कि तीर्थ पर मुख्य कुण्ड सहीत 51 कुण्डीेय शतचण्डी महायज्ञ के लिए समिति अध्यक्ष जितेन्द्र पाटीदार के सानिध्य में यह निर्णय लिया कि महायज्ञ के लिए पुरी तरह से शुद्ध गोशाला का घी उपयोग में लिया जाए जिससे महायज्ञ की पवित्रता बढे । इस पर जब क्षेत्र के भक्तों को शुद्ध घी देने की जानकारी मिली तो मुक्त हस्त से आस पास क्षेत्र के प्रत्येक घर से अपनी श्रद्धानुसार पथमेडा गोशाला सांचोर का घी हवन के लिए दिया । समिति के विटठल पाटीदार व दीपक ठाकुर ने बताया कि धाम के लिए घी देने का ऐसा सिलसीला चला की करीबन चार किंटल घी अभी तक धाम पर श्रद्धालुओं द्वारा पहुंच चुका है और अभी भी भक्तों द्वारा गोशाला का घी देने का क्रम चल रहा है । भद्र मंडल तैयार ----- समिति अध्यक्ष जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि आचार्य किशोर शुक्ला के आचार्यत्व में पंडीतो ने महायज्ञ के लिए भद्र मंडल तैयार किया । इस दौरान समिति के सदस्यों ने बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण किया । उन्होंने बताया कि पहाडी पर हजारो की संख्या में भक्तोंं के आगमन को लेकर समिति द्वारा पहाडी पर चढाई के दो मार्ग पुरी तरह से तैयार किए है जिसमें मुख्य हाईवे मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिरोला घाटी से तथा पश्चिम दिशा की और से चौखला मार्ग से पहाडी पर चढाई के लिए मार्ग सुलभ किया है । इस अवसर पर राजेन्द्र पाटीदार, मुकेश पाटीदार,पुरूषोतम पाटीदार, प्रेमजी पाटीदार,जगदीश पाटीदार, धनेश्वर पाटीदार के अलावा समिति सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे । बच्चों व महिलाओं ने की मार्ग की सफाई --- गुरूवार को धाम पर गंगाजल मंगल कलशो लेकर महीला शक्ति पहुंचे उसके लिए मार्ग में किसी भी प्रकार की चढाई में कोई भी तकलीफ ना हो इसके लिए आस गांवों के बच्चे व महीलाओं ने सडक से लेकर सिढीयों तक सफाई की । आयोजित महोत्सव में आचार्य किशोर शुक्ला के आचार्यत्वस में 4 फरवरी बुधवार माघ फाल्गुनी कृष्णा तृतीया को हेमाद्रि श्रवण, दशविध स्नान, देहशुद्धि, प्रायश्चित कर्म, गणपति पूजन, मातृ का पूजन, स्वस्ति पुण्याहवचन, वैश्वदेव संकल्प, आयुष्यमंत्र, नान्दीश्राद्ध, वर्धिनि पूजन, मण्डप प्रवेश, स्थापित देवता पूजन, कुटिर होम, ग्रहमख, सायं पूजन, आरती एवं महाप्रसाद होगा ।1
- आईए जानते है सरोदा परंगणे से खास खबर । बाबा रामदेव मंदिर रायकी मे रविदास प्रतिमा का अनावरण एवं 649 वी जयन्ती हर्षोल्हास से मनाई गई आज दिनांक 1फ़रवरी 2026 को बाबा रामदेव जी मंदिर रायकी में मिशन अम्बेडकरराइट 024 भीम आर्मी सरोदा चोखला के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती समाज के भक्तो एवं संतो ज्ञानदास जी महाराज, शंकर महाराज वसुंदर, रूपजी महाराज गड़ा कुम्हारिया, सेवादास जी महाराज जेताना,नाथू जी, शिवदास जी, डूंगर जी सरोदा, शंकरलाल जी सरोदा,विमल दास, निर्गुण दास के आतिथ्य में मनाई गयी । एवं रविदास जी मूर्ति भामाशाह रामाजी द्वारा लाई गई जिसका अनावरण किया गया अतिथियों ने रविदास जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरआत की । स्वागत उद्बोधन भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अमृतलाल जी कतिसौर ने दिया औऱ संत रविदास के जीवन व शिक्षाओं के बारे में बताते हुए संत व महापुरुषों के द्वारा बताए मार्ग पर चलकर अन्धविश्वास और पाखण्ड मुक्त वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज को