कोढ़ा पहुंचे प्रशांत किशोर, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत जनसुराज कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, निर्मल कुमार पासवान ने कहा—जनता बदलाव के मूड में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के कोढ़ा पहुंचने पर शुक्रवार को नगर पंचायत कोढ़ा के गेराबाड़ी बाजार चौक पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए प्रशांत किशोर का स्वागत किया और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर जोश का प्रदर्शन किया। इस दौरान कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी निर्मल कुमार पासवान के नेतृत्व में समर्थकों ने प्रशांत किशोर को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर जनसुराज पार्टी के नेता सतनारायण शर्मा, वार्ड पार्षद विमल पासवान, सिक्कू शर्मा, राजीव कुमार, पंचायत समिति सदस्य नईम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। गेराबाड़ी बाजार चौक पर कुछ देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। समर्थकों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की। इस अवसर पर निर्मल कुमार पासवान ने कहा कि कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है। जनसुराज पार्टी आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर जनता के बीच जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। प्रशांत किशोर के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने कहा कि जनसुराज के अभियान को कोढ़ा क्षेत्र में और मजबूती देने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

- एथेनॉल का कारण पेट्रोल का यह हाल हो गया है की पानी ही निकल रहा है पेट्रोल पंप से रुपौली से 200 मीटर आगे भवानीपुर जाने वाले रूट पर न्यू पेट्रोल पंप जो है उसी का घटना है 10 सितंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे पेट्रोल में पानी की समस्या I'd पर वीडियो अपलोड है देख सकते हैं2
- बैंक हड़ताल को एसबीआई पेंशनर एसोसिएशन का नैतिक समर्थन मिला बैंक हड़ताल को एसबीआई पेंशनर एसोसिएशन का नैतिक समर्थन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के बैनर तले 11 सितंबर 2026 को आयोजित देशव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर एसोसिएशन, पूर्णिया जिला इकाई के सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। कार्यक्रम में जिला सचिव मधुरेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने हिस्सा लेकर हड़ताली बैंक कर्मचारियों को नैतिक समर्थन दिया। एसोसिएशन ने पेंशन में अद्यतन सुधार, सभी पेंशनरों के लिए एक समान महंगाई भत्ता फार्मूला लागू करने तथा पूर्व में हुए समझौतों एवं ज्ञापनों से जुड़े लंबित और अवशिष्ट मुद्दों के समाधान की मांग का समर्थन किया। इसके अलावा मार्च 2024 में हुए समझौते के बावजूद लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) में सुधार की मांग भी प्रमुख रही। इस अवसर पर संजय कुमार सिंह, भूतपूर्व महासचिव भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन पटना सर्किल, जिला सचिव मधुरेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अजय कांत झा, कार्यकारिणी सदस्य उमेश मिश्रा, विनय कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अध्यक्ष किशोर साह, गोविंद राम, ज्योतिष चंद्र दत्ता, रमेश यादव, किशोर कुमार, दिवाकर कुमार, भवेश चंद्र मिश्र, राजू साह सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित थे। UFBU द्वारा आगे 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल तथा 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है।1
- प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर के समीप चाय दुकान में दिखी अनोखी दोस्ती कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर से एक बेहद दिलचस्प और अनोखा नजारा सामने आया है, जहां एक बंदर और कुत्ते की अनोखी दोस्ती लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। परिसर में एक बंदर को कुत्ते के कंधे पर बैठे देखा गया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि बंदर और कुत्ते के इस अनोखे साथ का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग इस अनोखी दोस्ती को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अलग-अलग स्वभाव और प्रजाति के होने के बावजूद दोनों के बीच एक अलग ही अपनापन नजर आ रहा है। आमतौर पर जानवरों के बीच इस तरह की दोस्ती कम ही देखने को मिलती है, लेकिन प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिखाई दिया यह नजारा लोगों के लिए कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बन गया। स्थानीय लोग भी बंदर और कुत्ते की इस अनोखी दोस्ती को देखकर हैरान हैं। कोई इसे प्रकृति का अद्भुत नजारा बता रहा है तो कोई दोनों की दोस्ती को प्यार और अपनापन की खूबसूरत मिसाल मान रहा है। प्राणपुर से सामने आया यह प्यारा नजारा एक बार फिर यह संदेश देता है कि दोस्ती के लिए न कोई भाषा जरूरी है और न ही कोई पहचान। जहां अपनापन होता है, वहां रिश्ते खुद बन जाते हैं। फिलहाल, कुत्ते के कंधे पर बैठे बंदर का यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं बटोर रहा है।1
