logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाई माधोपुर: जिला विधिक चेतना समिति के सदस्यों ने त्रिनेत्र बालगृह, यश दिव्यांग सेवा संस्थान, राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह तथा चेतना दिव्यांग विद्यालय का किया निरीक्षण , सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार बुधवार को जिला विधिक चेतना समिति सवाई माधोपुर के सदस्य कृष्णपाल सिंह एवं नंदकिशोर बैरवा द्वारा विधि से संघर्षरत बंदियों एवं बालकों के कल्याण के लिए रालसा द्वारा संचालित योजना रालसा (विधि से संघर्षरत बंदियों एवं बालकों को विधिक सेवाएं एवं सहायता) योजना 2015 की अनुपालना में त्रिनेत्र बालगृह, यश दिव्यांग सेवा संस्थान, राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह तथा चेतना दिव्यांग विद्यालय सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर संस्थान में आवासित बालको की संख्या, संस्थान के परिसर, रसोईघर एवं भण्डारगृह की साफ-सफाई, आवासित बालकों को प्रदान की जाने वाली भोजन, पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधाओं, प्राथमिक उपचार किट की उपलब्धता, नये बच्चों के प्रवेश एवं संस्था के मुख्यद्वार पर आने-जाने वालों के नाम, पता आदि दर्ज करने के लिए रजिस्टर के संधारण, मौसमानुकूल इंतजामों आदि के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही बच्चों को प्राप्त शिक्षा, उनके कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों, विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों के अपराध सुधार एवं उनको शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों आदि के संबंध में पूछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान यश दिव्यांग सेवा संस्थान तथा चेतना दिव्यांग विद्यालय में साफ-सफाई एवं आवासित बालकों को प्राप्त मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक पाई गई, जबकि त्रिनेत्र बालगृह तथा राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह में साफ-सफाई का अभाव पाया गया । इस संबंध में जिला विधिक चेतना समिति के सदस्यों द्वारा नियमित रूप से साफ-सफाई के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए

5 hrs ago
user_Bhagwan sharma
Bhagwan sharma
खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
5 hrs ago
92c7c9b6-fbc8-4db8-bd5a-73e5bad45af6

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    1
    खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।
ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent Khandar, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
  • Post by Bhagwan sharma
    1
    Post by Bhagwan sharma
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सवाई माधोपुर बजरिया स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय को 15 सायनाइड गैस से आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी दी गई। इस दौरान डाक अधीक्षक ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों तुरंत सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ओर मुख्य डाकघर के सभी अधिकारी कर्मचारियों को बाहर निकालकर बिल्डिंग को खाली कराया। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यालय की गहन जांच की। कोटा रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को सुबह 6:43 बजे एक ईमेल मिला। जिसमे 15 सायनाइड गैस से आईईडी ब्लास्ट कर डाकघर को उड़ाने की धमकी मिली थी। डीएसटी की टीम ने एचएचएमडी व डीएफएमडी से पोस्ट ऑफिस कार्यालय में रखी अलमारियों, कम्प्यूटर, मेज, रैंक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी की। हर कमरे और आसपास के हिस्से की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया- उन्हें 11:40 बजे डाक अधीक्षक ने फोन पर आज एक बार फिर मुख्य डाकघर को आईडी ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना दी। सूचना पर मुख्य डाकघर भवन को खाली कराकर गहनता से भवन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
    1
    सवाई माधोपुर बजरिया स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय को 15 सायनाइड गैस से आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी दी गई। इस दौरान डाक अधीक्षक ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों तुरंत सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ओर मुख्य डाकघर के सभी अधिकारी कर्मचारियों को बाहर निकालकर बिल्डिंग को खाली कराया।  पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यालय की गहन जांच की।
कोटा रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को सुबह 6:43 बजे एक ईमेल मिला। जिसमे 15 सायनाइड गैस से आईईडी ब्लास्ट कर डाकघर को उड़ाने की धमकी मिली थी। डीएसटी की टीम ने एचएचएमडी व डीएफएमडी से पोस्ट ऑफिस कार्यालय में रखी अलमारियों, कम्प्यूटर, मेज, रैंक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी की। हर कमरे और आसपास के हिस्से की बारीकी से जांच की गई।
इस दौरान मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया- उन्हें 11:40 बजे डाक अधीक्षक ने फोन पर आज एक बार फिर मुख्य डाकघर को आईडी ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना दी। सूचना पर मुख्य डाकघर भवन को खाली कराकर गहनता से भवन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • *शरीर के सभी अंगों ने आज मीटिंग है बुलाई..* 👁️👁️ आँख 👂🏻👂🏻कान 👃🏻 नाक 🙌🏻 हाथ 🦵🏻🦵🏻 पाव ओर पेट *बहुत हि मजेदार है, जरूर सुनिएगा।* 👏🏻👏🏻👌🏻
    1
