logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 माह बाद हुई नगर पंचायत परिषद की बैठक, सीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित सीतापुर। लगभग नौ माह के लंबे अंतराल के बाद नगर पंचायत सीतापुर परिषद की बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार की उपस्थिति में संपन्न इस बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, लंबित योजनाओं, जनसमस्याओं तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) की कार्यप्रणाली को लेकर पार्षदों और नगर पंचायत अध्यक्ष ने गंभीर नाराजगी जताते हुए सर्वसम्मति से उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। परिषद सदस्यों का आरोप है कि पिछले लगभग नौ माह से परिषद की बैठक नियमित रूप से नहीं बुलाई गई, जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए और जनप्रतिनिधियों की भूमिका की लगातार अनदेखी की गई। पार्षदों का कहना है कि बैठक बुलाने के लिए कई बार मांग किए जाने के बावजूद परिषद की बैठक आयोजित नहीं की गई। जानकारी के अनुसार बैठक प्रारंभ न हो, इसके लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास भी किए गए, लेकिन अंततः जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बैठक आयोजित की जा सकी। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, लंबित विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि वे सीएमओ की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि सीएमओ द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है, जिससे विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा बताया कि इस संबंध में सरगुजा कलेक्टर को सामूहिक शिकायत भी सौंपी जाएगी। वहीं, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने नियमों के अनुरूप कार्य किया है और वे स्वयं को निर्दोष मानते हैं। अब इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की ओर से होने वाली कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

10 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
Advertising agency सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago
e99854b4-8ddf-4d90-96a1-94445a5237f6

9 माह बाद हुई नगर पंचायत परिषद की बैठक, सीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित सीतापुर। लगभग नौ माह के लंबे अंतराल के बाद नगर पंचायत सीतापुर परिषद की बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार की उपस्थिति में संपन्न इस बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, लंबित योजनाओं, जनसमस्याओं तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) की कार्यप्रणाली को लेकर पार्षदों और नगर पंचायत अध्यक्ष ने गंभीर नाराजगी जताते हुए सर्वसम्मति से उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। परिषद सदस्यों का आरोप है कि पिछले लगभग नौ माह से परिषद की बैठक नियमित रूप से नहीं बुलाई गई, जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए और जनप्रतिनिधियों की भूमिका की लगातार अनदेखी की गई। पार्षदों का कहना है कि बैठक बुलाने के लिए कई बार मांग किए जाने के बावजूद परिषद की बैठक आयोजित नहीं की गई। जानकारी के अनुसार बैठक प्रारंभ न हो, इसके लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास भी किए गए,

9f83743c-5c59-43cd-94e8-e9466b54f766

लेकिन अंततः जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बैठक आयोजित की जा सकी। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, लंबित विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि वे सीएमओ की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि सीएमओ द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है, जिससे विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा बताया कि इस संबंध में सरगुजा कलेक्टर को सामूहिक शिकायत भी सौंपी जाएगी। वहीं, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने नियमों के अनुरूप कार्य किया है और वे स्वयं को निर्दोष मानते हैं। अब इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की ओर से होने वाली कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भारत के लिए साथ मिलकर काम करने का पीएम मोदी का प्रेरणादायक संदेश 🇮🇳 दुर्व्यवहार कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज में संवाद, सहयोग और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए कहा कि हमें गलत मार्ग पर चलने वालों के साथ दुर्व्यवहार नहीं, बल्कि उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि हम मिलकर भारत की प्रगति और विकास के लिए काम करें। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। "दुर्व्यवहार कभी कुछ भी हल नहीं करते। आइए गलत मार्ग पर चलने वालों का मार्गदर्शन करें। आइए साथ में काम करें। आइए भारत के लिए काम करें।" आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें। #NarendraModi #PMModi #NewIndia #ViksitBharat #India #PositiveThinking #Leadership #NationFirst #Bharat #PradeshKhabar
    1
    भारत के लिए साथ मिलकर काम करने का पीएम मोदी का प्रेरणादायक संदेश
🇮🇳 दुर्व्यवहार कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज में संवाद, सहयोग और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए कहा कि हमें गलत मार्ग पर चलने वालों के साथ दुर्व्यवहार नहीं, बल्कि उनका मार्गदर्शन करना चाहिए।
उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि हम मिलकर भारत की प्रगति और विकास के लिए काम करें। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।
"दुर्व्यवहार कभी कुछ भी हल नहीं करते।
आइए गलत मार्ग पर चलने वालों का मार्गदर्शन करें।
आइए साथ में काम करें।
आइए भारत के लिए काम करें।"
आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।
#NarendraModi #PMModi #NewIndia #ViksitBharat #India #PositiveThinking #Leadership #NationFirst #Bharat #PradeshKhabar
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    17 min ago
  • शाम को लग रहा है बहुत ज्यादा बारिश होगा मौसम को देखते हुए धूप प्लस बादल ऐसा लग रहा है कि शाम को इतना ज्यादा बात बदल है उसे हिसाब से बहुत ज्यादा बारिश होगी लग रहा है कि एक-दो दिन नहीं छोड़ेगी बारिश
    1
    शाम को लग रहा है बहुत ज्यादा बारिश होगा मौसम को देखते हुए धूप प्लस बादल
ऐसा लग रहा है कि शाम को इतना ज्यादा बात बदल है उसे हिसाब से बहुत ज्यादा बारिश होगी लग रहा है कि एक-दो दिन नहीं छोड़ेगी बारिश
    user_Hira Ratan Sarthi
    Hira Ratan Sarthi
    Driver उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • shrawan ke first din sankerghat mandir mai sawan ki suruat shrawan ke first din sankerghat mandir mai sawan ki suruat mai bhakto n bhagwan siv ko doodh,pani se jal arpit kiya.mandir parisher bhagwan bholenath k jaykaro se gumj utha.khas report by Himanshu raj md news chhattisgarh vice buero.7805838076.
