Shuru
Apke Nagar Ki App…
जाति और धर्म के नाम पर गंदी राजनीति बंद होनी चाहिए क्योंकि इससे सांप्रदायिक ताकतों को अवसर मिलती है हम सभी जानते हैं कि हमारा भारत देश धर्मनिरपेक्ष देश है ऐसे में देश में जाति और धर्म के नाम पर गंदी राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन देश में जब से भारतीय जनता पार्टी की राज चल रही है तब से देश के अंदर सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा मिल रहा है इसे रोकने की कोशिश होनी चाहिए क्योंकि इससे देश के अंदर आपसी संबंध खराब होने की उम्मीद अधिक रहती है। जाति और धर्म के नाम पर गंदी राजनीति करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
BIRSA SOY
जाति और धर्म के नाम पर गंदी राजनीति बंद होनी चाहिए क्योंकि इससे सांप्रदायिक ताकतों को अवसर मिलती है हम सभी जानते हैं कि हमारा भारत देश धर्मनिरपेक्ष देश है ऐसे में देश में जाति और धर्म के नाम पर गंदी राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन देश में जब से भारतीय जनता पार्टी की राज चल रही है तब से देश के अंदर सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा मिल रहा है इसे रोकने की कोशिश होनी चाहिए क्योंकि इससे देश के अंदर आपसी संबंध खराब होने की उम्मीद अधिक रहती है। जाति और धर्म के नाम पर गंदी राजनीति करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Ravi Gupta4
- श्री श्री सार्वजनिक हरि नाम संकीर्तन समिति, राजनगर चांगुआ के तत्वावधान में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में 251 महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कलश यात्रा हरि मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर गांव के तालाब तक पहुंची, जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद हरि नाम संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु गांव भ्रमण कर पुनः मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ 251 कलश स्थापित कर हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान हरिनाम संकीर्तन की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के उपरांत समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच जलपान का वितरण किया गया। समिति द्वारा जानकारी दी गई कि चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर अष्टम पहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न संकीर्तन मंडलियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। नाम यज्ञ में योगदान देने वाली संकीर्तन मंडलियां: बालिक संप्रदाय हेंसल बिल (उत्तम मंडल), बालिका संप्रदाय कालाझरना (जितेंद्र प्रधान), संकीर्तन संप्रदाय भालकी (कामाख्या मंडल), संकीर्तन संप्रदाय दुन्दू पटमदा (जगदीश चंद्र महतो), संकीर्तन संप्रदाय टांगरानी (कबीर दास महतो) एवं संकीर्तन संप्रदाय नौका (फाल्गुनी प्रधान, चित्रसेन प्रधान)।1
- राजनगर चाॅगुआ में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा , 251 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र। श्री श्री सार्वजनिक हरि नाम संकीर्तन समिति राजनगर चाॅगुआ के तत्वावधान में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा आयोजन किया गया । इस धार्मिक आयोजन में 251 महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया , जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय में माहौल में सराबोर हो गया। कलश यात्रा हरि मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ प्रारंभ होकर खरकाई नदी घाट ,मुरुमडीह तक पहुंची। जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद हरि नाम संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु गांव भ्रमण कर पुनः मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में विधिवत वैदिक मंत्र के साथ 251 कलश स्थापित कर हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान हरिनाम संकीर्तन की ध्वनि से वातावरण भक्ति में बना रहा। कार्यक्रम के उपरांत समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच जलपान का वितरण किया गया। समिति द्वारा जानकारी दी गई की चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर अष्टम प्रहार अखंड हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न संकीर्तन मंडलियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। कलश यात्रा को सफल संचालन के लिए कमेटी के अध्यक्ष - श्री अश्विनी महतो ,सचिव -रितेश महतो , कोषाध्यक्ष - सोनेलाल महतो ,संयोजक श्री जवाहरलाल महतो ,मुख्य संयोजक एवं मूर्ति दाता श्री श्रवण महतो ,जमीन दाता- श्री डोमन महतो, सदस्य - दिलीप महतो ,अशोक महतो ,नरेंद्र महतो, नकुल महतो ,उदित महतो ,गुरुचरण महतो ,कमलेश्वर महतो ,रघुनाथ महतो, जागाय महतो ,प्रफुल्लो महतो, शिवचरण महतो ,बादल महतो ,खिरोद महतो ,सुभाष महतो ,रमेश पान, घनश्याम महतो ,जगत महतो ,राजीव महतो ,बाबलू प्रमाणिक ,महादेव महतो, रासु महतो ,सागर महतो ,पवन महतो विकास महतो ,कृष्णा महतो एवं चाॅगुआ राजनगर ग्रामवासी का सहरनीय योगदान।1
- चाईबासा के बरकुंडिया गांव में हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला, एक अन्य जख्मी बरकुंडिया गांव के तूरामडीह टोले मे जंगली हाथी ने सोमवार की रात 11 बजे बांस फूस के कच्चे मंदिर को तहस नहस कर सो रही 58 वर्षीय महिला चांदू देवी गोप को पटक कर मार डाला और पुजारी लखन कूदादा को जख्मी कर दिया है। घटना के समय तेज गति से आंधी बारिश हो रही थी। उस समय हाथी द्वारा मंदिर पर हमला कर दिया गया। हाथी द्वारा तहस नहस किए जाने के दौरान उसने सो रही 58 वर्षीय महिला चांदू देवी गोप को पटक कर मार डाला । पुजारी लखन कूदादा लकड़ी और पुआल से दब गया। इस कारण हाथी की उस पर नजर नहीं पड़ी, लेकिन हाथी के पैर से उसका पैर दब जाने के के कारण वह जख्मी हो गया। सुबह गांव के लोग जमा हुए। इस घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। वन विभाग द्वारा शव को उठा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। जख्मी लखन कूदादा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे आईसीयू वार्ड में दाखिल कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालो को सौंप दिया गया है। मृतक महिला चांदू देवी गोप के पुत्र गोपाल गोप ने बताया1
- ग्राहक बनकर आए अपराधी ने मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में प्रवेश कर दुकान में मौजूद विश्वनाथ दत्ता जी के बेटे को झांसे में लेकर लगभग 25 लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गया । दुकानदार विश्वनाथ दत्ता ने मामले की जानकारी भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दिया । सूचना मिलते ही मौके में पहुंचे विकास सिंह ने पीड़ित दुकानदार से मिलकर घटने जानकारी एवं सीसीटीवी फुटेज जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराया ।1
- Post by Gautam Raftaar media1
- सिल्ली : सिल्ली मुरी एवं आस पास क्षेत्र में वारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को लगभग शाम को 3 बजे से प्रारंभ हुई बारिश देर शाम तक लगातार होती रही। लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जल जमाव हो गया । वहीं सिल्ली के रुगड़ी टोला के रास्ते पर पानी भर गया। जिससे लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया । बारिश के चलते इलाके में कई जगहों पर जल जमाव हो गया है। जल जमाव के कारण दो पहिया वाहन चालकों, पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण ये समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से पानी निकासी की प्रबंध करने की अपील की है।1
- जंगली हाथी के कहर से क्षेत्र में दहशत।पुजारी मौसी को कुचला,एक गंभीर,वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा।1