Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत प्रलादपुरा तहसील चामू ग्राम पंचायत प्रलादपुरा की मुख्य सड़क है जिसकी 4सालों से ये हालात हैं विधायक साहब से निवेदन हैं कि जल्दी शुरू करें
Mukesh saran
ग्राम पंचायत प्रलादपुरा तहसील चामू ग्राम पंचायत प्रलादपुरा की मुख्य सड़क है जिसकी 4सालों से ये हालात हैं विधायक साहब से निवेदन हैं कि जल्दी शुरू करें
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Mukesh Vesnav1
- PADMA SARGARA OFFICIAL Presenting the song " Prem Jaal " sung by Salim Shekhawas, Lyrics by Padma Sargara, and Music directed by Sk Studio. ► Subscribe Now: bit.ly/3uuieia 🔔 Stay updated! Video Credits: Song: Prem Jaal - प्रेम जाल Singer: Salim Shekhawas Lyrics/Composition: Padma Sargara Music: SK Studio D.O.P.: Jitu Parjapat Editor: Anu Suthar Publicity Design: Ram Bishnoi Cinematographer: Dinesh Gehlot Video Director & Starcast: Kunwar Mukesh Singh And Priya Gupta Producer & Director: Hemraj Kag Music Label: Padma Sargara Official1
- आरो सर्विस करने वालों एक बार यह वीडियो देखें हमेशा जिस कंपनी का आरो है कंपनी से बुलाकर सर्विस करवाई1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- यह खबर एक बहुत ही गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना के बारे में है। मैं आपको इसे आसान भाषा में समझा देता हूँ: 🔴 क्या हुआ? पाली जिले के कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को 70 वर्षीय महिला (प्यारी देवी) की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने चांदी के गहनों के लिए महिला के पैर तक काट दिए। 👮 पुलिस ने क्या किया? पुलिस ने जांच के बाद दो सगे भाइयों (भरत भाई और राजू भाई) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पास के बिठोड़ा गांव के रहने वाले हैं। 🔍 जांच कैसे हुई? पुलिस की स्पेशल टीम, साइबर टीम और मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने मिलकर काम किया। करीब 4000 किलोमीटर तक पीछा किया (अहमदाबाद और बेंगलुरु तक)। 12 टीमों ने 500+ CCTV कैमरे चेक किए और कई लोगों से पूछताछ की। 🧾 वारदात कैसे की गई? सुनसान जगह (तालाब के पास) पर: महिला की गर्दन और पैर काटे करीब 1 किलो चांदी के गहने सोने के जेवर और मोबाइल लूट लिया ⚠️ आरोपी क्या करते थे? पेशे से लकड़ी काटने और कोयला बनाने का काम करते थे 👉 निष्कर्ष: पुलिस ने काफी मेहनत और टेक्नोलॉजी की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। यह मामला लालच और क्रूरता का बहुत बड़ा उदाहरण है। अगर आप चाहो तो मैं इसे पोस्टर, न्यूज़ स्टाइल वीडियो स्क्रिप्ट या सोशल मीडिया पोस्ट में भी बदलकर दे सकता हूँ 👍आगे क्या खुलासा हुआ? पुलिस ने तकनीकी आधार (लोकेशन/मोबाइल ट्रैकिंग) से आरोपियों का लगातार पीछा किया। जैसे ही आरोपी वापस मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में आया, उसे भगवानपुरा चौराहे से पकड़ लिया गया। 💰 लूट का सामान कहाँ गया? चोरी किए गए चांदी के गहने (कड़े) 👉 आउवा गांव के एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए गए थे हैरानी की बात: वह व्यक्ति मृतका (वृद्ध महिला) की ही जाति का था उसे अगले दिन ही घटना का पता चल गया था फिर भी वह चुप रहा और प्रदर्शन (धरना) में भी शामिल हुआ 😳 ⚠️ इसका मतलब क्या है? यह केस सिर्फ हत्या ही नहीं, बल्कि 👉 लूट और छुपाने (गिरवी रखने) का भी मामला बन गया पुलिस अब उस व्यक्ति पर भी कार्रवाई कर सकती है जिसने सामान छुपाया 👉 सीधी बात: पुलिस ने टेक्नोलॉजी और मेहनत से आरोपियों को पकड़ लिया, और अब लूट का पूरा नेटवर्क भी सामने आ रहा है। न्यूज़ रिपोर्टर मदन लाल परमार1
- पाली,मनीष राठौड़। नगरनिगम क्षेत्र के मंडिया रोड स्थित आगम टेक्सटाइल फैक्ट्री में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते तेज हो गई और टेक्सटाइल गोदाम में रखे कपड़ों के धानों में फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब चार बजे आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए पाली और सोजत सिटी से कुल 7 दमकलें मौके पर पहुंचीं। रात साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह चार बजे तक चला। इस दौरान दमकलों ने करीब 54 फेरे किए, तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझाने के लिए आसपास की फैक्ट्रियों से भी पानी लिया गया और स्थानीय लोग भी मदद में जुटे रहे अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत के अनुसार आग फैक्ट्री के 220-221 नंबर फोल्डिंग हॉल से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे पूरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री में करीब 7 से 8 हजार कपड़े के धान रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर जलने लगे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है। जानकारी के अनुसार कपड़े के धान आग जल्दी पकड़ते हैं, क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाला सिंथेटिक कपड़ा पेट्रोकेमिकल से बना होता है। कुछ धान सूती कपड़े के भी होते हैं। आग लगने पर यह कपड़ा राख बनने के बजाय प्लास्टिक की तरह पिघलकर चिपकने लगता है, जिससे आग तेजी से फैलती है।आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत के साथ कमलकिशोर, राहुल, पारस गहलोत, डिम्पल, अशोक, महेंद्र, रमेश, आशीष, सुमेर चौधरी और अमृत आदिवाल सहित अन्य दमकलकर्मी पूरी रात जुटे रहे।2
