ज्वेलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्याः गोरखपुर मे पड़ोसी टीचर के घर में मिली लाश; खेलते वक्त उठा ले गया था गोरखपुर के ज्वेलरी कारोबारी के 10 साल के पोते की मंगलवार को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लाश घर से 20 मीटर दूर रहने वाले पड़ोसी के घर में बोरे में भरी मिली। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि वैभव वर्मा सोमवार शाम को लापता हो गया था। वह स्कूल से घर लौटा। फिर साइकिल लेकर घर के बाहर खेलने चला गया। करीब 30 मिनट बाद परिवार को सूचना मिली कि बच्चे की साइकिल लावारिस हालत मे पड़ी है। परिवार के लोग भागते हुए पहुंचे। आसपास तलाश की तो थोड़ी दूरी पर बच्चे की एक चप्पल मिली। परिवार ने स्कूल, दोस्तों, रिश्तेदारों में पता किया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस फॉरेंसिक, डॉग स्कवॉयड के साथ मौक पर पहुंची। सीसीटीवी चेक किए तो बच्चा पड़ोस में रहने वाले कम्प्यूटर टीचर के साथ जाते दिखाई दिया। पूछताछ की गई तो टीचर गुमराह करने लगा। पुलिस ने सच उगलवाने के लिए साइकोलॉजिस्ट की मदद ली तो उसने अपहरण के बाद हत्या की बात कबूल की। हालांकि उसने हत्या क्यों की, ये नही बताया। आरोपी की निशानदेही पर घर के बेसमेंट से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी का कहना है कि आरोपी ने कई बार झूठ बोला है। क्राइम सीन रिक्रिएशन कराकर भी चेक किया जाएगा। लखनऊ से फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए हैं। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर खजनी कस्बे की है।

- सफीपुर में विकास कार्यों पर उठ े सवाल, अधूरी सड़क और नाली से ग्रामीण परेशान,1
- “हो सकता हमारे बच्चे न बैठे हो लेकिन बच्चे तो देश के थे इसी विचार के साथ हम आंदोलन में गए।” : डिम्पल यादव, सपा सांसद “हो सकता हमारे बच्चे न बैठे हो लेकिन बच्चे तो देश के थे इसी विचार के साथ हम आंदोलन में गए।” : डिम्पल यादव, सपा सांसद1
- E20- भरोसा यूं ही नही बनता साहब, तथ्यों के आधार पर बनता है E20: भरोसा तथ्यों पर! 🚗 हर बदलाव सवाल लाता है, लेकिन जवाब हमेशा तथ्यों में मिलते हैं! भारत ने समय से पहले 20% Ethanol Blending का लक्ष्य हासिल किया। ✅ अप्रैल 2023 से सभी नए वाहन E20 compatible बनाए गए ✅ ₹1 लाख करोड़+ की विदेशी मुद्रा की बचत ✅ ₹1.18 लाख करोड़+ किसानों और उद्योग को मिला ✅ 54 Million Tons+ CO₂ उत्सर्जन में कमी *E20 — भरोसा यूं ही नहीं बनता! 🇮🇳*1
- आषाढ़ पूर्णिमा (29.07.2026) गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा और श्री सत्यनारायण व्रत की बधाई एवं बहुत-बहुत शुभ:कामनाएं।1
- एक ही छत के नीचे सभी न्यायालय, न्यायिक अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधा भी होगी1
- नोएडा मे सड़कें तालाब बनीं, इंजीनियर सुपरवाइजर बर्खास्तः सहारनपुर-बुलंदशहर में अफसरों के बेडरूम में भरा पानी, यूपी के 55 शहरों मे बारिश यूपी मे मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया। मंगलवार सुबह से नोएडा, मेरठ, अलीगढ़, आगरा समेत 55 शहरों में रुक-रुककर जोरदार बारिश हो रही है। सहारनपुर में तड़के 4 बजे झमाझम बारिश हुई। 