logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवराज सिंह पलाड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग पर सर्वसमाज एकजुट श्रद्धांजलि सभा से गूंजा न्याय का स्वर, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कोटा। जयपुर में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा को गुरुवार को आशापुरा मंदिर, किशोरपुरा में करणी सेना एवं सर्व समाज की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक को न्याय दिलाने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा के बाद चंबल गार्डन रोड पर पदयात्रा निकाली गई। सर्व समाज के लोग यूजीसी रोल बैक के नारो से साथ आगे बढ़े और न्याय की मांग के समर्थन में नारे लगाए। सभा में वक्ताओं ने जयपुर लाठीचार्ज की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, दिवंगत के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही यूजीसी से जुड़े कथित "काले कानून" को वापस लेने की मांग भी दोहराई गई। वक्ताओं ने समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जनभावनाओं को नहीं सुना गया तो व्यापक जनआंदोलन खड़ा होगा। सभा में शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सर्वसमाज की ओर से सहयोग अभियान चलाने का भी सुझाव दिया गया।

13 hrs ago
user_VKH NEWS
VKH NEWS
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
13 hrs ago

देवराज सिंह पलाड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग पर सर्वसमाज एकजुट श्रद्धांजलि सभा से गूंजा न्याय का स्वर, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कोटा। जयपुर में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा को गुरुवार को आशापुरा मंदिर, किशोरपुरा में करणी सेना एवं सर्व समाज की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक को न्याय दिलाने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा के बाद चंबल गार्डन रोड पर पदयात्रा निकाली गई। सर्व समाज के लोग यूजीसी रोल बैक के नारो से साथ आगे बढ़े और न्याय की मांग के समर्थन में नारे लगाए। सभा में वक्ताओं ने जयपुर लाठीचार्ज की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, दिवंगत के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही यूजीसी से जुड़े कथित "काले कानून" को वापस लेने की मांग भी दोहराई गई। वक्ताओं ने समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जनभावनाओं को नहीं सुना गया तो व्यापक जनआंदोलन खड़ा होगा। सभा में शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सर्वसमाज की ओर से सहयोग अभियान चलाने का भी सुझाव दिया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • प्रेमचंद जयंती पर सम्मानित कहानीकार जगदीश भारती का प्रभाती ने दिया परिचय July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में सम्मानित कथाकार जगदीश भारती साहब का हाड़ौती भाषा में परिचय देते भाई रामकरण प्रभाती साहब...
    1
    प्रेमचंद जयंती पर सम्मानित कहानीकार जगदीश भारती का प्रभाती ने दिया परिचय 
July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में सम्मानित कथाकार  जगदीश भारती साहब का हाड़ौती भाषा में परिचय देते भाई रामकरण प्रभाती साहब...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में बदलाव का संयुक्त संघर्ष समिति ने किया विरोध कोटा। संयुक्त संघर्ष समिति ने थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में किए गए बदलाव पर गहरा विरोध दर्ज कराया है। समिति का कहना है कि थर्मल स्टोर का संचालन एवं प्रभार वर्षों से तकनीकी कर्मचारियों के पास रहा है। यह व्यवस्था लंबे समय से सुचारु रूप से चल रही थी तथा इससे कर्मचारियों की खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन भी बेहतर ढंग से होता रहा है। वयोवृद्ध कर्मचारी नेता राम सिंह शेखावत ने कहा कि थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में किए गए बदलाव का वे विरोध करते हैं, वहीं वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह अनुचित है, और कैलाश कच्छावा ने यह कहा कि इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए तथा संयुक्त संघर्ष समिति में तीनों यूनियन से पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। समिति का आरोप है कि कुछ अधिकारियों द्वारा एक विशेष वर्ग के दबाव में आकर इस परंपरागत व्यवस्था को बदलते हुए स्टोर का प्रभार तकनीकी कर्मचारियों से लेकर इंजीनियर वर्ग को सौंप दिया गया जिससे निर्बाध रूप से अभियंता स्पोर्ट्स स्टोर में भ्रष्टाचार