Shuru
Apke Nagar Ki App…
डिजनीलैंड मेला 2026 लोगों को अपनी ओर कर रहा है आकर्षित। डाल्टनगंज के शिवाजी मैदान में डिज़्नीलैंड मेला 0ग्रेविटी और turkish आइसक्रीम है मुख्य केंद्र
JHARKHAND BULLETIN
डिजनीलैंड मेला 2026 लोगों को अपनी ओर कर रहा है आकर्षित। डाल्टनगंज के शिवाजी मैदान में डिज़्नीलैंड मेला 0ग्रेविटी और turkish आइसक्रीम है मुख्य केंद्र
More news from झारखंड and nearby areas
- 16वे वित्त के तहत योजना चयन को लेकर नामुदाग में हुआ ग्राम सभा, सबकी योजना सबका विकास अभियान 2026-27 व2027-28 पर हुई चर्चा 16वें वित्त के तहत योजना चयन को लेकर नामुदाग में ग्राम सभा आयोजित सबकी योजना सबका विकास अभियान 2026-27 व 2027-28 पर हुई चर्चा मनिका, लातेहार :- सबकी योजना सबका विकास अभियान 2026-27 एवं 2027-28 के अंतर्गत 16वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि के लिए योजना चयन हेतु नामुदाग पंचायत सचिवालय के सभागार में गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक 20 अगस्त 2026 को उप विकास आयुक्त लातेहार के पत्रांक 1286 दिनांक 06/07/2026 तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका के पत्रांक 946 दिनांक 14/08/2026 के आलोक में आयोजित की गई। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री मसूर अंसारी ने की। बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जनता एवं पंचायत सचिव उपस्थित हुए। ग्राम सभा में 16वें वित्त आयोग की राशि से गांव में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपनी-अपनी प्राथमिकताएं बताई। पंचायत सचिव ने सरकार के निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित मंजूर आलम, मो. अंसारी, अनिल कुमार, सुनील कुमार,राजदेव राम,सफीक अंसारी ,लाल मोहम्मद अंसारी,मोइन अंसारी,महेश उरांव सहित अन्य ग्रामीण।1
- जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में स्थापित पुस्तकालय नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मामले पर गुरुवार की सुबह 11:00 बजे अभ्यर्थी इशरत जहां प्रवीण ने बताया कि वह जेपीएससी में नौकरी की तैयारी कर रही है, और हर दिन जिला नियोजनालय कार्यालय में अवस्थित पुस्तकालय में पुस्तक पढ़ने आती है ।ज्ञात होगी जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में किसी भी परीक्षा की तैयारी करने हेतु सभी प्रकार की पुस्तक के उपलब्ध है।1
- लातेहार स्टेशन पार्किंग के पास से 750 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 750 ग्राम गांजा के साथ गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर तरवाडीह की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने लातेहार स्टेशन पार्किंग के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति की जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महादेव प्रसाद गुप्ता, घांसी टोला निवासी के रूप में हुई है।1
- झामुमो केंद्र के फैसले का कर रहा विरोध, खनन संशोधन का विरोध रांची : झामुमो केंद्र के फैसले का कर रहा विरोध, खनन संशोधन का विरोध1
- गोह अंचल में नव पदस्थापित सीओ का गर्मजोशी से स्वागत, विकास और पारदर्शिता पर हुई चर्चा गोह अंचल कार्यालय में नव पदस्थापित अंचलाधिकारी रजनीकांत का पंचायत प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गोह पूर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सत्यपाल कुमार उर्फ भोला यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने सीओ को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, आम लोगों की समस्याओं के समाधान तथा राजस्व कार्यों में पारदर्शिता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नव पदस्थापित सीओ रजनीकांत ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नए अंचलाधिकारी के कार्यकाल में गोह क्षेत्र में राजस्व एवं जनसमस्याओं से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान होगा। #Goh #GohAnchal #COGoh #Rajnikant #SatyapalKumar #BholaYadav #Aurangabad #BiharNews #Bihar #LocalNews #GohNews #RevenueDepartment #JanSamasyayen #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum1
- भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय महुआडार में गुरुवार की सुबह 11:00 बजे मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नूरुल हसन अंसारी कांग्रेस जिला महासचिव निर्मला कुजूर रामनरेश ठाकुर एवं किशोर तिर्की कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी सहित उपस्थित कई कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया।1
- गोह में संत रविदास की 650वीं जयंती पर रवाना हुआ 'समरसता संकल्प रथ' संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को गोह प्रखंड परिसर से राज्यस्तरीय 'श्री संत गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान रथ' को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर भव्य रूप से रवाना किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद परवेज आलम, अंचल अधिकारी रजनीकांत 20 सूत्री अध्यक्ष उमेश पासवान,और कल्याण पदाधिकारी प्रीति कुमारी द्वारा रवाना किया गया यह अभियान रथ गांव-गांव घूमकर संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता और बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। इस गरिमामयी समारोह में पंसस सत्यपाल उर्फ भोला यादव अंमारी मुखिया राम दीप दास, डिहुरी मुखिया पप्पू यादव,पंसस जितेंद्र शर्मा,पंसस गणेश कुमार,रंजीत चंद्रवंशी,राजीव विद्यार्थी,विकास मित्र अमरनाथ राम,रामाशीष दास, राम बली दास, उमाकांत दास, श्रवण कुमार,सरिता कुमारी, सविता कुमारी, रेखा कुमारी, कुमारी प्रेम लता और जय किशोर दूबे समेत भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।1
- कनहर बांध के खुले तेरा फाटक को देखने के लिए लोगों का इकट्ठा हुआ जन सैलाब लापरवाही करते हुए बच्चे,मना करने पर बच्चों ने किया प्रतिक्रिया की देखें वीडियो में1
- झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद 3 साल के मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर सवाल झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद 3 साल के मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर सवाल बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद तीन साल के मासूम की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मृतक बच्चे की पहचान ग्राम जमुआटांड़ निवासी अभीस चेरवा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, तीन साल के अभीस को बुखार था। इसके बाद उसे इलाज के लिए सरनाडीह गांव में भूलेश्वर सिंह के पास ले जाया गया, जहां वह कथित तौर पर मरीजों का इलाज करता है। बताया जा रहा है कि मौसमी बुखार के इलाज के दौरान बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसे घर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तीन महीने में चौथी मौत का दावा जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने के भीतर कथित झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के बाद यह चौथी मौत बताई जा रही है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर बिना उचित चिकित्सा योग्यता के इलाज करने वालों पर कार्रवाई कब होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है? घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। मामले में जांच जारी है। स्वस्थ विभाग बड़ा सवाल ग्रामीण इलाकों में लगातार कथित झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से होने वाली मौतों के आरोपों के बीच स्वास्थ्य विभाग कब सख्त कार्रवाई करेगा?1