logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिसई : पुलिस जवानों की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने दिया सुरक्षा और भाईचारे का संदेश सिसई (गुमला)। सिसई थाना परिसर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के तत्वावधान में रक्षा बंधन उत्सव श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान बहनों ने पुलिस पदाधिकारियों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और रक्षा सूत्र के माध्यम से भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। दुर्गा वाहिनी की आंचल कुमारी एवं सुनीता कुमारी तथा मातृशक्ति की सह-संयोजिका प्रमुख पूर्णिमा देवी ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। रक्षा बंधन के इस अवसर पर उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता प्रकट करना गौरव की बात है। कार्यक्रम में एसआई आशीष कुमार, एसआई प्रमोद कुमार, एसआई संजय कुमार चौबे एवं एसआई कृष्ण प्रसाद पासवान मौजूद रहे। वहीं प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय कुमार वर्मा, विहिप बजरंग दल के संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, गौरव शर्मा एवं सौरभ शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। रक्षा बंधन उत्सव के दौरान थाना परिसर में अपनापन और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पुलिस पदाधिकारियों ने भी बहनों का आभार जताते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास, सम्मान, सुरक्षा तथा भाईचारे के रिश्ते को और मजबूत करने का संदेश दिया।

1 hr ago
user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
SHAMBHU. S. CHAUHAN
Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
1 hr ago
a7a57993-d527-41f0-968b-cc851291e153

सिसई : पुलिस जवानों की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने दिया सुरक्षा और भाईचारे का संदेश सिसई (गुमला)। सिसई थाना परिसर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के तत्वावधान में रक्षा बंधन उत्सव श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान बहनों ने पुलिस पदाधिकारियों को तिलक लगाकर उनकी

f738a6ce-2cd9-456e-8bad-326a8e8b7e7b

कलाई पर राखी बांधी और रक्षा सूत्र के माध्यम से भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। दुर्गा वाहिनी की आंचल कुमारी एवं सुनीता कुमारी तथा मातृशक्ति की सह-संयोजिका प्रमुख पूर्णिमा देवी ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते

a4d79f03-816f-4ebe-874d-2551a7ba3987

हैं। रक्षा बंधन के इस अवसर पर उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता प्रकट करना गौरव की बात है। कार्यक्रम में एसआई आशीष कुमार, एसआई प्रमोद कुमार, एसआई संजय कुमार चौबे एवं एसआई कृष्ण प्रसाद पासवान मौजूद रहे। वहीं प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय कुमार वर्मा, विहिप बजरंग दल के संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, गौरव शर्मा एवं सौरभ

541edd16-c300-44ba-86b1-0f1b94312f25

शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। रक्षा बंधन उत्सव के दौरान थाना परिसर में अपनापन और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पुलिस पदाधिकारियों ने भी बहनों का आभार जताते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास, सम्मान, सुरक्षा तथा भाईचारे के रिश्ते को और मजबूत करने का संदेश दिया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिसई / गुमला : गुमला में विकास के दावों की खुली पोल; पुल की बदहाली से ग्रामीण परेशान , जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर गुमला जिले से विकास के दावों को आईना दिखाती तस्वीर सामने आई है। पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। बारिश के मौसम में खतरा और भी बढ़ गया है। तस्वीरें पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत की हैं, जहां गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की हालत बेहद खराब है। सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण इसी जोखिम भरे रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर ग्रामीणों के प्रखंड मुख्यालय और थाना पहुंचने तक, इसी रास्ते पर निर्भरता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में पुल और रास्ते की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण लंबे समय से पुल की मरम्मत या नए निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव से पहले सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया था। ग्रामीणों का दावा है कि पुल के निर्माण या मरम्मत के लिए टेंडर भी पास कराया गया था। इसके बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि टेंडर पास होने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन समय बीतने के बावजूद हालात जस के तस हैं। अब ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कैमरे में कैद ये तस्वीरें सिर्फ बदहाल पुल की कहानी नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही हैं, जिनके लिए यही रास्ता रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ग्रामीणों का सीधा सवाल है—जब पुल के काम के लिए टेंडर पास होने की बात कही जा रही है, तो आखिर काम कब शुरू होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या ग्रामीणों को जल्द सुरक्षित रास्ता मिलेगा?
    3
    सिसई / गुमला : गुमला में विकास के दावों की खुली पोल; पुल की बदहाली से ग्रामीण परेशान , जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर 
गुमला जिले से विकास के दावों को आईना दिखाती तस्वीर सामने आई है। पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। बारिश के मौसम में खतरा और भी बढ़ गया है।
तस्वीरें पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत की हैं, जहां गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की हालत बेहद खराब है। सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण इसी जोखिम भरे रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर ग्रामीणों के प्रखंड मुख्यालय और थाना पहुंचने तक, इसी रास्ते पर निर्भरता है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में पुल और रास्ते की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण लंबे समय से पुल की मरम्मत या नए निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव से पहले सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया था। ग्रामीणों का दावा है कि पुल के निर्माण या मरम्मत के लिए टेंडर भी पास कराया गया था। इसके बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि टेंडर पास होने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन समय बीतने के बावजूद हालात जस के तस हैं। अब ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कैमरे में कैद ये तस्वीरें सिर्फ बदहाल पुल की कहानी नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही हैं, जिनके लिए यही रास्ता रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ग्रामीणों का सीधा सवाल है—जब पुल के काम के लिए टेंडर पास होने की बात कही जा रही है, तो आखिर काम कब शुरू होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या ग्रामीणों को जल्द सुरक्षित रास्ता मिलेगा?
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।
    1
    नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।


नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत।अंजुमन इस्लामिया बघनी के चुनाव में सदर पद पर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री पद पर तंमजीद अंसारी ने जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 356 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।सदर पद के लिए हुए चुनाव में आजाद अंसारी को 193 वोट मिले, जबकि शरीफुद्दीन अंसारी को 78 वोट और इशाक अंसारी को 74 वोट प्राप्त हुए। इस तरह आजाद अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से स्पष्ट बढ़त बनाते हुए सदर पद पर जीत हासिल की। वहीं, सेक्रेट्री पद के चुनाव में तंमजीद अंसारी को 112 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर तौफीक अंसारी को 109 वोट, रकिम अंसारी को 88 वोट तथा नसरुद्दीन अंसारी को 37 वोट प्राप्त हुए।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित सदर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री तंमजीद अंसारी को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी अंजुमन इस्लामिया बघनी के विकास, सामाजिक एकता और समुदाय के हित में बेहतर कार्य करेगी।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले विश्वास और जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा।इससे पहले बुधवार सुबह 7:00 से ही अंजुमन इस्लामिया चुनाव बघनी का कार्यक्रम शुरू हुआ।चुनाव अंजुमन फ्लाहुल मुस्लिमन सिसई की निगरानी में कराया गया।अंजुमन सिसई के सेक्रेटरी शमशाम उल हक अंसारी सब मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मतदान के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। बताया गया कि यह चुनाव मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कराया जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया बघनी का चुनाव पहली बार मतदान के द्वारा कराया गया। यह चुनाव 3 वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगा। मौके पर चुनाव प्रवेक्षक महमूद आलम सह प्रवेक्षक जुलफान अंसारी, सिसई सदर सलमान अली,चुनाव प्रभारी नेज़ामुद्दीन अंसारी, सह प्रभारी बैबूल अंसारी,प्रथम मतदान पदाधिकारी फिरदोस अलम, द्वितीय मतदान पदाधिकारी मोहम्मद दावर हुसैन,तृतीय मतदान पदाधिकारी हाजी शमीम अंसारी और पीठासीन पदाधिकारी के रूप में मुमताज अंसारी सेक्रेटरी अंजुमन इस्लामिया करकरी,मो जुबेर अंसारी करकरी, रिजवान अंसारी,असरारुल हक, खालिद अंसारी, मोइन अंसारी,तनवीर अंसारी,हसीब अंसारी, फिरोज अंसारी, अशफाक अंसारी, कासिम अंसारी,मोजिब अंसारी,समसेर अंसारी सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए।
    1
    अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत
अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत।अंजुमन इस्लामिया बघनी के चुनाव में सदर पद पर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री पद पर तंमजीद अंसारी ने जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 356 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।सदर पद के लिए हुए चुनाव में आजाद अंसारी को 193 वोट मिले, जबकि शरीफुद्दीन अंसारी को 78 वोट और इशाक अंसारी को 74 वोट प्राप्त हुए। इस तरह आजाद अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से स्पष्ट बढ़त बनाते हुए सदर पद पर जीत हासिल की।
वहीं, सेक्रेट्री पद के चुनाव में तंमजीद अंसारी को 112 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर तौफीक अंसारी को 109 वोट, रकिम अंसारी को 88 वोट तथा नसरुद्दीन अंसारी को 37 वोट प्राप्त हुए।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित सदर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री तंमजीद अंसारी को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी अंजुमन इस्लामिया बघनी के विकास, सामाजिक एकता और समुदाय के हित में बेहतर कार्य करेगी।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले विश्वास और जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा।इससे पहले बुधवार सुबह 7:00 से ही अंजुमन इस्लामिया चुनाव बघनी का कार्यक्रम शुरू हुआ।चुनाव अंजुमन फ्लाहुल मुस्लिमन सिसई की निगरानी में कराया गया।अंजुमन सिसई के सेक्रेटरी  शमशाम उल हक अंसारी सब मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
इस मतदान के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। बताया गया कि यह चुनाव मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कराया जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया बघनी का चुनाव पहली बार मतदान के द्वारा कराया गया। यह चुनाव 3 वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगा।
मौके पर चुनाव प्रवेक्षक महमूद आलम सह प्रवेक्षक जुलफान अंसारी, सिसई सदर सलमान अली,चुनाव प्रभारी नेज़ामुद्दीन अंसारी, सह प्रभारी बैबूल अंसारी,प्रथम मतदान पदाधिकारी फिरदोस अलम,