को अंजाम दे सके। यह न केवल अनुचित है बल्कि तकनीकी कर्मचारियों के साथ कुठाराघात है। संयुक्त संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि तथाकथित रिक्रिएशन कमेटी का गठन पूर्व में कभी भी थर्मल के इतिहास में नहीं किया गया था। समिति का आरोप है कि इस कमेटी का गठन कुछ अधिकारियों की मनमानी को वैधता देने के उद्देश्य से किया गया तथा इसी कमेटी के माध्यम से तकनीकी कर्मचारियों को स्पोर्ट्स क्लब प्रभारी के पद से हटाने का निर्णय लिया गया, जो पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के सिद्धांतों के विपरीत है। संयुक्त संघर्ष समिति मांग करती है कि थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर का प्रभार अभियंताओं को सौंपने संबंधी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा पूर्व की व्यवस्था को बहाल करते हुए थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर का प्रभार पुनः तकनीकी कर्मचारियों को सौंपा जाए, जिसके आदेश कुछ समय पूर्व मुख्य अभियंता के द्वारा प्रसारित किए गए हैं साथ ही भविष्य में कर्मचारियों से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श किया जाए, ताकि औद्योगिक सौहार्द एवं कर्मचारियों का विश्वास बना रहे। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि इस निर्णय पर शीघ्र पुनर्विचार नहीं किया गया तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
    1
    थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में बदलाव का संयुक्त संघर्ष समिति ने किया विरोध
कोटा। संयुक्त संघर्ष समिति ने थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में किए गए बदलाव पर गहरा विरोध दर्ज कराया है। समिति का कहना है कि थर्मल स्टोर का संचालन एवं प्रभार वर्षों से तकनीकी कर्मचारियों के पास रहा है। यह व्यवस्था लंबे समय से सुचारु रूप से चल रही थी तथा इससे कर्मचारियों की खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन भी बेहतर ढंग से होता रहा है।
वयोवृद्ध कर्मचारी नेता राम सिंह शेखावत ने कहा कि थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में किए गए बदलाव का वे विरोध करते हैं, वहीं वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह अनुचित है, और कैलाश कच्छावा ने यह कहा कि इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए तथा संयुक्त संघर्ष समिति में तीनों यूनियन से पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
समिति का आरोप है कि कुछ अधिकारियों द्वारा एक विशेष वर्ग के दबाव में आकर इस परंपरागत व्यवस्था को बदलते हुए स्टोर का प्रभार तकनीकी कर्मचारियों से लेकर इंजीनियर वर्ग को सौंप दिया गया जिससे निर्बाध रूप से अभियंता स्पोर्ट्स स्टोर में भ्रष्टाचार को अंजाम दे सके। यह न केवल अनुचित है बल्कि तकनीकी कर्मचारियों के साथ कुठाराघात है।
संयुक्त संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि तथाकथित रिक्रिएशन कमेटी का गठन पूर्व में कभी भी थर्मल के इतिहास में नहीं किया गया था। समिति का आरोप है कि इस कमेटी का गठन कुछ अधिकारियों की मनमानी को वैधता देने के उद्देश्य से किया गया तथा इसी कमेटी के माध्यम से तकनीकी कर्मचारियों को स्पोर्ट्स क्लब प्रभारी के पद से हटाने का निर्णय लिया गया, जो पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के सिद्धांतों के विपरीत है।
संयुक्त संघर्ष समिति मांग करती है कि थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर का प्रभार अभियंताओं को सौंपने संबंधी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा पूर्व की व्यवस्था को बहाल करते हुए थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर का प्रभार पुनः तकनीकी कर्मचारियों को सौंपा जाए, जिसके आदेश कुछ समय पूर्व मुख्य अभियंता के द्वारा प्रसारित किए गए हैं साथ ही भविष्य में कर्मचारियों से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श किया जाए, ताकि औद्योगिक सौहार्द एवं कर्मचारियों का विश्वास बना रहे।
समिति ने स्पष्ट किया कि यदि इस निर्णय पर शीघ्र पुनर्विचार नहीं किया गया तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गोल्ड मेडलिस्ट अरुंधति चौधरी का कोटा पहुंचने पर भव्य स्वागत देश का नाम रोशन करने वाली कोटा की शान अरुंधति चौधरी का कुंहाडी स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया। समाज सेवी और डाॅ. दुर्गा शंकर सैनी ने बजरंगबली की गदा,श्री राम जी का दुपट्टा और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    गोल्ड मेडलिस्ट अरुंधति चौधरी का कोटा पहुंचने पर भव्य स्वागत 
