जगराजपुर में खेत में लगी आगः दो क्यारी गेहूं जलकर राख, विद्युत लाइन के फॉल्ट से निकली थी चिंगारी फतेहाबाद । फतेहाबाद के जगराजपुर गांव में रेलवे लाइन किनारे स्थित एक खेत में अचानक आग लगने से दो क्यारी गेहूं जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण खेत के ऊपर से गुजर रही 33,000 वोल्ट की विद्युत लाइन में फॉल्ट बताया जा रहा है, जिससे निकली चिंगारी ने सूखी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। *विद्युत लाइन के फॉल्ट से भड़की आग* जानकारी के अनुसार, खेत मालिक छविराम यादव के खेत के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है। अचानक लाइन में फॉल्ट होने से चिंगारी नीचे गिरी, जिससे खेत में पड़ी सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। *खेतों में मचा हड़कंप* आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने धुआं और लपटें उठती देख तुरंत शोर मचाया। इससे आसपास के लोग सतर्क हो गए और बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। *ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य* गांव के अखिलेश शर्मा ने बताया कि सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे, तभी आग दिखाई दी। ग्रामीण बिना देर किए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। पास में स्थित पोखर से पानी भरकर डिब्बों, बाल्टियों और अन्य बर्तनों के माध्यम से आग पर डाला गया। *मिट्टी डालकर पाया काबू* पानी के साथ-साथ ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर भी आग को फैलने से रोका। लगातार प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे अन्य खेतों में खड़ी फसल को बचाया जा सका। *समय रहते टला बड़ा हादसा* ग्रामीण रामनिवास यादव ने बताया कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास के कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि आग तेजी से फैल रही थी और स्थिति गंभीर हो सकती थी। *कटाई के बाद खेत में पड़ी थी फसल* खेत मालिक छविराम यादव के अनुसार, गेहूं की फसल पहले ही काटी जा चुकी थी और खेत में पड़ी थी। सूखी फसल होने के कारण आग ने तेजी से फैलकर नुकसान पहुंचाया। *ग्रामीणों की एकजुटता से बचा नुकसान* ग्रामीणों की तत्परता और एकजुट प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया और आसपास के किसानों की फसल सुरक्षित बच गई। *प्रशासन से कार्रवाई की मांग* ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित जांच और मरम्मत कार्य सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि खुले में गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनों की निगरानी जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

- Post by Gyadeen Verma1
- फतेहाबाद : क्षेत्र के गांव अहीरपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अहीरपुरा निवासी 35 वर्षीय उर्मिला पत्नी टेकचंद को गंभीर अवस्था में कस्बा फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि रविवार को उर्मिला और उसकी देवरानी नीरू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि नीरू के पति मनोज और उर्मिला के पति टेकचंद भी इसमें शामिल हो गए। झगड़े में नीरू और मनोज को चोटें आईं, जिन्हें फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। इसी घटना से आहत होकर उर्मिला द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है। मृतका का मायका कीरतपुरा चित्रहाट बताया गया है। उसके परिवार में 18 वर्षीय बेटा अनिल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर तरुण धीमान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला देवरानी-जेठानी के बीच विवाद का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।2
- साहब।दबंग लोगों ने मेरे खेत से सरसों की फसल काट ली। औरैया। मेरे खेत में बोई गई सरसों की फसल कुछ दबंग लोगों ने जबरन थ्रेसर लगवा कर काट ली है। प्रार्थिनी पूनम देवी अमावता गांव निवासी को जब पता चला। तो वह खेत पर पहुंची। तो गांव के लोग अश्वनी और सुनैना बबलू संत और सीपू सरसों की फसल काट रात्रि में रहे थे। जब फसल काटने से मना किया।तो दबंग लोग गाली गलौज करने लगे। और जान से मारने की धमकी विधि दबंगों ने कहा तू चाहे जहां शिकायत कर ले मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । मेरे पति कैंसर से पीड़ित है। प्रार्थनीय के खेत पर दबंग जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। दबंग किस्म के लोग हैं महिला डरी और सहमी हुई है। महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाइ है।1
- विकास या सिर्फ वादा जब हम Nagar Nigam Firozabad के कागजी विकास को दिखाते है। तो चमचे और चाटुकार कभी हमे सपा एजेंट कहते है। कभी हम पर निजी टिप्पणी करते है। क्योंकि उनके माननीय पर हमारे सवालों का जवाब तो है। नहीं, इसलिए उन्हें बिना तथ्यों के व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित लगता है। कभी हमारे संगठन को फर्जी बताते है। कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारा घर का बताते है। क्योंकि जानकारी के बिना बोलने वाले यह भूल जाते है। कि जब हम व्यक्तिगत आयेंगे। तो तथ्य भी होंगे। और उन्हें बचाने वाले भी नहीं मिलेंगे। आपके छोटी मानसिकता से हम घवराने वालो में से नहीं है। हम घंटाघर के जीर्णोद्धार के लिए बोलेंगे, जनता के विकास के लिए बोलेंगे। स्मार्ट नगर निगम में अगर कोई अपने घर को बनवाने के लिए टैंकर का पानी मंगवाता है। कोई टूटी पुलिया से गिरकर हाथ तुड़वाता है। तो हम बोलेंगे। और बोलते रहेंगे। उनके लिए हमारा संदेश MYogiAdityanath Narendra Modi Manish Asija Manish Asija Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh BJP Firozabad1
- Jay khushihali baba ki 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻1
- सब सामान्य या आने वाला है संकट? फ्री राशन के बड़े फैसले ने बढ़ाई जनता की बेचैनी!1
- ❤️❤️❤️❤️1
- Post by Gyadeen Verma1