Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी जिले में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। यात्री और दुकानदार के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गया। 👉 इस घटना में गोलू नाम के युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। 👉 मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 👉 मामला कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के 51 शक्तिपीठ माँ शीतला धाम का बताया जा रहा है।
प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
कौशाम्बी जिले में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। यात्री और दुकानदार के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गया। 👉 इस घटना में गोलू नाम के युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। 👉 मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 👉 मामला कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के 51 शक्तिपीठ माँ शीतला धाम का बताया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by KEN1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- कौशांबी...एसडीएम चायल ने ग्राम कसिया में भूमि विवाद की 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया इसी तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए... एसडीएम ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक चायल/कौशांबी....उप जिलाधिकारी,चायल अरुण कुमार ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम कसिया में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।कैम्प में 04 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। ग्राम की गाटा संख्या 102 कुम्हारी कला की भूमि, चिन्हित कर कब्जा मुक्त कराया गया तथा कब्रिस्तान की भूमि में गड़े हुए इंगल को हटवाया गया आदि विवादों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। इन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हुए।उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- ऊँचाहार, रायबरेली। ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मातादीन का पुरवा कंदराँवां गाँव में शुक्रवार की शाम मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। खेत में पड़ी लकड़ी उठाने को लेकर उपजे इस विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि सगे रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई और भाई ही भाई के खून का प्यासा हो गया। लाठी-डंडों से हुआ जानलेवा हमला गाँव निवासी बजरंगी पाल का अपने ही सगे भाई से लकड़ी उठाने की बात पर झगड़ा शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विपक्षी भाई ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बजरंगी पाल पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई। बीच-बचाव करने आई महिलाओं को भी नहीं बख्शा जब बजरंगी पाल को बेरहमी से पीटा जा रहा था, तब उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी विधावती और बहू शोभा आगे आईं। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं का भी लिहाज नहीं किया और उनके साथ भी जमकर मारपीट की। इस हमले में बजरंगी पाल समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊँचाहार ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल के अनुसार, मारपीट में घायल तीन लोग अस्पताल लाए गए हैं, जिनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिसिया कार्रवाई कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि पुलिस को मौके पे भेजा गया है फिलहाल घायलों का उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- खागा बना आध्यात्मिक केंद्र, हरि कथा में जीवन के उद्देश्य पर गूंजा सन्देश मंगलम गार्डेन में भक्ति का महासंगम, हरि कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रबरू करवा दें की खागा नगर स्थित मंगलम गार्डेन में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भव्य हरि कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। कथा व्यास साध्वी सुबुद्धा भारती एवं साध्वी हरि अर्चना भारती ने अपने ओजस्वी प्रवचनों में मनुष्य जीवन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हुए अपने वास्तविक लक्ष्य को भूलता जा रहा है, जबकि जीवन का परम उद्देश्य ईश्वर की प्राप्ति है। उन्होंने बताया कि ईश्वर को पाने के लिए बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा, साधना और आत्मचिंतन आवश्यक है। जब मनुष्य अपने भीतर झांकता है, तभी उसे परमात्मा के दर्शन का मार्ग मिलता है। साध्वियों ने यह भी कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है और सच्चा सुख केवल परमात्मा से जुड़कर ही प्राप्त किया जा सकता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम का कुशल संचालन स्वामी विश्वनाथानंद द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक लोग उपस्थित रहे, जिनमें ब्लॉक प्रमुख विजयीपुर आदित्य त्रिवेदी, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, पप्पू द्विवेदी, आशीष मौर्य, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिव चन्द्र शुक्ला, राम बाबू तिवारी, राम मूरत पांडेय, सुरेश श्रीवास्तव, दुर्गेश द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। खागा में इस आयोजन ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि लोगों को जीवन के वास्तविक उद्देश्य की ओर भी प्रेरित किया। आलोक कुमार केशरवानी4
- Post by रिपोर्टर-धर्मराज निषाद1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by KEN3