- बाड़मेर, डिस्काॅम के निजीकरण के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा शुरू किए गए आंदोलन के क्रम में बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन हुआ। इस दौरान रैली के रूप में पहले मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर मुख्य अभियंता एन.के.जोशी को निगम प्रबंधन के नाम एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार व निगम प्रबंधन की नीतियों की आलोचना करते हुए विरोध जताया। बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने न्यू पाॅवर हाउस परिसर में धरना दिया जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक व बेजोड़ के अध्यक्ष सहायक अभियंता उम्मेदाराम चौधरी ने कहा कि डिस्काॅम का निजीकरण किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार समय रहते निजीकरण को नहीं रोकेगी तो आने वाले दिनों में आंदोलन को ओर बड़े स्तर पर किया जाएगा जिसमें जनता तक को शामिल किया जाएगा। बीएमएस के जितेन्द्र छंगाणी व खीमकरण खींची ने कहा कि निजीकरण के क्या नुकसान आम जनता भुगत रही हैं यह भली भांति विदित हैं। निजीकरण से आम जनता के हितों पर कुठाराघात होने के साथ ही कर्मचारियों की नौकरी पर संकट मंडराता हैं एवं भविष्य के रोजगार के रास्ते बंद हो जाते हैं। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश पंवार ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा आंदोलन की शुरूआत 25 मार्च से काली पट्टी के रूप में की गई और सहायक अभियंता मुख्यालयों से भी ज्ञापन सौपे गए। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा हैं। निगम प्रबंधन को कर्मचारियों के आक्रोश को समय रहते समझना होगा और निजीकरण की जो नीति चलाई जा रही हैं एवं तुरंत बंद करना होगा। ऐसा नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में आंदोलन उग्र किया जाएगा जिसके कारण आमजन को होने वाली परेशानियों के लिए निगम व सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार रहेंगी। उन्होने कर्मचारियों को 30 अप्रैल को जोधपुर में होने वाले विशाल प्रदर्शन में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया। लेखा शाखा के अमित कुमार ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन की जो मुहिम शुरू की गई हैं उसमें हम पूरी तरह से साथ है और आने वाले दिनों में भी शत-प्रतिशत भागीदारी निभाएंगे। एटक के जिलाध्यक्ष रूगसिंह कहा कि निजीकरण को किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। एक तरफ निगम प्रबंधन कर्मचारियों व अधिकारियों पर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली व लाॅसेज कम करने के निर्देश जारी करती हैं और जब अधिकारी -कर्मचारी अथक प्रयास कर उस काम को करते है तो उस क्षेत्र को सीधे निजी हाथों में सौप दिया जाता है जो न्यायोचित नहीं हैं। बाड़मेर मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में अधिशाषी अभियंता लक्ष्मणदास, सहायक अभियंता राणमल खत्री, सवाईसिंह, राजेश मीना, प्रवीण सोनी, दुर्गेश चंद, छगनलाल मीना, अशोक कुमार मीना, एसीओएस केशाराम, कनिष्ठ अभियंता ललित बाकोलिया, धीरज खत्री, हिमांशु वर्मा, गौरव मीना, प्रधान मीना, ईमरान शेख, किशोरसिंह, मंत्रालयिक व लेखा शाखा से बंशीधर पंवार, मोतीलाल पाटोदिया, बजरंग रोज, प्रवीण सोनी, राणाराम, मुकेश मीना, मांगीलाल, नारायण दास, गौतम परमार, अनिल पंवार, नवीन मीना, भुपेन्द्र, अशोक नामा, राजेन्द्र बाना, लिखमाराम, चुन्नीलाल, चौधरी, महेन्द्र कुमार, नारायण पंवार, दिलीप बेनिवाल, अशोक कुमार, मदन मीना, मूलाराम, जेठूसिंह, कृष्ण कुमार काकोड़िया, ठाकराराम प्रजापत, कंवराराम, पोपिंस कुमार, रवि कुमार, मुकेश कुमार, बगताराम, ओमसिंह, सतीश पूनड़, धनसिंह, अमजद खान, अकरम, हरिसिंह, दलपत, राजेश हुड्डा, सुनील लखारा, हसन खान, जोगाराम, देवेन्द्र, कन्हैयालाल, दलाराम, चैनाराम, शोभराज नामा, राणूसिंह, नवीन कुमार, धर्माराम, रामाराम, घनश्याम प्रजापत, देवेन्द्र, विश्वेन्द्र मीना, गजेन्द्र सहित कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।1
- जालौर गुरुवार को सवेरे 11:00 के करीब राजस्थान के राज्यपाल माननीय हरिभाऊ बागडे जालौर शहर में राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय के लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे यह जानकारी जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर व मुख्य अधिकारी परमानंद भट्ट जानकारी दी2