द्वितीय मतदान पदाधिकारी मोहम्मद दावर हुसैन,तृतीय मतदान पदाधिकारी हाजी शमीम अंसारी और पीठासीन पदाधिकारी के रूप में मुमताज अंसारी सेक्रेटरी अंजुमन इस्लामिया करकरी,मो जुबेर अंसारी करकरी, रिजवान अंसारी,असरारुल हक, खालिद अंसारी, मोइन अंसारी,तनवीर अंसारी,हसीब अंसारी, फिरोज अंसारी, अशफाक अंसारी, कासिम अंसारी,मोजिब अंसारी,समसेर अंसारी सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए।
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • वारवादाग गांव में वज्रपात से किसान की मौत, गांव में गमगीन माहौल। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बारवादाग गांव निवासी 57 बार्षिय किसान भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने मौत हो गई। जरियागढ पुलिस शव को पंचनामा करने के पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेजा। गांव में शोक का महौल। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भौवा कुम्हार प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को भी दिन के लगभग 9 बजे बैल चाराने के लिए बरवादाग और मास्को गांव के सीमांना झूमता टांड के पास गया हुआ था। लगभग सावा एक बजे आसमान में काले बादल छाया और बुंदाबांदी पानी बरसने के साथ ही वज्रपात हुआ, जिसका चपेट में भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने से जमीन पर गीर गाया और छटपटाने लगा। मवेशी चराने साथ में गांव के लोग गये हुए थे, घाटना के बाद तत्काल गांव आकर परिजनों और गांव वाले को सूचना दिया। गांव वाले तत्काल घाटना स्थल पहुंचा और देखा तो भौवा कुम्हार का मृत्यु हो चुका था। ग्रामीणों द्वारा जरियागढ पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस घाटना स्थल पहुंचकर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु खूंटी सदर अस्पताल भेजा। पत्नी का रोल रो कर बुरा हाल। मृतक भौवा कुम्हार का पत्नी शांति देवी , पति का शव देखकर छाति पीट पीट कर रोने लगी। वहीं बेटा चरकू महतो का आंख से आंसू रूक नहीं रहा था। घाटना की जानकारी मिलने के बाद पुरा गांव में गमगीन माहौल हो गया।
    1
    वारवादाग गांव में वज्रपात से किसान की मौत, गांव में गमगीन माहौल।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बारवादाग गांव निवासी 57 बार्षिय किसान भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने मौत हो गई। जरियागढ पुलिस शव को पंचनामा करने के पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेजा।
गांव में शोक का महौल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भौवा कुम्हार प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को भी दिन के लगभग 9 बजे बैल चाराने के लिए बरवादाग और मास्को गांव के सीमांना झूमता टांड के पास गया हुआ था।
लगभग सावा एक बजे आसमान में काले बादल छाया और बुंदाबांदी पानी बरसने के साथ ही वज्रपात हुआ, जिसका चपेट में भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने से जमीन पर गीर गाया और छटपटाने लगा।
मवेशी चराने साथ में गांव के लोग गये हुए थे, घाटना के बाद तत्काल गांव आकर परिजनों और गांव वाले को सूचना दिया।
गांव वाले तत्काल घाटना स्थल पहुंचा और देखा तो भौवा कुम्हार का मृत्यु हो चुका था।
ग्रामीणों द्वारा जरियागढ पुलिस को सूचना दिया गया।
पुलिस घाटना स्थल पहुंचकर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु खूंटी सदर अस्पताल भेजा।
पत्नी का रोल रो कर बुरा हाल।
मृतक भौवा कुम्हार का पत्नी शांति देवी , पति का शव देखकर छाति पीट पीट कर रोने लगी। वहीं बेटा चरकू महतो का आंख से आंसू रूक नहीं रहा था।
घाटना की जानकारी मिलने के बाद पुरा गांव में गमगीन माहौल हो गया।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    1 hr ago
  • लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे
    1
    लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे 
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • न्यूज़ हेडलाइन गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन! गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,
    1
    न्यूज़ हेडलाइन

गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन!


गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • मॉडल पंचायत का आंगनबाड़ी कभी भी भरभराकर गिर सकता है.? #shorts #shortvideo #ytshorts #youtubeshorts
    1
    मॉडल पंचायत का आंगनबाड़ी कभी भी भरभराकर गिर सकता है.? #shorts #shortvideo #ytshorts #youtubeshorts
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गुमला-छत्तीसगढ़ रोड पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में महाराष्ट्र के युवक की मौत
    1
    गुमला-छत्तीसगढ़ रोड पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में महाराष्ट्र के युवक की मौत
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.