    4
    shrawan ke first din  sankerghat mandir mai sawan ki suruat
shrawan ke first din  sankerghat mandir mai sawan ki suruat mai bhakto n bhagwan siv ko doodh,pani se jal arpit kiya.mandir parisher bhagwan bholenath k jaykaro se gumj utha.khas report by Himanshu raj md news chhattisgarh vice buero.7805838076.
    user_Himanshu raj Raj
    Himanshu raj Raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ तलाईपाली कोल माईनस पोर्जेक्ट पचपटेल का काम चल रहा है N P C ka hai
    1
    छत्तीसगढ़ तलाईपाली कोल माईनस पोर्जेक्ट पचपटेल का काम चल रहा है 
N P C ka hai
    user_Sanjay ram bhagat
    Sanjay ram bhagat
    Farmer फरसाबहार, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • कुचैना में अवैध शराब-गांजे की बिक्री से महिलाओं में आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन कोरबा। कुचैना क्षेत्र में अवैध शराब और गांजे की बिक्री के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। महिलाओं ने प्रशासन से अवैध शराब-गांजे की बिक्री पर तत्काल रोक, पुलिस गश्त बढ़ाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि नशे के बढ़ते कारोबार से युवाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है।
    4
    कुचैना में अवैध शराब-गांजे की बिक्री से महिलाओं में आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन
कोरबा। कुचैना क्षेत्र में अवैध शराब और गांजे की बिक्री के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
महिलाओं ने प्रशासन से अवैध शराब-गांजे की बिक्री पर तत्काल रोक, पुलिस गश्त बढ़ाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि नशे के बढ़ते कारोबार से युवाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • भारत के लिए साथ मिलकर काम करने का पीएम मोदी का प्रेरणादायक संदेश 🇮🇳 दुर्व्यवहार कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज में संवाद, सहयोग और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए कहा कि हमें गलत मार्ग पर चलने वालों के साथ दुर्व्यवहार नहीं, बल्कि उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि हम मिलकर भारत की प्रगति और विकास के लिए काम करें। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। "दुर्व्यवहार कभी कुछ भी हल नहीं करते। आइए गलत मार्ग पर चलने वालों का मार्गदर्शन करें। आइए साथ में काम करें। आइए भारत के लिए काम करें।" आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें। #NarendraModi #PMModi #NewIndia #ViksitBharat #India #PositiveThinking #Leadership #NationFirst #Bharat #PradeshKhabar
    1
    भारत के लिए साथ मिलकर काम करने का पीएम मोदी का प्रेरणादायक संदेश
🇮🇳 दुर्व्यवहार कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज में संवाद, सहयोग और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए कहा कि हमें गलत मार्ग पर चलने वालों के साथ दुर्व्यवहार नहीं, बल्कि उनका मार्गदर्शन करना चाहिए।
उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि हम मिलकर भारत की प्रगति और विकास के लिए काम करें। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।
"दुर्व्यवहार कभी कुछ भी हल नहीं करते।
आइए गलत मार्ग पर चलने वालों का मार्गदर्शन करें।
आइए साथ में काम करें।
आइए भारत के लिए काम करें।"
आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।
#NarendraModi #PMModi #NewIndia #ViksitBharat #India #PositiveThinking #Leadership #NationFirst #Bharat #PradeshKhabar
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    43 min ago
  • 🚨 *दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला* 🚨 *आरोपियों ने सुभाष नगर के सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में किये थे चोरी* 🚨 *आरोपियों से चोरी गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, तांबा तार व वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त* *30 जुलाई, रायगढ़*। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर दो आरोपियों तथा चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी के गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए तांबा तार तथा चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है। *पहला मामला* सुभाष नगर निवासी अभिमन्यु सागर की रिपोर्ट से जुड़ा है। प्रार्थी 9 जुलाई को अपने परिवार सहित गांव गया था। 11 जुलाई को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला तथा दो एचपी गैस सिलेंडर, सोने का हार, चांदी के पायल, किराना व दुकान का सामान सहित करीब 90 हजार रुपये की चोरी होना पाया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। *दूसरा मामला* भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी फेस-1 स्थित निर्माणाधीन मकान का है, जहां 15 जुलाई को लगभग 90 हजार रुपये कीमत के कॉपर केबल, विद्युत पैनल, बोर्ड एवं अन्य बिजली सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के संदेही विवेक सारथी अपने नाबालिग साथी के साथ टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 M-6010 से कोतरारोड ओवरब्रिज के पास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दोनों चोरी की वारदातें स्वीकार कर लीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुभाष नगर के सूने मकान का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर दो गैस सिलेंडर, चांदी का पायल और किराना सामान चोरी किया था। चोरी किया गया किराना सामान स्वयं उपयोग कर लिया गया, जबकि गैस सिलेंडर को श्याम टॉकीज रोड स्थित अल्का स्टील में बेच दिया गया। वहीं निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए कॉपर केबल का प्लास्टिक जलाकर लगभग चार