विकसीत कर समाज की सेवा करने की बात कही । ज्ञात रहे अमृतलाल जी कतीसौर समाज के विकास मे हमेशा अग्रणीय भूमिका मे रहते है ज्ञानदास जी महाराज ने संत रविदास जी के जीवन एवं भक्ति के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की मनुष्य को जीवन में सच्चे गुरु के सानिध्य में भक्ति मार्ग पर चलकर मोक्ष प्राप्ति के उपाय करने चाहिए मानशंकर जी कोलखंडा ने अपने उद्बोधन में कहा की जीवन में ईमानदारी के साथ मेहनत कर आगे बढने औऱ बच्चों को शिक्षित कर आगे बढने औऱ समाज का नाम रोशन करने की बात कही कमलेश जी जसपुर ने समाज में इस प्रकार के रचनात्मक आयोजनो द्वारा समाज को जागृति लाने औऱ विकास करने के बारे में विचार रखे । सभी ने समाज मे शिक्षा स्वस्थ एवं रोजगार को बढ़ावा देने एवं उसपर युद्धस्तर पर सुधार करने तथा अन्धविश्वास एवं पाखण्ड मुक्त समाज की रचना पर सभी ने संकल्प लिया । समाज के निम्म भामाशाह रहे । रविदास जी की प्रतिमा के भामाशाह रामा जी साबला भोजन के भामाशाह लक्ष्मण जी जसपुर, प्रकाश जी पाड़वा, राजेंद्र जी बनकोड़ा , जलपान के भामाशाह दशरथ जी तालोरा , दोने पत्तल व गिलास के भामाशाह कांतिलाल जी व कालू जी पड़ोली समाज को माइक सेट देने वाले भामाशाह शांति लाल जी पिण्डावल औऱ रविदास जी की तस्वीर भेंट करने वाले गंगाराम जी कोलखंडा आदि भामाशाहो का फूल माला एवं गमछे द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ओमकार जी जोगीवाडा, भरत जी नांदली अहाड़ा, मगनलाल जी नांदली अहाडा, नाथूलाल जी निठाऊवा गामड़ी,दशरथ जी तालोरा, लक्ष्मण जी जसपुर, राजेन्द्र जी बनकोडा, कान्तिलाल जी पडोली, अशोक जी पाडवा,नारायण जी गालियाणा, रमेश जी कतिसौर,रतिलाल जी कतिसौर, मानु भाई कतिसौर,गौतम जी सामलिया, सूरज जी पाड़वा दिनेश जी जसपुर, विनोद जी सरोदा, राजेंद्र जी साबला,रतनजी भाई साबला चंदुलाल जी साबला गौतम जी आसपुर प्रेमचंद जी खेड़ा सामोर रमेश जी पुंजपुर नाथूलाल जी साबला, लवजी ज़रियाणा सहित समाज के भारी मात्रा मे पंच, महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे संचालन शिक्षक डायालाल जी कराड़ा ने किया एवं आभार ओम प्रकाश जी नांदली अहाड़ा ने व्यक्त किया । अगर आप चाहते है हम आपकी आवाज ऐसे ही निडरता से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाते रहे तो आपसे अनुरोध है ये आपका अपना मीडिया है इस सशक्त मीडिया को आर्थिक सहयोग देकर संरक्षण प्रदान करे । हमारा गुगल पे नंबर स्क्रीन पर देखे । ब्युटोरिपोर्ट : रामलाल यादव डीजीटल एवं प्रिन्ट मीडिया4
- ग्राम पंचायत danaxri में वार्ड नंबर तीन में जो पुलिया बन रहा है वह बिल्कुल घटिया सामग्री यूज कि जा रही है thakadar ग्रामीण के ऊपर दबाव बना रहा है प्लास ग्रामीण के साथ गली गलौज कर रहे हैं1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ विकसित भारत जी रामजी की बैठक में भाजपा नेताओं ने दी जानकारी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के पाटन मे *भाजपा खेड़ा धरती मण्डल छोटी सरवा कि विकसित भारत- जी राम जी को लेकर बैठक पाटन में आयोजित कि गई* *बैठक में मुख्य अतिथि मानशंकर जी निनामा, जिला महामंत्री विशिष्ट अतिथि कानहींग जी रावत जिला उपाध्यक्ष और मण्डल प्रभारी लीला जी पडियार ओर मण्डल अध्यक्ष राकेश जी वडखिया की अध्यक्षता में हुई* *मण्डल कि इस बैठक में लीला जी पडियार ने केंद्र व राज्य सरकार कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जानकारी दी।