logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़ : सकारात्मक कार्यप्रणाली का परिणाम: वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, पात्र परिवारों को मिले आवासीय पट्टे जिला प्रशासन और नगर परिषद् की प्रभावी कार्ययोजना से फोलोअप शहरी सेवा शिविर बना जनविश्वास का केन्द्र झालावाड़ । अगस्त। राज्य सरकार के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए नगर परिषद् झालावाड़ द्वारा फोलोअप शहरी सेवा शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित फोलोअप शहरी सेवा शिविर में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण कर उनके वर्षों पुराने इंतजार को समाप्त किया। शिविर में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया तथा नगर परिषद् की सकारात्मक एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की व्यापक सराहना हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् का उद्देश्य आमजन को कम से कम समय में अधिकतम राहत उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ नगर परिषद् ने सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया है। उन्होंने बताया कि अनेक ऐसे परिवार थे जो लंबे समय से आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी की गईं और आज उन्हें उनके पट्टे सौंपे गए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् की कार्यप्रणाली का सबसे सकारात्मक उदाहरण यह है कि कुछ पात्र आवेदकों को आवेदन करने के मात्र दो दिन के भीतर ही आवासीय पट्टे उपलब्ध करा दिए गए। यह उपलब्धि नगर परिषद् की पूरी टीम की प्रतिबद्धता, कुशल कार्यप्रणाली, समन्वित प्रयासों तथा जनसेवा के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल पट्टों का वितरण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को उसका वैधानिक अधिकार समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद् झालावाड़ क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति पट्टे से वंचित नहीं रहेगा तथा शेष लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। शिविर के दौरान लंबे समय से लंबित प्रकरणों का समाधान होने पर लाभार्थियों ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्षों से अपने आवासीय अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को जब उनके हाथों में पट्टे मिले तो उनके चेहरों पर खुशी, संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह शिविर आमजन के लिए केवल दस्तावेज वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सुशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। नगर परिषद् के कार्यवाहक आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में 69-ए के अंतर्गत 1, स्टेट ग्रांट एक्ट के 18, तथा कृषि भूमि नियमन के 84 पट्टों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना के 11 कब्जा पत्र, 4 भवन निर्माण स्वीकृतियां तथा 8 नामांतरण प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई।

5 hrs ago
user_धरम सिंह
धरम सिंह
TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
5 hrs ago

झालावाड़ : सकारात्मक कार्यप्रणाली का परिणाम: वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, पात्र परिवारों को मिले आवासीय पट्टे जिला प्रशासन और नगर परिषद् की प्रभावी कार्ययोजना से फोलोअप शहरी सेवा शिविर बना जनविश्वास का केन्द्र झालावाड़ । अगस्त। राज्य सरकार के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए नगर परिषद् झालावाड़ द्वारा फोलोअप शहरी सेवा शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित फोलोअप शहरी सेवा शिविर में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण कर उनके वर्षों पुराने इंतजार को समाप्त किया। शिविर में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया तथा नगर परिषद् की सकारात्मक एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की व्यापक सराहना हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् का उद्देश्य आमजन को कम से कम समय में अधिकतम राहत उपलब्ध कराना है। इसी सोच के

9ee83fc1-9617-454c-8efa-4283ed92eb7f

साथ नगर परिषद् ने सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया है। उन्होंने बताया कि अनेक ऐसे परिवार थे जो लंबे समय से आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी की गईं और आज उन्हें उनके पट्टे सौंपे गए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् की कार्यप्रणाली का सबसे सकारात्मक उदाहरण यह है कि कुछ पात्र आवेदकों को आवेदन करने के मात्र दो दिन के भीतर ही आवासीय पट्टे उपलब्ध करा दिए गए। यह उपलब्धि नगर परिषद् की पूरी टीम की प्रतिबद्धता, कुशल कार्यप्रणाली, समन्वित प्रयासों तथा जनसेवा के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल पट्टों का वितरण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को उसका वैधानिक अधिकार समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद् झालावाड़ क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति पट्टे से वंचित नहीं रहेगा तथा शेष लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

db19287c-62a9-4fe0-ba7c-222f9a934c28

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। शिविर के दौरान लंबे समय से लंबित प्रकरणों का समाधान होने पर लाभार्थियों ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्षों से अपने आवासीय अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को जब उनके हाथों में पट्टे मिले तो उनके चेहरों पर खुशी, संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह शिविर आमजन के लिए केवल दस्तावेज वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सुशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। नगर परिषद् के कार्यवाहक आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में 69-ए के अंतर्गत 1, स्टेट ग्रांट एक्ट के 18, तथा कृषि भूमि नियमन के 84 पट्टों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना के 11 कब्जा पत्र, 4 भवन निर्माण स्वीकृतियां तथा 8 नामांतरण प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • N11दलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, 13 मामलों का आरोपी चोरी की रकम.mp4 N11दलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, 13 मामलों का आरोपी चोरी की रकम.mp4
    1
    N11दलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, 13 मामलों का आरोपी चोरी की रकम.mp4
N11दलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, 13 मामलों का आरोपी चोरी की रकम.mp4
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आलोट में सुपर शंकर काटर गोला लहसुन के लिए संपर्क करें 9755695694 आलोट सुपर शंकर काटर गोला लहसुन के लिए संपर्क करें 9755695694
    1
    आलोट में सुपर शंकर काटर गोला लहसुन के लिए संपर्क करें 9755695694
आलोट सुपर शंकर काटर गोला लहसुन के लिए संपर्क करें 9755695694
    user_Arjun rathore2994
    Arjun rathore2994
    Alliance church आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar yati
    1
    Post by Sanjay Kumar yati
    user_Sanjay Kumar yati
    Sanjay Kumar yati
    गरोठ, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • FF40पुलिया बनने से आवागमन सुगम होगा, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर.mp4 FF40पुलिया बनने से आवागमन सुगम होगा, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर.mp4
    1
    FF40पुलिया बनने से आवागमन सुगम होगा, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर.mp4
FF40पुलिया बनने से आवागमन सुगम होगा, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर.mp4
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुख्यमंत्री जान विश्वास अभियान 07 अगस्त 2026 से शुभारंभ
    1
    मुख्यमंत्री जान विश्वास अभियान 07  अगस्त 2026 से शुभारंभ
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.