Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायतों के विकास के दावों की खुली पोल • गिरी ग्राम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बनी मुसीबत ग्राम पंचायतों के विकास के दावों की खुली पोल • गिरी ग्राम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बनी मुसीबत • सड़क पर गहरे गड्ढों में भरा गंदा पानी • गड्ढे में फंसा थ्रेसर मशीन का पिछला पहिया • बड़ा हादसा टला, पलट सकती थी थ्रेसर मशीन • चालक ने काफी प्रयास किए, नहीं मिली सफलता • जेसीबी की मदद से बाहर निकाली गई मशीन • खस्ताहाल सड़क पर ग्रामीणों में भारी रोष • पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप • ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की मांग उठाई • सवाल—हादसे के बाद जागेगा प्रशासन? • विकास के दावे ज़मीन पर क्यों नहीं दिख रहे?
Atma Ram Saini
ग्राम पंचायतों के विकास के दावों की खुली पोल • गिरी ग्राम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बनी मुसीबत ग्राम पंचायतों के विकास के दावों की खुली पोल • गिरी ग्राम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बनी मुसीबत • सड़क पर गहरे गड्ढों में भरा गंदा पानी • गड्ढे में फंसा थ्रेसर मशीन का पिछला पहिया • बड़ा हादसा टला, पलट सकती थी थ्रेसर मशीन • चालक ने काफी प्रयास किए, नहीं मिली सफलता • जेसीबी की मदद से बाहर निकाली गई मशीन • खस्ताहाल सड़क पर ग्रामीणों में भारी रोष • पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप • ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की मांग उठाई • सवाल—हादसे के बाद जागेगा प्रशासन? • विकास के दावे ज़मीन पर क्यों नहीं दिख रहे?
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर (ब्यावर) सड़क खस्ताहाल, गढ्ढे में फंसा थ्रेसर मशीन का पिछला पहिया,बड़ा हादसा टला गिरी ग्राम सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क खस्ताहाल होने से वाहन चालकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है । सड़क में पड़े गढ्ढे और उसमें गंदे पानी का भराव होने से आज एक ट्रैक्टर के पीछे लगी थ्रैशर मशीन का पिछला पहिया गढ्ढे में फंस गया । जिसके बाद ट्रैक्टर चालक के द्वारा काफी प्रयास के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली । लेकिन गनीमत रही कि थ्रेसर मशीन पलटी नहीं । वरना बड़ा नुकसान हो सकता था । वही ट्रैक्टर चालक काफी परेशान होने के बाद जेसीबी को बुलाया और जेसीबी की मदद से गढ्ढे में फंसे थ्रेसर मशीन को बाहर निकाला गया । वही ग्रामीणों ने सड़क की खस्ताहालत को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियो को से शीघ्र ध्यान देने और मरम्मत कराने की मांग की है ।1
- Post by मारवाड तक1
- जय श्याम बाबा4
- तालवाले बालाजी के मंदिर से लेकर मुख्य बाजार होते हुए भगवामय हुआ रतनगढ़, रतनगढ़ हिंदू नवसंवत्सर के आगमन पर गुरुवार को सनातनी संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवा रैली निकाली गई। शाम चार बजे श्रीतालवाले बालाजी मंदिर से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम परमाणाताल स्थित राम स्नेह मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में राम दरबार की झांकी भी सजाई गई। रैली में युवा धार्मिक गीतों व जोशिले नारों पर नाचते-गाते व झूमते हुए चल रहे थे। भगवा रैली का कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। रैली बस स्टैंड सर्किल, अशोक स्तंभ, हनुमान पुस्तकालय, गढ़ चौराहा, मेहंदीपुर बालाजी व धानुका कुआ होते हुए बालाजी मंदिर पहुंची। शहर के कई स्थानों पर विभिन्न संगठनों एवं व्यापारियों ने रैली का स्वागत किया तथा पेय पदार्थ पिलाया। रैली में शामिल युवाओं ने लगभग तीन किलोमीटर का सफर पूरा किया तथा रैली में सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुई, जिनमें से कुछ युवा अपने वाहनों पर, तो कुछ लोग पैदल चल रहे थे। रैली को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। डीवाईएसपी इनसार अली एवं सीआई गौरव खिड़िया के नेतृत्व में भारी पुलिस जाप्ता रैली के साथ चल रहा था। भगवा रैली को लेकर शहर में कई स्थानों पर स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर गंगानाथ महाराज, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, कांग्रेस नेता अरविंद चाकलान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, पूर्व प्रधान अर्जुनसिंह फ्रांसा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।2
- Post by Ummed faroda2
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- *राजस्थान दिवस पर विकास को नई रफ्तार: माननीय उपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का ब्यावर दौरा* *जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा, दिव्यांगजनों को मिली स्कूटी की सौगात* ब्यावर, 18 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती दिया कुमारी के ब्यावर दौरे ने विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच और प्रभावी कार्यशैली का प्रतिबिंब इस दौरे के दौरान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। प्रभारी मंत्री महोदया ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध पूर्णता एवं आमजन तक अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में सड़क निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही, जो विकास कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन पर विशेष चर्चा कर उन्हें प्राथमिकता से शुरू करने के निर्देश दिए। विद्यालय भवनों की मरम्मत को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला पंच गौरव कैलेंडर का विमोचन भी किया गया, जो जिले की उपलब्धियों और संभावनाओं को नई पहचान देगा। प्रभारी मंत्री ने राज्य सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल नवाचारों, जनहितकारी घोषणाओं और विकासोन्मुखी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई समीक्षा: ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था एवं आकस्मिक योजना, एलपीजी की उपलब्धता, स्वच्छता अभियान, बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं भूमि आवंटन, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों का त्वरित निपटान जनगणना कार्यों की तैयारी, ग्राम स्तरीय योजनाओं का सुदृढ़ क्रियान्वयन “हरियालो राजस्थान” एवं “नमो नर्सरी” की तैयारी इस दौरान विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने जिले एवं शहर में सड़क निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिले के विकास के लिए अतिरिक्त बजट और स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए प्रस्ताव रखें। कार्यक्रम के तहत विधायक कोष से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से 20 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की गई। इस पहल से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने और उनके जीवन को सुगम बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक श्री रतन सिंह अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, एसीईओ गोपाल लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्थान सरकार के सतत प्रयासों से विकास की नई ऊंचाइयां छूता ब्यावर – यह दौरा इसी दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।1
- राजस्थान में बे मौसम बारिश अब किसानों की कमर तोड़ रही है क्योंकि बे मौसम बारिश हुई और इसे किसने की हजारों हेक्टर भूमि पर फसल बोई हुई थी आज वह फसल बर्बाद होने की कगार पर है पर प्राइवेट कंपनियां इन पर लगाम कसेगी या सरकार प्राइवेट कंपनियों पर लगाम कसेगी किस यूं ही आर्थिक करीब बोझ से दबता जा रहा है1
- नागौर ऑपरेशन संकल्प के तहत खींवसर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती करने पर किया एक आरोपी को गिरफ्तार।1