अपने चहेते को लाभ पहुंचाने के लिए बीडीयो कार्यालय को किराए के भवन में किया शिफ्ट ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान नारायण सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर वार करते हुए कहा कि बीडीओ कार्यालय बीजेपी सरकार द्वारा खोला गया था। कांग्रेस की सरकार ने आते ही इस कार्यालय को बंद कर दिया गया। कांग्रेस सरकार द्वारा दोबारा से बीडीओ कार्यालय खोलने की नोटिफिकेशन जारी की गई। उसके बाद 25 जुलाई 2025 को इस कार्यालय को शुरू कर दिया गया। नारायण सिंह ने कहा कि बीडीओ कार्यालय किराए पर लेना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस सरकार पैसे का रोना रो रही है। वही बीडीयो कार्यालय को किराए के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। इस कार्यालय का कम से कम 80 से 90 हजार रुपए मासिक किराया दिया जा रहा है। नारायण सिंह ने कहा कि सरकार में सबसे पावरफुल मंत्री ने अपने चहेते को लाभ देने के लिए यह कार्यालय शिफ्ट किया है। जिसका आर्थिक बोझ सरकार को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी इस कार्यालय के लिए स्टाफ की भी कमी है। तीन व्यक्तियों के भरोसे यह कार्यालय चल रहा है। उन्होंने कहा पंचायत घर से यह कार्यालय जो नए भवन में शिफ्ट हुआ है उसके लिए एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। । इस कार्यालय को पंचायत घर ददाहू में ही चलाया जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने जाते-जाते ददाहू डिग्री कॉलेज खोला था लेकिन बीजेपी की सरकार ने उसे बंद नहीं किया। लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा हमारे जितने भी कार्यालय खोले गए उन्हें बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ददाहू 26 पंचायतो का केंद्र बिंदु है। नारायण सिंह ने कहा कि ददाहू शहर को जिस तरह से विकसित किया जाना था उसे विकसित नहीं किया गया है। यह क्षेत्र राजनीति की मार जेल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अधिकतर सडके खराब पड़ी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। यह नहीं पता लगता कि सड़क गड्ढे में है या गड्ढे सड़क में है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, नर्स पूरी नहीं है,अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि विनय कुमार आज तक ना तो बस स्टैंड को शिफ्ट कर पाए ना ही स्कूल के हॉस्टल में चल रहे कॉलेज के लिए बिल्डिंग बनवा पाए। उन्होंने कई यह सरकार तालेबंदी सरकार है। इन्होंने 4 साल में एक भी ईंट तक नहीं लगाई है। उन्होंने कहा जनता 2027 में इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।
अपने चहेते को लाभ पहुंचाने के लिए बीडीयो कार्यालय को किराए के भवन में किया शिफ्ट ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान नारायण सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर वार करते हुए कहा कि बीडीओ कार्यालय बीजेपी सरकार द्वारा खोला गया था। कांग्रेस की सरकार ने आते ही इस कार्यालय को बंद कर दिया गया। कांग्रेस सरकार द्वारा दोबारा से बीडीओ कार्यालय खोलने की नोटिफिकेशन जारी की गई। उसके बाद 25 जुलाई 2025 को इस कार्यालय को शुरू कर दिया गया। नारायण सिंह ने कहा कि बीडीओ कार्यालय किराए पर लेना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस सरकार पैसे का रोना रो रही है। वही बीडीयो कार्यालय को किराए के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। इस कार्यालय का कम से कम 80 से 90 हजार रुपए मासिक किराया दिया जा रहा है। नारायण सिंह ने कहा कि सरकार में सबसे पावरफुल मंत्री ने अपने चहेते को लाभ देने के लिए यह कार्यालय शिफ्ट किया है। जिसका आर्थिक बोझ सरकार को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी इस कार्यालय के लिए स्टाफ की भी कमी है। तीन व्यक्तियों के भरोसे यह कार्यालय चल रहा है। उन्होंने कहा पंचायत घर से यह कार्यालय जो नए भवन में शिफ्ट हुआ है उसके