किलोग्राम तांबा निकालकर उसी दुकान संचालक को 2,400 रुपये में बेच दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का गैस सिलेंडर, जला हुआ तांबा तार, विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल तथा विवेक सारथी से चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त की। पूछताछ में अल्का स्टील के संचालक संजय कुमार नानकानी ने चोरी का गैस सिलेंडर एवं तांबा तार खरीदना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में धारा 317(2),3(5) BNS बढ़ाया गया, विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड तथा दोनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है । पूरे मामले की सफल विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विजय एक्का, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, एएसआई कोसो जगत, प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक कोमल तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से दो लंबित चोरी के मामलों का सफल खुलासा हुआ है तथा चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध भी सख्त संदेश गया है। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *"चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी रायगढ़ पुलिस समान रूप से कठोर कार्रवाई कर रही है। चोरी के माल की खरीद-फरोख्त अपराध को बढ़ावा देती है, ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।"* *गिरफ्तार आरोपी* - 1. विवेके सारथी पिता राकेश सारथी 27 साल निवासी बापूनगर रायगढ़ बाना कोतवाली जिला रायगढ़ 2. संजय कुमार नानकानी पिता स्व. मुरलीधर नानकानी उम्र 50 साल निवासी कच्ची खोली सिन्धी कालोनी चकचर नगर थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़ 3. एक विधि से संघर्षरत बालक ।
    4
    🚨 *दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला* 
🚨 *आरोपियों ने सुभाष नगर के सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में किये थे चोरी*
🚨 *आरोपियों से चोरी गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, तांबा तार व वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त*
*30 जुलाई, रायगढ़*। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर दो आरोपियों तथा चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी के गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए तांबा तार तथा चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है।
*पहला मामला* सुभाष नगर निवासी अभिमन्यु सागर की रिपोर्ट से जुड़ा है। प्रार्थी 9 जुलाई को अपने परिवार सहित गांव गया था। 11 जुलाई को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला तथा दो एचपी गैस सिलेंडर, सोने का हार, चांदी के पायल, किराना व दुकान का सामान सहित करीब 90 हजार रुपये की चोरी होना पाया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
*दूसरा मामला* भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी फेस-1 स्थित निर्माणाधीन मकान का है, जहां 15 जुलाई को लगभग 90 हजार रुपये कीमत के कॉपर केबल, विद्युत पैनल, बोर्ड एवं अन्य बिजली सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के संदेही विवेक सारथी अपने नाबालिग साथी के साथ टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 M-6010 से कोतरारोड ओवरब्रिज के पास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दोनों चोरी की वारदातें स्वीकार कर लीं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुभाष नगर के सूने मकान का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर दो गैस सिलेंडर, चांदी का पायल और किराना सामान चोरी किया था। चोरी किया गया किराना सामान स्वयं उपयोग कर लिया गया, जबकि गैस सिलेंडर को श्याम टॉकीज रोड स्थित अल्का स्टील में बेच दिया गया। वहीं निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए कॉपर केबल का प्लास्टिक जलाकर लगभग चार किलोग्राम तांबा निकालकर उसी दुकान संचालक को 2,400 रुपये में बेच दिया गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का गैस सिलेंडर, जला हुआ तांबा तार, विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल तथा विवेक सारथी से चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त की। पूछताछ में अल्का स्टील के संचालक संजय कुमार नानकानी ने चोरी का गैस सिलेंडर एवं तांबा तार खरीदना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में धारा 317(2),3(5) BNS बढ़ाया गया, विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड तथा दोनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।
पूरे मामले की सफल विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विजय एक्का, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, एएसआई कोसो जगत, प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक कोमल तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से दो लंबित चोरी के मामलों का सफल खुलासा हुआ है तथा चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध भी सख्त संदेश गया है।
👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*
*"चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी रायगढ़ पुलिस समान रूप से कठोर कार्रवाई कर रही है। चोरी के माल की खरीद-फरोख्त अपराध को बढ़ावा देती है, ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।"*
*गिरफ्तार आरोपी* -
1.	विवेके सारथी पिता राकेश सारथी 27 साल निवासी बापूनगर रायगढ़ बाना कोतवाली जिला रायगढ़
2.	संजय कुमार नानकानी पिता स्व. मुरलीधर नानकानी उम्र 50 साल निवासी कच्ची खोली सिन्धी कालोनी चकचर नगर थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़
3.	एक विधि से संघर्षरत बालक ।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.