Shuru
Apke Nagar Ki App…
पवन कुमा
More news from Jharkhand and nearby areas
- Post by Objectionnews1
- हसनपुर थाना क्षेत्र में लाश मिलने से परिजनों में छाया मातम1
- Post by Chandrika Yadav1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका -जिले के बाराहाट प्रखंड के कैतपुरा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग, शादी और धोखे की कहानी ने कोर्ट गेट पर बड़ा मोड़ ले लिया। पीड़िता रानी कुमारी ने अपने प्रेमी छोटू यादव को बांका कोर्ट गेट के पास पकड़ लिया और सीधे थाना ले गई। बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन रानी की शादी कुशवाहा गांव में दिनेश कुमार से कर दी गई। शादी के बाद भी प्रेमी का आना-जाना जारी रहा, जिससे विवाद बढ़ा और रानी को मायके भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले गया, जहां वह गर्भवती हो गई और फिर जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया गया। मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा था और आरोपी बेल पर था। जैसे ही रानी को जानकारी मिली कि वह कोर्ट आ रहा है, उसने मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट1
- भागलपुर के टाॅप टेन कुख्यात अपराधी को घोघा थाना क्षेत्र के मूंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन लूटकांड मामले में भागलपुर पुलिस ने पटना के महावीर मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल किया है।भागलपुर सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधी छोटी मोहनपुर एकचारी निवासी सुनील मंडल के उपर तीन थानों में कई अपराधिक मामला दर्ज हैं।जो जिले के टाॅप टेन अपराधी श्रेणी में आते है।वहीं गिरफ्तार अपराधी पटना से सूरत भागने के फिराक में था। जहां तकनीकी आधार पर पुलिस ने पटना रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर के समीप से मौका पाते ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं लूटकांड घटना में शामिल सात अपराधीयों को इसके पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। जबकि संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।1
- झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की जामताड़ा जिला इकाई की अनिश्चितकालीन हड़ताल 21वें दिन भी जारी, स्थायीकरण और ग्रेड पे आधारित मानदेय की मांग को लेकर आंदोलन तेज । संवाददाता/जामताड़ा जामताड़ा: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ जिला जामताड़ा इकाई के बैनर तले मनरेगा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 21वें दिन भी जारी रही। इस हड़ताल की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश कुमार सिन्हा ने की। कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी लंबित मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मार्च से तीन दिनों तक सांकेतिक हड़ताल की चेतावनी दी गई थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। इसके बाद 12 मार्च से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से अनदेखी की जा रही हैं, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। वहीं कर्मचारी राधेश्याम पंडित ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में ग्रेड पे के आधार पर मानदेय तय करना, सभी मनरेगा कर्मियों का स्थायीकरण करना और लंबित मानदेय का जल्द भुगतान करना शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों से ये मांगें लगातार उठाई जा रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारी संघ ने यह भी बताया कि जामताड़ा जिले की 118 पंचायतों में मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल का असर साफ दिख रहा है। मनरेगा योजना के तहत चल रही करीब 15 हजार योजनाएं प्रभावित हो गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है। धरना-प्रदर्शन स्थल पर तरुण कुमार, मेघलाल रजक, तापस मंडल, बिष्णु प्रसाद सोरेन सहित कई मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।1
- Post by Objectionnews1