डुबकी पुल के पास से डेरापुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। थाना डेरापुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बीते 30 जनवरी को पीड़िता की मां द्वारा थाना डेरापुर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत में बताया गया कि 24 जनवरी की रात गांव के ही जयवीर पुत्र साहूकार उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब परिजनों ने अभियुक्त के घरवालों से शिकायत की तो उनके द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में थाना डेरापुर पर मुकदमा संख्या 23/26 पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता की बरामदगी की। पीड़िता के धारा 183 के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। थाना डेरापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामित अभियुक्त जयवीर निवासी मोहर सिंह का पुरवा को डुबकी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी डेरापुर संजेश कुमार ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।

- सिकंदरा कस्बे में बुधवार शाम करीब 5 बजे बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवीय नगर निवासी हिमांशु अपनी बाइक से बिरहाना से पटेल चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर की ओर जा रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। कार चालक की पहचान फिरोजापुर निवासी शुभम कटियार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हिमांशु को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया साहयल क्षेत्र के प्राचीन शिवा मन्दिर पर विशाल रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा के आयोजन की जानकारी देते हुये आयोजक एवं आचार्य1
- समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित एसआईआर को लेकर हुई बैठक में जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया पर जो खबरें पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए चलाई जा रही है। वह पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि जिसके द्वारा यह खबरें लगातार चलाई जा रही है उससे प्रत्येक खबर का जवाब मांगा जाएगा। कहा कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान होकर एक व्यक्ति द्वारा इस प्रकार का कार्य किया जा रहा है।1
- औरैया राधे राधे हरिओम तिवारी संवाददाता औरैया खबर को देखिए3
- विशाल रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 15 से 23 फरवरी तक औरैया जनपद के सहार ब्लॉक के धुपखरी में स्थित श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर खेड़ा में 15 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक और आर्थिक चेतना को जागृत करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन 1 बजे से 5 बजे तक रखा गया है। यह जानकारी भुवनेश्वर सेवा समिति द्वारा दी गई है।3
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात जिले में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना डेरापुर पर दिनांक 28.01.2026 को वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को गांव का ही विपक्षी विशाल पुत्र गोविन्द कश्यप दिनांक 22.01.2026 को समय करीब 12 बजे कस्बा मुंगीसापुर से बहला फुसलाकर अपनी मोटर साईकिल पर बैठाकर मुंगीसापुर ओयो होटल ले जाने व वादिनी की नाबालिग पुत्री को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर बलात्कार करना एवं होश आने पर वादिनी की नाबालिग पुत्री द्वारा शोर मचाने पर किसी को बताने पर चाकू से काट डालने, तथा विशाल व उसका दोस्त लल्ला पुत्र नन्हे कश्यप द्वारा मारपीट, जाति सूचक गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना डेरापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 0021/2026 धारा 65(1)137(2)/123/127(2)/115(2)/352/351(3)/61(2) बीएनएस ¾(2) पॉक्सो एक्ट व 3(2) एससी/ एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त की विवेचना सीओ डेरापुर सौरभ वर्मा द्वारा सम्पादित की जा रही है। थाना पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर नामित अभियुक्त विशाल पुत्र गोविन्द कश्यप निवासी ग्राम अगवासी थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात को डुबकी पुल से भडपुरा की ओर देवेन्द्र नायक के खेत के पास ग्राम भड़पुरा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है इस बाबत डेरापुर इंस्पेक्टर संजेश कुमार ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और एससी एसटी एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है1
- औरैया पुलिस द्वारा पकड़ा गया चरस तस्करी करने बाला अभियुक्त1
- रसधान कस्बे के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रसधान चौकी प्रभारी ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे मदनपुर निवासी सोनू और दिलीप बाइक से किसी काम से रसधान कस्बे आए थे। काम निपटाकर वापस लौटते समय सर्विस रोड पर एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रसधान चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1