logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एमपी में फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद पति का एक्शन, पत्नी को उसके दोस्त संग किया कार में अगवा मध्यप्रदेश के देवास में एक सिनेमा हॉल में फिल्म धुरंधर के खत्म होने के बाद असली ड्रामा हुआ। उज्जैन रोड स्थित टॉकीज से दोस्त के साथ बाहर निकली महिला को उसके पति ने साथियों के साथ घेर लिया। पहले दोनों के साथ मारपीट की गई और फिर जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया गया। इस पूरी घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं अब इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। महिला अपने मित्र के साथ फिल्म देखने गई थी। पहले पीटा फिर किया किडनैप महिला व उसका दोस्त जैसे ही टॉकीज से बाहर निकले तो पहले से घात लगाए बैठे पति रवि वर्मा, उसके भाई हर्षित और एक अन्य साथी ने हमला कर दिया। सिनेमा हॉल के बाहर हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और आपसी विवादों के बढ़ते हिंसक रूप पर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों ने महिला और उसके दोस्त के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद दोनों को जबरदस्ती कार में बैठाया और मौके से फरार हो गए। घटना को देख आसपास मौजूद लोग सहम गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

3 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Amarpatan, Satna•
3 hrs ago
1e660abf-566d-4a4f-8759-5478cca0b6d7

एमपी में फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद पति का एक्शन, पत्नी को उसके दोस्त संग किया कार में अगवा मध्यप्रदेश के देवास में एक सिनेमा हॉल में फिल्म धुरंधर के खत्म होने के बाद असली ड्रामा हुआ। उज्जैन रोड स्थित टॉकीज से दोस्त के साथ बाहर निकली महिला को उसके पति ने साथियों के साथ घेर लिया। पहले दोनों के साथ मारपीट की गई और फिर जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया गया। इस पूरी घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं अब इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। महिला अपने मित्र के साथ फिल्म देखने गई थी। पहले पीटा फिर किया किडनैप महिला व उसका दोस्त जैसे ही टॉकीज से बाहर निकले तो पहले से घात लगाए बैठे पति रवि वर्मा, उसके भाई हर्षित और एक अन्य साथी ने हमला कर दिया। सिनेमा हॉल के बाहर हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और आपसी विवादों के बढ़ते हिंसक रूप पर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों ने महिला और उसके दोस्त के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद दोनों को जबरदस्ती कार में बैठाया और मौके से फरार हो गए। घटना को देख आसपास मौजूद लोग सहम गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

More news from Satna and nearby areas
  • बिजली एवं पानी की समस्याओ को लेकर पार्षद अमित अवस्थी ने घेरा.....
    1
    बिजली एवं पानी की समस्याओ को लेकर पार्षद अमित अवस्थी ने घेरा.....