लिए एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। । इस कार्यालय को पंचायत घर ददाहू में ही चलाया जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने जाते-जाते ददाहू डिग्री कॉलेज खोला था लेकिन बीजेपी की सरकार ने उसे बंद नहीं किया। लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा हमारे जितने भी कार्यालय खोले गए उन्हें बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ददाहू 26 पंचायतो का केंद्र बिंदु है। नारायण सिंह ने कहा कि ददाहू शहर को जिस तरह से विकसित किया जाना था उसे विकसित नहीं किया गया है। यह क्षेत्र राजनीति की मार जेल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अधिकतर सडके खराब पड़ी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। यह नहीं पता लगता कि सड़क गड्ढे में है या गड्ढे सड़क में है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, नर्स पूरी नहीं है,अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि विनय कुमार आज तक ना तो बस स्टैंड को शिफ्ट कर पाए ना ही स्कूल के हॉस्टल में चल रहे कॉलेज के लिए बिल्डिंग बनवा पाए। उन्होंने कई यह सरकार तालेबंदी सरकार है। इन्होंने 4 साल में एक भी ईंट तक नहीं लगाई है। उन्होंने कहा जनता 2027 में इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।
- सोलन, कंडाघाट के पड़ाव में तेंदुए की दहशत, कुत्ते को बनाना चाहा शिकार, CCTV में कैद हुई घटना #CCTVFootage #tendua #Forest #dog #viral कंडाघाट उपमंडल के पड़ाव क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में सनसनी फैल गई है। तेंदुए की एक CCTV फुटेज भी सामने आई है जिसमें वह एक कुत्ते का शिकार करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया था। इसी दौरान उसने एक कुत्ते पर हमला करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि कुत्ता किसी तरह बच निकला, लेकिन पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सोलन, कंडाघाट के पड़ाव में तेंदुए की दहशत, कुत्ते को बनाना चाहा शिकार, CCTV में कैद हुई घटना #CCTVFootage #tendua #Forest #dog #viral कंडाघाट उपमंडल के पड़ाव क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में सनसनी फैल गई है। तेंदुए की एक CCTV फुटेज भी सामने आई है जिसमें वह एक कुत्ते का शिकार करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया था। इसी दौरान उसने एक कुत्ते पर हमला करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि कुत्ता किसी तरह बच निकला, लेकिन पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।1
- मेवात में कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना। #news Khabar Aaj #khabarAaj #Viral1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जगाधरी अनाज मंडी में हरियाली की नई पहल - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर 250 फलदार पौधों से हुआ ‘नमो वाटिका’ का श्रीगणेश - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर कंवरपाल गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मना रही है इसी श्रृंखला के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जगाधरी अनाज मंडी में मार्केट कमेटी जगाधरी चेयरमैन विपुल गर्ग के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘नमो वाटिका’ का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी अनाज मंडी में पहुंचकर स्वयं पौधारोपण कर शुरुआत कर भाजपा पदाधिकारियों के माध्यम से 250 फलदार पौधे लगवाकर इस नमो वाटिका हरित पहल का श्रीगणेश किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का आधार हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मार्केट कमेटी चेयरमैन विपुल गर्ग द्वारा जगाधरी अनाज मंडी में शुरू की गई नमो वाटिका आने वाले समय में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली महत्वपूर्ण पहल बनेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी पैदा करता है। 