- पूर्णिया यूनिवर्सिटी के छात्र पर जानलेवा हमला: समाजसेवी व व्यवसायी परिवार पर रची गई गहरी साजिश, पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार। पूर्णिया / बनमनखी: पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखण्ड अंतर्गत महराजगंज पंचायत से एक अत्यंत सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ पूर्णिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र पर परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र पर तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार गहरे खौफ के साये में जीने को मजबूर है। घटना का विस्तृत विवरण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र मो. नासिर शफ़ी (पिता - श्री शफ़ी अहमद), जो B.N.C. कॉलेज धमदाहा से अपनी C.B.C.S. Sem-VI की परीक्षा देकर दिनांक 09 सितम्बर 2026 की शाम करीब 6:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से अकेले घर वापस लौट रहे थे। तभी बिरवान के समीप हसनपुर-जोगीगंज पुल के पास एक नीले रंग की अपाचे (Apache) बाइक पर सवार तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा किया। बदमाशों ने रुकने का दबाव बनाते हुए जानलेवा हमला और छिनतई करने की नीयत से उनपर धावा बोल दिया। सूझबूझ दिखाते हुए छात्र ने तुरंत अपनी गाड़ी घुमाई और किसी तरह अपनी जान बचाकर वहाँ से भागे। सुरक्षित घर पहुँचने के बाद छात्र ने शाम 6:14 बजे ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी। व्यवसायी और समाजसेवी परिवार को डराने की गहरी साजिश: सूत्रों और परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र के पिता श्री शफ़ी अहमद इलाके के एक जाने-माने और बेबाक समाजसेवी हैं, जो हमेशा जनहित के मुद्दों और गलत कार्यों के खिलाफ मुखर रहते हैं। इसके साथ ही, उनका एकरहा के मीना मार्केट में पिछले 8-10 वर्षों से "शफ़ी ट्रेडर्स" (ए० एच० अंसारी ट्रेडर्स) के नाम से ईंट, गिट्टी, सीमेंट, छड़ और हार्डवेयर का एक प्रतिष्ठित, लोकप्रिय और मध्यवर्गीय व्यापार है। पीड़ित परिवार का स्पष्ट आरोप है कि समाजसेवी पिता की सामाजिक सक्रियता और व्यावसायिक प्रतिष्ठा से बौखलाकर उनकी आवाज को दबाने और पूरे परिवार को डराने-धमकाने के लिए यह सुनियोजित और जानलेवा साजिश रची गई है। परीक्षा के दौरान दहशत और पुलिस-प्रशासन से गुहार: पीड़ित छात्र मो. नासिर शफ़ी की वर्तमान में 6th सेमेस्टर की फाइनल परीक्षाएं चल रही हैं, जिसके कारण उन्हें और उनके बरे भाई (मो. यासिर शफ़ी, जो G.L.M. कॉलेज के छात्र हैं) को रोजाना पढ़ाई के लिए इसी सुनसान रास्ते से आना-जाना पड़ रहा है। इस कायराना हमले के बाद से पूरा परिवार मानसिक तनाव और भारी दहशत में है। रात-रात भर परिवार को नींद नहीं आ रही है कि कब कोई अनहोनी न हो जाए। प्रशासनिक कार्रवाई और मांग: घटना के तुरंत बाद पीड़ित छात्र द्वारा चकमका ओ.पी. (जानकीनगर थाना) में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई गई है। घटनास्थल के पास का एक संदिग्ध CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है। पीड़ित छात्र, परिजनों और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने प्रशासन से पुरज़ोर माँग की है कि: 1. मामले में विशेष टीम (Special Team) गठित कर फास्ट-ट्रैक तरीके से जाँच की जाए और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो। 2. परीक्षार्थी छात्र के आवागमन को देखते हुए बिरवान-हसनपुर मार्ग पर पुलिस गश्ती (Patrolling) अत्यधिक और निरंतर बढ़ाई जाए। 3. पीड़ित समाजसेवी व व्यवसायी परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। --- संबंधित वीडियो/सीसीटीवी फुटेज (FIR) की कॉपी संलग्न है।1
- भागलपुर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात! भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू तांती की ह*त्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष के भांजे पर आरोप1
- 96,000 से ज़्यादा सरकारी स्कूल बंद करने वाले भाजपाई देखिए किन चीज़ों को बता कर अपनी छाती ठोक रहे हैं 📍 BJP के 290 बन चुके दफ्तर 📍 105 निर्माणाधीन दफ्तर 📍 123 के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है स्कूल, अस्पताल, रोजगार बनाना था बनवाये BJP के दफ्तर! अपना साथ, अपना विकास1
- #Instragramtips #tredingsreels #reelsvideo #viralpost #purneabihar1
- 99.40 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तारएसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कसबा थाना पुलिस ने 99.40 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। 99.40 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार कसबा, पूर्णिया। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कसबा थाना पुलिस ने 99.40 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसडीपीओ सदर-2 कनिष्क श्रीवास्तव के निर्देश पर पु०अ०नि० प्रिंस कुमार के नेतृत्व में खगजाना मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान हुई। पुलिस ने गिरफ्तार जितेन्द्र कुमार (22), सिकन्दर महतो (24) और मसरीकुल (20), सभी कसबा थाना क्षेत्र के निवासी, के पास से तीन मोबाइल, 3,800 रुपये नकद और एक सीएनजी टोटो भी जब्त किया। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के साथ स्मैक के बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक की जांच कर रही है। मामले में कसबा थाना कांड संख्या 395/28 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- पूंजीवाद लोगों के हालात को अपने लालच में किसी भी हद तक खराब कर सकता है। हमारे पेज को फॉलो करें हर न्यू अपडेट आप तक1