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    4 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक – 31/03/26* *थाना चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.)* *थाना चित्रकूट पुलिस की बडी कार्यवाही* *– कन्टेनर ट्रक मे 53 नग भैस एवं पडवा को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करते हुये 04 पशु तस्करो को ट्रक सहित पकडा गया -* *श्रीमान हंसराज सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय सतना के कुशल निर्देशन एवं श्री प्रेमलाल कुर्वे अति. पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण /देहात सतना एवं श्री राजेश कुमार बंजारे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.) के मार्गदर्शन एवं थाना चित्रकूट प्रभारी श्री निरी जी.एस. वाजपेयी के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा बगदरा घाटी तरफ से आ रहे रजौला तिराहा के पास एक कन्टेनर ट्रक मे क्रूरतापूर्वक भरे 53 नग भैस एवं पडवा के साथ ट्रक सहित रंगे हाथ 04 पशु तस्करो को पकडा गया *घटना विवरण* दिनाक 31/03/26 को प्र.आर.853 अंकित सिंह मय हमराह स्टाफ के दौरान भ्रमण जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 मे पड़ा/ भैंस लादकर बिक्री करने हेतु बगदरा घाटी रोड़ से होते हुए उत्तरप्रदेश तरफ ले जा रहे है । हमराही बल के बगदरा घाटी तरफ से एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक आते हुये दिखा जिसे रजौला तिराहा के पास रोका गया जो चालक कन्टेनर ट्रक खड़ा कर भागने का प्रयास किया तब हमराह स्टाफ द्वारा चालक को घेराबन्दीकर पकडा गया एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक. क्र. MH04GC5024 पाया गया एवं कन्टेनर ट्रक के ऊपर चढ़कर देखा गया तो कुल 53 नग भैस पड़वा ठसाठस भरे मिले । जिनके खड़े व बैठने की पर्याप्त जगह उपलब्ध नही थी भैसो को क्रुरतापूर्वक बांधकर कन्टेनर ट्रक के अंदर लोडकर परिवहन करते पाया गया चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम आयाज खान पिता रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी अमरौधा भोगनीपुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ.प्र का होना बताया व उसके साथी सफरूद्दीन पिता मुफ्तार खान उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी मलहटी हाल निवासी सिंधि कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र, सलमान कुरैशी पिता मो.सफीक उम्र 22 वर्ष निवासी बोराबाग टक्कर थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र , सरीफ पिता अब्दुल सईद उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़ी मोहल्ला कसाई मण्डी के पास वार्ड नं. 02 थाना कोतवाली जिला दमोह म.प्र. के होना बताये । आरोपीगणो के कब्जे से 53 नग भैस पडवा एवं लादकर ले जाने वाले वाहन कन्टेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 को जब्त किया गया है । आरोपी गणो के विरुद्ध अपराध क्र 137/26 धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 4/6 म.प्र. कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 3/181 एमव्ही एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है । जब्ती- 1. कनटेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 कीमती 10,00,000/-(दस लाख) रूपये एवं कुल 53 नग भैस व पडवा कीमती 13,00,000/-(तेरह लाख) कुल कीमती तेरह लाख (23,00,000/-) । आरोपी- 1. आयाज खान पिता रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी अमरौधा भोगनीपुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ.प्र. 2. सफरूद्दीन पिता मुफ्तार खान उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी मलहटी हाल निवासी सिंधि कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र. 3. सलमान कुरैशी पिता मो.सफीक उम्र 22 वर्ष निवासी बोराबाग टक्कर थाना हनुमानताल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश 4. सरीफ पिता अब्दुल सईद उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़ी मोहल्ला कसाई मण्डी के पास वार्ड नं. 02 थाना कोतवाली जिला दमोह म.प्र. *सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी चित्रकूट निरी.जी.एस.वाजपेयी, प्र.आर. 853 अंकिंत सिंह ,आर 298 रामबगस नेताम ,आर 394 तरुण सेन , निखिल सिंह, आर 205 अनुज सिंह , आर 1094 विकास पाल ,आर 49 मानवेन्द्र सिंह
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 31/03/26*
*थाना चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.)*