250 फलदार पौधों का रोपण इसी संकल्प का हिस्सा है। इन पौधों से आने वाले वर्षों में मंडी परिसर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। चेयरमैन मार्केट कमेटी जगाधरी विपुल गर्ग ने कार्यकर्ताओं, आढ़तियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें, प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। चेयरमैन विपुल गर्ग ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण का संदेश है। ‘नमो वाटिका’ सेवा, संकल्प और पर्यावरण संरक्षण की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा,चेयरमैन विपुल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह,चेयरमैन राकेश त्यागी, चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा,वाइस चेयरमैन ठाठ सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित देवधर,मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल,मंडल महामंत्री विनीत सिंगला,मंडल महामंत्री संदीप राय, मंडल महामंत्री संजीव फेरूवाला, पार्षद रीना रस्तोगी, जिला सचिव प्रभा सागर, भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक शर्मा,प्रदुम्न सिंह लाड्डी, अशोक मेंहदीरत्ता,अंकित गोयल,भानू राणा,रुचि काम्बोज,अरूण गुप्ता, प्रवीण शर्मा पिन्नी, रोबिन चौधरी,प्रांजल रस्तोगी ,अमित सेमवाल,सुनील तेलीपुरा,राकेश सेठी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहें1
- चंडीगढ़ में लगा अनोखा ‘आईफोन का लंगर’, लकी ड्रॉ में 10 लोगों की निकली किस्मत चंडीगढ़ में लगा अनोखा ‘आईफोन का लंगर’, लकी ड्रॉ में 10 लोगों की निकली किस्मत चंडीगढ़ में मंगलवार को अनोखा ‘आईफोन का लंगर’ चर्चा का विषय बना। आयोजन के दौरान लकी ड्रॉ में 10 लोगों का चयन किया गया। आयोजक राजा डी किंग के मुताबिक, विजेताओं को उनके घर जाकर iPhone 17 सौंपा जाएगा। 5 अक्टूबर से देश के 10 और शहरों में इस पहल को आगे बढ़ाने की बात कही गई है।1
- पंचकूला क्लब फायरिंग से खुला अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क, हरियाणा ATS ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार1
- ऊना,बाबा भभूर शाह खड्ड में तीन दिवसीय मेले का समापन, दंगल में 200 पहलवानों ने दिखाया दमखम #ऊना #una #mela #dangal #baba ऊना,बाबा भभूर शाह खड्ड में तीन दिवसीय मेले का समापन, दंगल में 200 पहलवानों ने दिखाया दमखम #ऊना #una #mela #dangal #baba1
- पंचकूला पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, भाजपा OBC मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनील सेन के दायित्व ग्रहण समारोह में हुए शामिल1
- जीरकपुर VIP रोड पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उठाया नशा मुक्ति का मुद्दा जीरकपुर VIP रोड पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उठाया नशा मुक्ति का मुद्दा नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे को लेकर अभिनेता एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हल्का डेराबस्सी में हुंकार भरी। जीरकपुर के VIP रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता और एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान डेराबस्सी विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरदर्शन सैनी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बिहार के जमुई में एक बिटिया के साथ हुई अमानवीय घटना । #Jamui की घटना में दो Class 10 Students को group ने रोका, मारपीट/छेड़छाड़ की; पुलिस ने तीन आरोपियों को #गिरफ्तार किया है ! मोरल पुलिसिंग कब अपराध बन जाती है??? किसी लड़के और #लड़की को सड़क किनारे साथ बैठे देख लिया… या