जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न अशोकनगर। जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस कक्ष में अशोकनगर जिले की अचल संपत्ति के बाजार मूल्य प्रस्ताव वर्ष 2026-27 सुनिश्चित करने के संबंध में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित सदस्य विधायक चंदेरी श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें। जिला पंजीयक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि वर्ष 2026-27 की अशोकनगर जिले की कुल 1983 लोकेशनों में से उप जिला मूल्याँकन समिति अशोकनगर, मुंगावली, ईसागढ़ एवं चंदेरी द्वारा कुल 842 लोकेशनों में वृद्धि के प्रस्ताव दिये गये। कुल वृद्धि की गई 842 लोकेशनों में से 332 लोकेशन उप जिला मूल्यॉकन समिति अशोकनगर, 246 लोकेशन उप जिला मूल्यॉकन समिति मुंगावली, 159 लोकेशन ईसागढ़, एवं 105 लोकेशनों में उप जिला मूल्याँकन समिति चंदेरी के द्वारा प्रस्ताव प्रेषित किये गये। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 1983 लोकेशन है जिनमें से 842 लोकेशन में जिला मूल्यांकन समिति द्वारा वृद्धि प्रस्तावित की गई जो कुल लोकेशन का लगभग 42.46 प्रतिशत है। ईसागढ़ नईसराय व चंदेरी की ऐसी दरें जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि का प्रस्ताव उप जिला मूल्यांकन समिति द्वारा किया गया था। समिति के सदस्य विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी द्वारा आपत्ति व्यक्त की गयी। उक्त आपत्ति पर समिति के सभी सदस्यों द्वारा विचार किया गया व आपत्ति मान्य करते हुये बढ़ी हुई दरों को 50 प्रतिशत नीचे का प्रस्ताव पारित किया गया। नईसराय बीसोर व मुस्यावदा को भी सामान्य गांव की तरह मूल्यांकन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। गाईडलाईन प्रस्ताव पर आमजन 12 मार्च तक अपने सुझाव जिला पंजीयक कार्यालय अशोकनगर, उप पंजीयक कार्यालय अशोकनगर, उप पंजीयक कार्यालय मुंगावली, उप पंजीयक कार्यालय ईसागढ़ एवं उप पंजीयक कार्यालय चंदेरी में दे सकते हैं।
जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न अशोकनगर। जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस कक्ष में अशोकनगर जिले की अचल संपत्ति के बाजार मूल्य प्रस्ताव वर्ष 2026-27 सुनिश्चित करने के संबंध में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित सदस्य विधायक चंदेरी श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें। जिला पंजीयक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि वर्ष 2026-27 की अशोकनगर जिले की कुल 1983 लोकेशनों में से उप जिला मूल्याँकन समिति अशोकनगर, मुंगावली, ईसागढ़ एवं चंदेरी द्वारा कुल 842 लोकेशनों में वृद्धि के प्रस्ताव दिये गये। कुल वृद्धि की गई 842 लोकेशनों में से 332 लोकेशन उप जिला मूल्यॉकन समिति अशोकनगर, 246 लोकेशन उप जिला मूल्यॉकन समिति मुंगावली, 159 लोकेशन ईसागढ़, एवं 105 लोकेशनों में उप जिला मूल्याँकन समिति चंदेरी के द्वारा प्रस्ताव प्रेषित किये गये। उल्लेखनीय है
कि जिले में कुल 1983 लोकेशन है जिनमें से 842 लोकेशन में जिला मूल्यांकन समिति द्वारा वृद्धि प्रस्तावित की गई जो कुल लोकेशन का लगभग 42.46 प्रतिशत है। ईसागढ़ नईसराय व चंदेरी की ऐसी दरें जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि का प्रस्ताव उप जिला मूल्यांकन समिति द्वारा किया गया था। समिति के सदस्य विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी द्वारा आपत्ति व्यक्त की गयी। उक्त आपत्ति पर समिति के सभी सदस्यों द्वारा विचार किया गया व आपत्ति मान्य करते हुये बढ़ी हुई दरों को 50 प्रतिशत नीचे का प्रस्ताव पारित किया गया। नईसराय बीसोर व मुस्यावदा को भी सामान्य गांव की तरह मूल्यांकन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। गाईडलाईन प्रस्ताव पर आमजन 12 मार्च तक अपने सुझाव जिला पंजीयक कार्यालय अशोकनगर, उप पंजीयक कार्यालय अशोकनगर, उप पंजीयक कार्यालय मुंगावली, उप पंजीयक कार्यालय ईसागढ़ एवं उप पंजीयक कार्यालय चंदेरी में दे सकते हैं।
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना (सागर) बीना शासकीय चल रही आव्यवस्थाओं को लेकर आप पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया जिसमें दमयंती ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा निरंतर शासकीय चिकित्सालय में चाइल्ड स्पेशलिस्ट न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है है।1