*थाना चित्रकूट पुलिस की बडी कार्यवाही* *– कन्टेनर ट्रक मे 53 नग भैस एवं पडवा को क्रूरतापूर्वक भरकर  परिवहन करते हुये 04 पशु तस्करो को ट्रक सहित पकडा गया -*
*श्रीमान हंसराज सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय सतना के कुशल निर्देशन एवं  श्री प्रेमलाल कुर्वे अति. पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण /देहात सतना एवं श्री राजेश कुमार बंजारे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.) के मार्गदर्शन एवं थाना चित्रकूट प्रभारी श्री निरी जी.एस. वाजपेयी के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा बगदरा घाटी तरफ से आ रहे रजौला तिराहा के पास एक कन्टेनर ट्रक मे क्रूरतापूर्वक भरे 53 नग भैस एवं पडवा के साथ ट्रक सहित रंगे हाथ 04 पशु तस्करो को पकडा गया 
*घटना विवरण*
दिनाक 31/03/26 को प्र.आर.853 अंकित सिंह  मय हमराह स्टाफ के दौरान भ्रमण जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 मे पड़ा/ भैंस लादकर बिक्री करने हेतु बगदरा घाटी रोड़ से होते हुए उत्तरप्रदेश तरफ ले जा रहे है  ।  हमराही बल के बगदरा घाटी तरफ से एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक आते हुये दिखा जिसे रजौला तिराहा के पास रोका गया जो चालक कन्टेनर ट्रक खड़ा कर भागने का प्रयास किया तब हमराह स्टाफ द्वारा चालक को घेराबन्दीकर पकडा गया एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक. क्र. MH04GC5024 पाया गया एवं कन्टेनर ट्रक के ऊपर चढ़कर देखा गया तो कुल 53 नग भैस पड़वा ठसाठस भरे मिले । जिनके खड़े व बैठने की पर्याप्त जगह उपलब्ध नही थी भैसो को क्रुरतापूर्वक बांधकर कन्टेनर ट्रक के अंदर लोडकर परिवहन करते पाया गया चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम आयाज खान पिता रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी अमरौधा भोगनीपुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ.प्र का होना बताया व उसके साथी सफरूद्दीन पिता मुफ्तार खान उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी मलहटी हाल निवासी सिंधि कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र, सलमान कुरैशी पिता मो.सफीक उम्र 22 वर्ष निवासी बोराबाग टक्कर थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र , सरीफ पिता अब्दुल सईद उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़ी मोहल्ला कसाई मण्डी के पास वार्ड नं. 02 थाना कोतवाली जिला दमोह म.प्र. के होना बताये । आरोपीगणो के कब्जे से 53 नग भैस पडवा एवं लादकर ले जाने वाले वाहन कन्टेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 को जब्त किया गया है । आरोपी गणो के विरुद्ध अपराध क्र 137/26 धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 4/6 म.प्र. कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 3/181 एमव्ही एक्ट  के तहत पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है ।  
जब्ती- 1. कनटेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 कीमती 10,00,000/-(दस लाख) रूपये एवं कुल 53 नग भैस 
व पडवा कीमती 13,00,000/-(तेरह लाख) कुल कीमती तेरह लाख (23,00,000/-) । 
आरोपी- 1. आयाज खान पिता रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी अमरौधा भोगनीपुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ.प्र.
2. सफरूद्दीन पिता मुफ्तार खान उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी मलहटी हाल निवासी सिंधि कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र.
3. सलमान कुरैशी पिता मो.सफीक उम्र 22 वर्ष निवासी बोराबाग टक्कर थाना हनुमानताल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश 4. सरीफ पिता अब्दुल सईद उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़ी मोहल्ला कसाई मण्डी के पास वार्ड नं. 02 थाना कोतवाली जिला दमोह म.प्र.                                                     
*सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी चित्रकूट निरी.जी.एस.वाजपेयी, प्र.आर. 853 अंकिंत सिंह ,आर 298 रामबगस नेताम ,आर 394 तरुण सेन , निखिल सिंह, आर 205 अनुज सिंह , आर 1094 विकास पाल ,आर 49 मानवेन्द्र सिंह
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Unchehra news
    1
    Post by Unchehra news
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रशासन के अधिकारी सूचना तक नहीं दे रहे? क्या गरीबों को सूचना का भी नहीं है अधिकार ? #sntnewspinch #shardaprabandhaksamiti #maihartemple❣️🚩💫🌺🌎
    1
    प्रशासन के अधिकारी सूचना तक नहीं दे रहे?
क्या गरीबों को सूचना का भी नहीं है अधिकार ?