किसी #सुनसान जगह पर दोनों को निजी पल में देख लिया… तो क्या वहां के लोकल लड़कों की पूरी टोली को वहाँ पहुँचकर Moral police बनने का अधिकार मिल जाता है? क्या उन्हें मारने का अधिकार है? अपमानित करने का? लड़की को #जबरन छूने का? उसके कपड़े खींचने या फाड़ने का? या उससे ऐसी #घिनौनी मांग करने का कि “जो कर रहे थे, हमें भी करने दो…? नहीं। बिल्कुल नहीं। किसी लड़के-लड़की का साथ होना, उनका दोस्त होना, प्रेम में होना या उनकी कोई निजी #गलती होना—किसी तीसरे व्यक्ति को उनके शरीर पर अधिकार नहीं देता। अगर तुम्हें लगता है कि कोई गलत काम कर रहा है, तो #कानून है। पुलिस है। शिकायत का रास्ता है। भीड़ बनाकर किसी की #इज्जत, शरीर और जिंदगी पर हमला करना न्याय नहीं है। वह खुद अपराध है। और सबसे खतरनाक बात यह है कि ऐसी घटनाओं में कुछ लोग लड़की के #व्यवहार पर सवाल पूछने लगते हैं “वहाँ गई ही क्यों?” “लड़के के साथ थी ही क्यों?” “सुनसान जगह क्यों गई?” लेकिन #असली_सवाल होना चाहिए तुम्हें उसे छूने, घेरने और डराने का अधिकार किसने दिया?😡 किसी लड़की का वहाँ होना उसकी सहमति नहीं है। किसी लड़के के साथ होना किसी दूसरे लड़के की अनुमति नहीं है। और किसी की निजी जिंदगी तुम्हारी सामूहिक मनोरंजन की वस्तु नहीं है। #मर्दानगी किसी कमजोर या घिरी हुई लड़की पर ताकत दिखाने का नाम नहीं है। और #समाज को यह बात लड़कियों को नहीं, लड़कों को सिखाने की जरूरत है। आज Jamui की घटना में पुलिस कार्रवाई हुई है और गिरफ्तारियाँ भी हुई हैं। लेकिन असली #बदलाव तब होगा जब ऐसी भीड़ बनने से पहले ही आसपास के लोग कहें यह गलत है। पीछे हटो। पुलिस को बुलाओ। क्योंकि अपराध रोकने के लिए सिर्फ कानून नहीं, दर्शकों की रीढ़ भी चाहिए। #moralpolicing #bihar #jamui #BiharPolice बिहार के जमुई में एक बिटिया के साथ हुई अमानवीय घटना । #Jamui की घटना में दो Class 10 Students को group ने रोका, मारपीट/छेड़छाड़ की; पुलिस ने तीन आरोपियों को #गिरफ्तार किया है ! मोरल पुलिसिंग कब अपराध बन जाती है??? किसी लड़के और #लड़की को सड़क किनारे साथ बैठे देख लिया… या किसी #सुनसान जगह पर दोनों को निजी पल में देख लिया… तो क्या वहां के लोकल लड़कों की पूरी टोली को वहाँ पहुँचकर Moral police बनने का अधिकार मिल जाता है? क्या उन्हें मारने का अधिकार है? अपमानित करने का? लड़की को #जबरन छूने का? उसके कपड़े खींचने या फाड़ने का? या उससे ऐसी #घिनौनी मांग करने का कि “जो कर रहे थे, हमें भी करने दो…? नहीं। बिल्कुल नहीं। किसी लड़के-लड़की का साथ होना, उनका दोस्त होना, प्रेम में होना या उनकी कोई निजी #गलती होना—किसी तीसरे व्यक्ति को उनके शरीर पर अधिकार नहीं देता। अगर तुम्हें लगता है कि कोई गलत काम कर रहा है, तो #कानून है। पुलिस है। शिकायत का रास्ता है। भीड़ बनाकर किसी की #इज्जत, शरीर और जिंदगी पर हमला करना न्याय नहीं है। वह खुद अपराध है। और सबसे खतरनाक बात यह है कि ऐसी घटनाओं में कुछ लोग लड़की के #व्यवहार पर सवाल पूछने लगते हैं “वहाँ गई ही क्यों?” “लड़के के साथ थी ही क्यों?” “सुनसान जगह क्यों गई?” लेकिन #असली_सवाल होना चाहिए तुम्हें उसे छूने, घेरने और डराने का अधिकार किसने दिया?😡 किसी लड़की का वहाँ होना उसकी सहमति नहीं है। किसी लड़के के साथ होना किसी दूसरे लड़के की अनुमति नहीं है। और किसी की निजी जिंदगी तुम्हारी सामूहिक मनोरंजन की वस्तु नहीं है। #मर्दानगी किसी कमजोर या घिरी हुई लड़की पर ताकत दिखाने का नाम नहीं है। और #समाज को यह बात लड़कियों को नहीं, लड़कों को सिखाने की जरूरत है। आज Jamui की घटना में पुलिस कार्रवाई हुई है और गिरफ्तारियाँ भी हुई हैं। लेकिन असली #बदलाव तब होगा जब ऐसी भीड़ बनने से पहले ही आसपास के लोग कहें यह गलत है। पीछे हटो। पुलिस को बुलाओ। क्योंकि अपराध रोकने के लिए सिर्फ कानून नहीं, दर्शकों की रीढ़ भी चाहिए। #moralpolicing #bihar #jamui #BiharPolice1