2 घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कों पर 2-3 फीट तक जलभराव हो गया। डीएम ऑफिस कैंपस मे घुटनों तक पानी भर गया। ऑफिसर्स कॉलोनी मे भी पानी घुस गया, जहा जिला जज, कमिश्नर, नगर आयुक्त जैसे बड़े अफसरों के आवास हैं। शहर की ज्यादातर कॉलोनिया तालाब बन गईं। नोएडा मे सड़कों पर कमर तक पानी भर गया। महिलाएं स्कूली बच्चों को कंधे पर बैठाकर चलती नजर आईं। बाइक-कार आधी डूब गईं। बुलंदशहर मे भारी बारिश के बाद एसडीएम और जिला पंचायत राज अधिकारी समेत कई अफसरों के सरकारी आवासो मे पानी भर गया। बेडरूम से लेकर बाथरूम तक जलभराव हो गया। हालात ऐसे बने कि पानी निकालने के लिए दमकल की गाड़ियो की मदद लेनी पड़ी। मेरठ में विकास प्राधिकरण के दफ्तर के परिसर में पानी घुस गया। कैंप कार्यालय के बाहर पानी भरने से महापौर अंदर ही फंस गए। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी मे पानी भर गया। रायबरेली मे बारिश से खेत में 2 फीट का गड्ढा हो गया। गांव वालों ने देखा तो सुरंग मिली। मौके पर पहुंचकर ASI ने जांच शुरू कर दी है। नोएडा मे बारिश के बाद सड़कों पर कमर तक पानी भर गया। घरों और दुकानो मे भी पानी घुस गया। लापरवाही मिलने पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने एक जूनियर इंजीनियर (JE) और एक सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया। साफ-सफाई की जिम्मेदार फर्म पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों मे बहुत भारी और 53 जिलों मे भारी बारिश हो सकती है। उधर, पहाड़ो पर हो रही बारिश से गंगा, यमुना, घाघरा, सरयू नदिया उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी में कटान से 120 बीघा गन्ने की फसल शारदा नदी मे समा चुकी है। बलिया में सरयू का पानी गांवों मे घुस गया है।1
- लोकसभा में कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री ने एक नया शिक्षा मंत्री बनाया, #WATCH | दिल्ली | लोकसभा में कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री ने एक नया शिक्षा मंत्री बनाया, एक ऐसा व्यक्ति जिसने एक गर्भवती महिला से रेप के दोषियों की रिहाई पर सहमति और खुशी भी जताई..." इस पर आपत्ति जताते हुए, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "यह संसद के अंदर चरित्र हनन जैसा है, और हम ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं करते...इन बयानों को रिकॉर्ड से हटा देना चाहिए। दूसरी बात, ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए...उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए।"1
- बदलते विकसित भारत की तस्वीर विकसित भारत वंदे भारत रफ्तार भारत *बदलते भारत की नई रफ़्तार! 🚆* बहानों से आगे बढ़कर विश्वस्तरीय तकनीक और आरामदायक सफ़र की ओर। *वंदे भारत — नए भारत की नई पहचान! 🇮🇳*1
- दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा: अंतरराज्यीय लग्ज़री कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 7 चोरी की गाड़ियाँ बरामद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-II) ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में सक्रिय एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मणिपुर का एक प्रमुख रिसीवर भी शामिल है, जो चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 चोरी की लग्ज़री गाड़ियाँ बरामद की हैं, जिनमें टोयोटा फॉर्च्यूनर, इनोवा क्रिस्टा और किया सेल्टोस समेत अन्य वाहन शामिल हैं। इसके अलावा 5 स्मार्ट चाबियाँ और 4 वाहनों की मूल नंबर प्लेटें भी बरामद की गई हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से वाहनों की सुरक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर डुप्लिकेट स्मार्ट चाबियाँ तैयार करते थे और फिर लग्ज़री वाहनों की चोरी को अंजाम देते थे। दिल्ली पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है।1