#sntnewspinch #shardaprabandhaksamiti #maihartemple❣️🚩💫🌺🌎
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    9 hrs ago
  • जिले के रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली कोटर तहसील में कांग्रेस के नेताओं ने तहसीलदार की मौजूदगी नहीं होने पर कुत्ते को सौंपा ज्ञापन बोले तहसीलदार भ्रष्टाचार में है लिप्त जिससे ज्ञापन लेने की वजाए तहसील कार्यालय से रहे नदारद जिससे कांग्रेस नेताओं ने कुत्ते को ज्ञापन सौप कर धरना किया समाप्त।
    1
    जिले के रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली कोटर तहसील में कांग्रेस के नेताओं ने तहसीलदार की मौजूदगी नहीं होने पर कुत्ते को सौंपा ज्ञापन बोले तहसीलदार भ्रष्टाचार में है लिप्त जिससे ज्ञापन लेने की वजाए तहसील कार्यालय से रहे नदारद जिससे कांग्रेस नेताओं ने कुत्ते को ज्ञापन सौप कर धरना किया समाप्त।
    user_Satish Shukla
    Satish Shukla
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ग्राम पंचायत बिहार क्रमांक 2 में पानी का संकट गहराया हैंड पंप खराब सरपंच परेशान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड सतना उपयंत्री आर पटेल जी रामपुर बघेलान हैंड पंप बनाने के लिए आश्वासन दिया गया लेकिन एक महापूर्व पूर्व से लगातार जनता के चुने हुए प्रतिनिधि आदरणीय सरपंच नीरज साकेत जी के द्वारा बोला गया लेकिन गया प्रसाद साकेत जी मोबाइल नंबर 79 87 39 89 09 जो हैंडपंप सुधारने का कार्य देखते हैंवह सुनने को तैयार नहीं सरकार के द्वारा सिर्फ मुफ्त में माह में पेमेंट लेकर बैठने का कार्य कर रहे हैं ऐसे मनमानी कर्मचारियों को तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार गया प्रसाद जी से बात किया उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं रामनवमी के बाद बनवा दूंगा लेकिन अब फोन लगाने पर फोन नहीं उठाते हैं ऐसे कर्मचारियों को पदभार मुक्त कर देना चाहिए इस समाचार के माध्यम से मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूं कि ऐसे कर्मचारियों को जो कार्य न करें उन्हें पद से हटा देना चाहिए गर्मी में लोग प्याऊ खुलवाते हैं तालाब में पानी जीव जंतु के लिए भरा रहता है पर गया प्रसाद जी मनमानी पर उतर आए हैं भूपेंद्र सिंह परिहार जिला अध्यक्ष सतना भारतीय जन् मोर्चा पार्टी
    2
    ग्राम पंचायत बिहार क्रमांक 2 में पानी का संकट गहराया हैंड पंप खराब सरपंच परेशान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड सतना उपयंत्री आर पटेल जी रामपुर बघेलान हैंड पंप बनाने के लिए आश्वासन दिया गया लेकिन एक महापूर्व पूर्व से लगातार जनता के चुने हुए प्रतिनिधि आदरणीय सरपंच नीरज साकेत जी के द्वारा बोला गया लेकिन गया प्रसाद साकेत जी मोबाइल नंबर 79 87 39 89 09 जो हैंडपंप सुधारने का कार्य देखते हैंवह सुनने को तैयार नहीं सरकार के द्वारा सिर्फ मुफ्त में माह में पेमेंट लेकर बैठने का कार्य कर रहे हैं ऐसे मनमानी कर्मचारियों को तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार  गया प्रसाद जी से बात किया उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं रामनवमी के बाद बनवा दूंगा लेकिन अब फोन लगाने पर फोन नहीं उठाते हैं ऐसे कर्मचारियों को पदभार मुक्त कर देना चाहिए इस समाचार के माध्यम से मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूं कि ऐसे कर्मचारियों को जो कार्य न करें उन्हें पद से हटा देना चाहिए गर्मी में लोग प्याऊ खुलवाते हैं तालाब में पानी जीव जंतु के लिए भरा रहता है पर गया प्रसाद जी  मनमानी पर उतर आए हैं भूपेंद्र सिंह परिहार जिला अध्यक्ष सतना भारतीय जन् मोर्चा पार्टी
