Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज लाड़ली बहना सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य रूप से शामिल हुए, जबकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंच पर मौजूद रहे।
PS24NEWS
आज लाड़ली बहना सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य रूप से शामिल हुए, जबकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंच पर मौजूद रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भोपाल MP गैंगस्टर की दुल्हन पहुंची थाने दुल्हन ने थाने पहुंच विवाह की रस्में पूरी कराने की गुहार लगाई टीआई से बोली पुलिस कस्टडी में फेरे कर शादी करा दो पुलिस ने इलीगल गैंग के सरगना को एक दिन पहले शादी के मंडप से किया था गिरफ्तार पुजारी को किडनैप कर मांगी थी 8 लाख की फिरौती एंकर.....हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा थाने में खड़ी होकर गैंगस्टर दूल्हा आकाश से मिलाने की गुहार लगाती रही। दुल्हन ने यह फरियाद पुलिस से की है। उसका कहना है कि होने वाले पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर दो। नहीं तो यही कस्टडी में ही फेरे करा दो। हालांकि, पुलिस ने दुल्हन की बात नहीं मानी। कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं मिली। इलीगल गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी की शादी युवती सीमा से बुधवार दोपहर को होने वाली थी। इसी दौरान पुलिस पहुंची और मंडप से उसे उठा लिया। गैंगस्टर दूल्हे के साथ उसके साथियों को भी पकड़ा गया था। बाइट - मयूर खंडेलवाल, DCP विजुअल - दुल्हन का वीडियो। आरोपियों के शॉट।1
- Post by Naved khan1
- ब्रेकिंग भोपाल में लोकायुक्त पुलिस की नगर निगम में कार्रवाई। वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर हो रही कार्रवाई। निगम की कम्प्यूटर शाखा में चल रही कार्रवाई रिकॉर्ड किए जा रहा है जब्त। निगम के कई जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ है शिकायत।1
- 🤣🤣 #khillu #comedy #shortsvideos #shortsviral #short #shortsreels #shortsfeed #ShortDrama #new #newpostchallenge #newpost #newvideo #newyork1
- भोपाल में गैस संकट! सिलेंडर नहीं मिलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- लोकेशन - भोपाल स्लग - कांग्रेस प्रोटेस्ट एंकर - ईरान और इजरायल युद्ध के बीच देश भर में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कमी का असर दिखने लगा है। ऐसे में लोगों की लंबी लंबी कतारें गैस एजेंसियों के बाहर दिख रही हैं। वहीं एमपी की राजधानी भोपाल में भी LPG सिलेंडर की कमी सामने आ रही हैं। अब इस पूरे परिदृश्य को लेकर विपक्षी राजनीतिक दल जनता के हित में सड़क पर है। आज भी कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता और पदाधिकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर पोस्टर के साथ सिलेंडर के कटआउट लेकर खूब नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि, जिस तरह बार बार सरकार जनता से झूठ बोल रही है। रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। कालाबाजारी कर ज्यादा दामों में लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन, मोदी सरकार ने देश को युद्ध की आग झोंक दिया है। वहीं, आज जब लोग गैस की कमी से जूझ रहे हैं, तब हम ऐसे लोगों को जगाने आए हैं, जो नालों से गैस बनाने की बात करते थे। बाइट - मनोज शुक्ला, कांग्रेस नेता Bite bite। अमित खत्री युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष1
- Post by Naved khan1
- भोपाल। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने अपने साथियों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालात के कारण गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसके चलते सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में लोगों तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। मनोज शुक्ला ने बताया कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडरों की कमी देखने को मिल रही है और आम लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई भी बंद होने से होटल, ढाबा और छोटे व्यवसायों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान मनोज शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि 56 इंच के मोदी जी में दम है तो रूस से तेल लेकर दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने अमेरिका के सामने “सिलेंडर” कर दिया है, जिसके कारण देश को अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर झेलना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को जल्द सामान्य किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।1