    *शरीर के सभी अंगों ने आज मीटिंग है बुलाई..*
👁️👁️ आँख 
👂🏻👂🏻कान
👃🏻 नाक
🙌🏻 हाथ 
🦵🏻🦵🏻 पाव
ओर  पेट 
*बहुत हि मजेदार है, जरूर सुनिएगा।*
👏🏻👏🏻👌🏻
    user_कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    Farmer मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Meena ji Meenaji
    1
    Post by Meena ji Meenaji
    user_Meena ji Meenaji
    Meena ji Meenaji
    Salesperson औरच•
    15 hrs ago
  • मैं उमेश कुमार शर्मा निदेशक डीएस साइंस एकेडमी आप सभी पत्रकार बंधुओ का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं। मित्रों जैसा कि आप सबको पता है कि शिक्षा के क्षेत्र में आज गंगापुर सिटी का नाम पूरे प्रदेश भर में और न सिर्फ प्रदेश में बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि अभी कुछ दिन पहले ही डीएस साइंस एकेडमी गंगापुर सिटी को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया के द्वारा प्राइड ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो न सिर्फ क्षेत्र के लिए बल्कि प्रदेश के लिए भी एक गौरवशाली पल था। मित्रों आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी दिनों में डीएस साइंस एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में क्या कुछ नया और बेहतरीन करने वाला है इसके बारे में क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक संदेश देना है इसके अलावा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की अफवाएं और गलत संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं उनको लेकर संस्था अपना स्पष्टीकरण भी जनमानस तक पहुंचाना चाहती है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो, ना कि एक गंदी मानसिकता के साथ अभिभावकों के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा की जाए। मैं आपके माध्यम से सभी को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि डीएस साइंस अकादमी ने आज तक अपनी मेहनत, अपनी ईमानदार और जुझारू टीम के दम पर हमेशा, हर सत्र में अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल की है और कभी भी डीएस साइंस अकादमी ने इसके लिए ना किसी शॉर्टकट का इस्तेमाल किया है और ना ही लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है कि जब कोई संस्था या व्यक्ति उन्नति के शिखर पर होता है तो बहुत सारे लोग उसकी टांग खींचने में या उसके प्रति गलत प्रचार करने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं किंतु ऐसे लोग यह भूल जाते हैं कि आप दूसरों के लिए जो गड्डा खोद रहे हो एक दिन आपको उसी में गिरना है जनता बहुत समझदार है अभिभावक और आज के विद्यार्थी बहुत समझदार हैं वह सही-गलत, अच्छे-बुरे सब का फैसला अपने स्वविवेक से करते हैं और अब तक करते आए हैं
    1
    मैं उमेश कुमार शर्मा निदेशक डीएस साइंस एकेडमी आप सभी पत्रकार बंधुओ का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं।
मित्रों जैसा कि आप सबको पता है कि शिक्षा के क्षेत्र में आज गंगापुर सिटी का नाम पूरे प्रदेश भर में और न सिर्फ प्रदेश में बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है
हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि अभी कुछ दिन पहले ही डीएस साइंस एकेडमी गंगापुर सिटी को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया के द्वारा प्राइड ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो न सिर्फ क्षेत्र के लिए बल्कि प्रदेश के लिए भी एक गौरवशाली पल था।
मित्रों आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी दिनों में डीएस साइंस एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में क्या कुछ नया और बेहतरीन करने वाला है इसके बारे में क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक संदेश देना है इसके अलावा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की अफवाएं और गलत संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं उनको लेकर संस्था अपना स्पष्टीकरण भी जनमानस तक पहुंचाना चाहती है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो, ना कि एक गंदी मानसिकता के साथ अभिभावकों के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा की जाए।
मैं आपके माध्यम से सभी को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि डीएस साइंस अकादमी ने आज तक अपनी मेहनत, अपनी ईमानदार और जुझारू टीम के दम पर हमेशा, हर सत्र में अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल की है और कभी भी डीएस साइंस अकादमी ने इसके लिए ना किसी शॉर्टकट का इस्तेमाल किया है और ना ही लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है।
यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है कि जब कोई संस्था या व्यक्ति उन्नति के शिखर पर होता है तो बहुत सारे लोग उसकी टांग खींचने में या उसके प्रति गलत प्रचार करने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं किंतु ऐसे लोग यह भूल जाते हैं कि आप दूसरों के लिए जो गड्डा खोद रहे हो एक दिन आपको उसी में गिरना है
जनता बहुत समझदार है अभिभावक और आज के विद्यार्थी बहुत समझदार हैं वह सही-गलत, अच्छे-बुरे सब का फैसला अपने स्वविवेक से करते हैं और अब तक करते आए हैं
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Vishwanath Sharma
    1
    Post by Vishwanath Sharma
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    1
    खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।
ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent Khandar, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.