जिला महामंत्री* *कानहींग जी रावत ने बताया कि विपक्षपार्टी के लोगों द्वारा नरेगा को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है कि* *नरेगा बन्द कर दिया गया है। ऐसा कुछ नहीं है देश के प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना का नाम विकसित भारत रोजगार और*आजीविका मिशन कि गारंटी में 125 दिन कर दिया गया है तथा इस योजना में पक्के काम मिलेंगे और* *एक सप्ताह में पेमेंट मिलने कि अनेक विस्तृत से जानकारी दी गई।* *मुख्यअतिथि पूर्व सांसद मानशंकर जी निनामा ने हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी इस योजना को ओर मजबूत बनाया ओर आम जनता को इसका बहुत अच्छा लाभ मिलेगा*। *इस बैठक में एडवोकेट तोल सिंह हटीला ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहित पटेल,जीवनलाल निनामा, सरपंच गवजी भाई चारेल, बहादुर निनामा, भूरसिंह खराड़ी, लक्ष्मण डिंडोर, शांतिलाल कटारा, पूर्व सरपंच देवीसिंह कटारा, भंवरलाल कटारा वरसिंह डामोर, भानजी भाई,st मोर्चा के रेवन अड युवा मोर्चा के कल्लू निनामा भेरू भाई गणेश डिंडोर, अंबाराम यादव,रामचंद्र, मुकेश डिंडोर,तेज़िया भाई बारु भाई कैलाश डॉडीयार प्रभु भाई, दिनेश टॉक, चतरसिंह, रमेश,विजय, बाबरिया भाई और खेड़ा धरती कि समस्त पंचायतों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे*।4
- ग्राम पंचायत सालमगढ मे सकल हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया1
- Post by VAGAD news241
- sailana Bojhena wale raste per kachra Patti banaa rakhi hai saaf karne koi bhi nahin aata hai Kai bar kutton ke jaise accident hue1
- बांसवाड़ा जिला क्षेत्र के रामगढ़ मे करीब 20 वर्षों बाद पारंपरिक हाट-बाज़ार की पुनः शुरुआत से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रामगढ़ हाट बाज़ार मैनेजमेंट कमेटी के प्रयासों से परंपरा पुनर्जीवित हुई, जिससे किसानों, व्यापारियों और आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। हाट में स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियां, कपास व कृषि उपज की सीधी बिक्री से उचित मूल्य मिल रहा है, जबकि दूर-दराज़ से आए व्यापारियों के कारण उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सामान सस्ते दामों में उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीण एक ही स्थान पर सप्ताहभर की आवश्यक सामग्री खरीदकर समय व खर्च की बचत कर रहे हैं। व्यवस्थाओं हेतु दुकानों की लाइनिंग, व्यापारियों के लिए स्थान व रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से भागीरथ माली को हाट-बाज़ार कलेक्शन समिति में शामिल कर कलेक्शन का दायित्व सौंपा गया। हाट-बाज़ार संचालन समिति में सरपंच राकेश मइड़ा अध्यक्ष, उपसरपंच मुस्तकीम उपाध्यक्ष, मार्गदर्शक नूर मोहम्मद हाजी साहब व लाल सिंह मइड़ा, कोषाध्यक्ष संजय डॉक्टर साहब, व्यवस्थापक प्रभारी राजेश सोलंकी हैं। समिति सदस्य भागीरथ माली, एजाज, गुड्डू भाई, शिवम राठौड़, भारत सिंह राठौड़, भवर डामोर, बादर भूरिया, सिद्दीक भाई सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। रामगढ़ सरपंच राकेश भाई मइड़ा ने कहा कि हाट-बाज़ार गांव को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत कड़ी है। 20 वर्षों बाद इसकी वापसी रामगढ़ के लिए ऐतिहासिक कदम है, जो ग्रामीण जीवन, स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रहा है।1