- दिल्ली के उत्तम नगर की JJ कॉलोनी में 4 मार्च की रात होली खेलने के दौरान शुरू हुआ हिंसक विवाद, बताया जा रहा है, कि छत पर खेल रही 11 साल की एक बच्ची से रंग गुब्बारा गलती से नीचे से गुजर रही पड़ोसी महिला पर गिर गया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बहस और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान घर लौट रहे तरुण पर दूसरे पक्ष के 8-10 लोगों ने लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे युवक को सीने में गंभीर चोटें आईं। जिससे तरुण मूर्छित हो गया और अस्पताल ले जाया गया तथापि अस्पताल में इलाज के दौरान तरुण की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करने बाद कार्यवाही के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, यद्यपि जांच जारी है। प्रशासन ने मर्डर के मुख्य आरोपी के घर ऊपर बुलडोजर चलाया, और स्थानीय लोगों ने हत्या के बाद न्याय की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आक्रोश रैली निकाली। #हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर #viralpost #latestnews #uttamnagar #delhi @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- Lalitpur Live tv1
- 27 फरवरी से लापता मूक बधिर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम उल्दनाखुर्द में 16 वर्षीय रामेश्वर का शव जंगल में मिलने से गांव में मातम छा गया मृतक के परिजनों ने शव की स्थिति मौके पर मिले साक्ष्यों एवं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड के लिए रामजी तिवारी मड़ावरा की रिपोर्ट1
- खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दीं।1
- सेल्समेन डकार रहा है तिग्रहियों का राशन आखिर कब होगी कार्यवाही//Khaniyadhana News शिवपुरी जिले के जनपद पंचायत खनियाधाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत काली पहाड़ी में सेल्समैन के भ्रष्टाचार से ग्रामीण परेशान जिला कलेक्टर से लगाई गुहार कहां हमारे ग्राम पंचायत में सेल्समैन द्वारा लगातार कई महीनो से हमारा राशन नहीं दे रहा लेकिन भ्रष्टाचार सेल्समैन के ऊपर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है आखिर इस पर प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रही..1
- 14 से 15 साल के बीच की बच्चियों को यह वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है:- डॉ संजीव अग्रवाल बीना (सागर) सोमवार को शासकीय चिकित्सालय बीना में चल रहे। एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन को लेकर प्रदीप पाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीना ने वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी लेने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है। बच्चियों में कैंसर से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। उन्होंने शीघ्र ही क्षेत्र में जागरूकता लाकर अधिक से अधिक बच्चियों वैक्सीन के प्रति जागरूक कर सके। पाल ने कहा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है। बीएमओ संजीव अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) से बचाने के लिए किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। जो अभी तक बीना में लगभग 100 बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को राजस्थान के अजमेर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है। सर्वाइकल कैंसर से कई महिलाओं की जान जा चुकी है, लेकिन अब यह वैक्सीन सुरक्षा कवच बनेगी। क्या है सर्वाइकल कैंसर डॉ संजीव अग्रवाल बीएमओ डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्वाकल कैंसर गर्भाशय के निचले हस्से का कैंसर है, जिसे सर्विक्स भी कहा जाता है। लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर, हामन पैपिलोमावायरस के हाई-रिस्क टाईप से जैनेटलट्रेक्स में लगातार इन्फेक्शन के कारण होते हैं। एचपीवी प्रजनन मार्ग का सबसे आम वायरल इन्फेक्शन है। हॉलांकि ज्यादातर एचपीवी इन्फेक्शन में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं वे अपने आप ठीक हो जाती हैं लेकिन एचपीवी का लगातार इन्फेक्शन सर्वाईकल कैंसर का कारण बन सकता है। बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है उन्होंने कहा कि बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन उन बच्चियों को लगेगी जिनकी उम्र 14 साल से 15 साल की बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है । वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। आधार कार्ड न होने की स्थिति में सहमति पत्र भरना होगा। उन्होंने इस उम्र की किशोरियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके।4
- खडोवरा धाम श्री बजनी बाबा की फाग #viralvideo #हिन्दी_खबर @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- गुना रूठियाई से धरनावदा मार्ग के बीच हरिपुरा गांव के पास हुआ एक्सीडेंट खेत की कटाई पर मजदूरी करने जा रही महिलाओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा। ऑटो में 15 से अधिक महिलाएं थी, एक की मौके पर ही मौत। मौके से ऑटो चालक जो खुद अपने ही खेत पर मजदूर लेकर जा रहा था हुआ फरार।1