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ​ ​रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र, संजय गांधी अस्पताल (SGMH) से एक बार फिर अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। अस्पताल के वार्ड के भीतर एक युवती द्वारा भोजपुरी गाने पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। ​क्या है पूरा मामला? ​वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती अस्पताल के वार्ड के अंदर मशहूर भोजपुरी गीत 'उड़वा तारु गर्दा' पर डांस कर रही है। बताया जा रहा है कि उक्त युवती अस्पताल में कार्यरत किसी ठेका कंपनी की कर्मचारी है, क्योंकि वीडियो में उसने अस्पताल का आईडी कार्ड भी पहन रखा है। मरीज के इलाज के लिए बने संवेदनशील क्षेत्र (वार्ड) में इस तरह के मनोरंजन और रील बनाने की घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ​सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ​वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि जहां मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हैं, वहां कर्मचारियों द्वारा रील बनाना न केवल मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही को भी दर्शाता है। ​अधीक्षक ने लिया कड़ा संज्ञान ​मामला चर्चा में आने के बाद संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा: ​"अस्पताल परिसर और खासकर वार्डों के भीतर इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। युवती की पहचान की जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कर्मचारी और ठेका कंपनी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।" ​अस्पताल की छवि पर असर ​संजय गांधी अस्पताल विंध्य क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है, जहां रीवा के अलावा आसपास के कई जिलों से मरीज आते हैं। इससे पहले भी सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर अस्पताल सुर्खियों में रहा है। अब वार्ड के अंदर रील बनाने की इस घटना ने प्रबंधन के अनुशासन के दावों की पोल खोल दी है। ​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, मध्य भारत न्यूज़ (अमरपाटन/रीवा)
    1
    ​
​रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र, संजय गांधी अस्पताल (SGMH) से एक बार फिर अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। अस्पताल के वार्ड के भीतर एक युवती द्वारा भोजपुरी गाने पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।
​क्या है पूरा मामला?
​वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती अस्पताल के वार्ड के अंदर मशहूर भोजपुरी गीत 'उड़वा तारु गर्दा' पर डांस कर रही है। बताया जा रहा है कि उक्त युवती अस्पताल में कार्यरत किसी ठेका कंपनी की कर्मचारी है, क्योंकि वीडियो में उसने अस्पताल का आईडी कार्ड भी पहन रखा है। मरीज के इलाज के लिए बने संवेदनशील क्षेत्र (वार्ड) में इस तरह के मनोरंजन और रील बनाने की घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
​सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
​वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि जहां मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हैं, वहां कर्मचारियों द्वारा रील बनाना न केवल मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही को भी दर्शाता है।
​अधीक्षक ने लिया कड़ा संज्ञान
​मामला चर्चा में आने के बाद संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा:
​"अस्पताल परिसर और खासकर वार्डों के भीतर इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। युवती की पहचान की जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कर्मचारी और ठेका कंपनी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।"
​अस्पताल की छवि पर असर
​संजय गांधी अस्पताल विंध्य क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है, जहां रीवा के अलावा आसपास के कई जिलों से मरीज आते हैं। इससे पहले भी सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर अस्पताल सुर्खियों में रहा है। अब वार्ड के अंदर रील बनाने की इस घटना ने प्रबंधन के अनुशासन के दावों की पोल खोल दी है।
​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, मध्य भारत न्यूज़ (अमरपाटन/रीवा)
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बिजली एवं पानी की समस्याओ को लेकर पार्षद अमित अवस्थी ने घेरा.....
    1
    बिजली एवं पानी की समस्याओ को लेकर पार्षद अमित अवस्थी ने घेरा.....
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.