देश का नाम रोशन करने वाली कोटा की शान अरुंधति चौधरी का कुंहाडी स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया। 
समाज सेवी और डाॅ. दुर्गा शंकर सैनी ने बजरंगबली की गदा,श्री राम जी का दुपट्टा और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    4 hrs ago
  • कोटा: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग, एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन कोटा: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन प्रतिवर्ष छात्रसंघ चुनाव कराने की उठी मांग उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर सरकार से अपील समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने की मांग राजकीय कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य नियुक्त करने की मांग हर विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा विभाग खोलने की मांग विद्यार्थी हितों में जल्द फैसला ले सरकार: एबीवीपी उच्च शिक्षा व्यवस्था को विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर
    1
    कोटा: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग, एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
कोटा: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग
एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
प्रतिवर्ष छात्रसंघ चुनाव कराने की उठी मांग
उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर सरकार से अपील
समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग
विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने की मांग
राजकीय कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य नियुक्त करने की मांग
हर विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा विभाग खोलने की मांग
विद्यार्थी हितों में जल्द फैसला ले सरकार: एबीवीपी
उच्च शिक्षा व्यवस्था को विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    11 hrs ago
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाली अरुंधति चौधरी के गृह जिले बूंदी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाली अरुंधति चौधरी के गृह जिले बूंदी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
    1
    कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाली अरुंधति चौधरी के गृह जिले बूंदी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाली अरुंधति चौधरी के गृह जिले बूंदी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • इसी स्याही से हम इंकलाब लिखेंगे-एबीवीपी के छात्र के स्याही फैंकने के बाद बोलीं नेहा इसी स्याही से हम इंक़लाब लिखेंगे: स्याही फैंकने के बाद नेहा बोरा -झारखंड के छात्र अभी भी साथ मिलकर लड़ रहे हैं, एक बेहतर कल लिखने के लिए: जो लोग कभी छात्रों के मुद्दे और जीवन के बारे में जानने की कोशिश नहीं कर पाए, उनको स्याही का काम कैसे पता होगा...
    1
    इसी स्याही से हम इंकलाब लिखेंगे-एबीवीपी के छात्र के स्याही फैंकने के बाद बोलीं नेहा 
इसी स्याही से हम इंक़लाब लिखेंगे: स्याही फैंकने के बाद नेहा बोरा 
-झारखंड के छात्र अभी भी साथ मिलकर लड़ रहे हैं, एक बेहतर कल लिखने के लिए: जो लोग कभी छात्रों के मुद्दे और जीवन के बारे में जानने की कोशिश नहीं कर पाए, उनको स्याही का काम कैसे पता होगा...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अयाना (कोटा): विजयपुरा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, बड़ा हादसा अयाना/कोटा: ​अयाना थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी तेज गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से सीधे खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। ​सूचना मिलते ही अयाना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र/अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ​पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।
    1
    अयाना (कोटा): विजयपुरा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, बड़ा हादसा
अयाना/कोटा:
​अयाना थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी तेज गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से सीधे खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
​सूचना मिलते ही अयाना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र/अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
​पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.