Shuru
Apke Nagar Ki App…
Available for Sale Locality : near Ajmer, Jaipur National Highway Area (dimensions) : 500 square yard Property Type : Residential Plot Property Condition : New The Vatika Green Farms – Premium Farmhouse Plots | Ajmer Road, Bichoon RIICO Industrial Area Investment ke liye ek shandar opportunity presenting by 99 Realty, brand associate Shaivora Estates. 📍 Location Highlights: Ajmer Road se seedhi connectivity – teen major highways se juda hua Bichoon RIICO Industrial Area ke bilkul paas – industrial growth ka fayda DMIC (Delhi-Mumbai Industrial Corridor) aur DFC (Dedicated Freight Corridor), Phulera se connectivity – future infrastructure boom ka direct benefit
Shaivora Estates
Available for Sale Locality : near Ajmer, Jaipur National Highway Area (dimensions) : 500 square yard Property Type : Residential Plot Property Condition : New The Vatika Green Farms – Premium Farmhouse Plots | Ajmer Road, Bichoon RIICO Industrial Area Investment ke liye ek shandar opportunity presenting by 99 Realty, brand associate Shaivora Estates. 📍 Location Highlights: Ajmer Road se seedhi connectivity – teen major highways se juda hua Bichoon RIICO Industrial Area ke bilkul paas – industrial growth ka fayda DMIC (Delhi-Mumbai Industrial Corridor) aur DFC (Dedicated Freight Corridor), Phulera se connectivity – future infrastructure boom ka direct benefit
More news from राजस्थान and nearby areas
- "मोदीजी ने गालियां देने वाले Gen-Z युवाओं को भी अपना माना। ताज़ा वीडियो में उन्होंने कहा— "मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। मेरी स्वर्गीय माताजी को भी गालियां दी गईं। लेकिन बच्चे तो अपने हैं। दांतों के बीच जीभ आ जाए तो दांत नहीं तोड़े जाते। आइए, मिलकर आगे बढ़ें, सुधरें।" और हां, आज एक बात अलग रही... सोशल मीडिया की दुनिया में जहां कहा जाता है कि रील एक मिनट की होनी चाहिए, वहीं मोदीजी का संदेश करीब तीन मिनट तक चला। लेकिन जब बात संवाद और संदेश की हो, तो समय से ज्यादा मायने उसकी बातों के होते हैं। आपकी राय? क्या इस तरह की भाषा और संदेश राजनीति में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं?1
- यह मानवता का ऐसा दृश्य इसको देखकर आत्मा जग उठेगी .... कैंसर की अंतिम स्टेज से जूझ रहे पिता को जब अहसास हुआ कि उनके पास अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, तो उन्होंने अपने बेटे मंत्र को अपने पास बुलाया. उन्होंने बहुत ही प्यार और दुलार से अपने बेटे को समझाया कि उनके जाने के बाद उसे कैसे रहना है. पिता ने बेटे से कहा कि वह अपनी मां की हर बात सुने और कभी भी बदमाशी न करे. उन्होंने मासूम को समझाया कि अब परिवार की जिम्मेदारी और मां-बहनों का ख्याल रखने का वक्त उसका ही है. वीडियो में पिता अपने मासूम बेटे का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. जब बच्चा भावुक होने लगता है, तो पिता बड़े ही प्यार से उससे कहते हैं कि रोना नहीं है, तुम तो बहुत अच्छे और समझदार बच्चे हो ना. उन्होंने बेटे से रोने का वादा भी लिया ताकि उनके जाने के बाद बच्चा हिम्मत से काम ले सके. पिता की ये बातें सुनकर इंटरनेट पर हर कोई भावुक हो रहा है और इस पिता के जज्बे को सलाम कर रहा है. उन्होंने अपने बेटे को साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी मां का ख्याल रखेगा और उनकी हर बात मानेगा. इसके साथ ही उन्होंने बेटे को याद दिलाया कि उसे अपनी दो छोटी बहनों का भी ध्यान रखना है और उनकी रक्षा करनी है. छोटी सी उम्र में बेटे को एक जिम्मेदार इंसान बनाने की यह कोशिश दिल छू लेने वाली है1
- पवित्र श्रावण मास में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम में स्थाई प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ पवित्र श्रावण मास में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम में स्थायी रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ हो चुका है। स्वर्णिम प्रभा से आलोकित मंदिर का उत्तुंग शिखर और दूर-दूर तक विस्तृत भव्य परिसर मानो दिव्यता का साकार रूप धारण कर श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभूति से अभिभूत कर देता है। रात्रि की नीरवता में ज्योतिर्मय श्रीराम मंदिर की अनुपम छटा श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक वैभव का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करती है।2
- बंदरों ने देखा बच्चों को झूलने का नजारा सुबह शाम दोनों समय मैं आते हैं यहां छोटे बच्चे झूला झूल रहे थे उनको देखकर बंदरों में भी झूलने का मन बनाया पास में आकर के बैठ गए झूला झूलते बच्चों को देखने के लिए । पावर हाउस कॉलोनी हीरापुरा में इतनी हरियाली है की सुबह शाम लोग घूमने के लिए यहां आते हैं1
- जयपुर पुलिस और सीएसटी टीम ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर की छापेमारी,11 युवक युवतियों को पड़कर कंप्यूटर लैपटॉप सहित कई सामान कीए जप्त जयपुर पुलिस और सीएसटी टीम ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी करते हुए 11 युवक युवतियों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया हैं हालांकि छापेमारी की घटना गुरुवार की बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 कंप्यूटर, 2 लैपटॉप और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जवाहर नगर थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी स्थित रॉयल अपार्टमेंट में यह फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था। स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया- जांच में सामने आया है कि इस कॉल सेंटर के जरिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लोगों को ई-मित्र आईडी उपलब्ध कराने और ई-मित्र पर मिलने वाली विभिन्न सेवाओं के माध्यम से रोजगार दिलाने का झांसा दिया जाता था। आरोपियों ने नौकरी और मोटी कमाई का लालच देकर लोगों से बड़ी रकम वसूली। वहीं डीसीपी क्राइम संजीव नैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से 40 हजार से लेकर 70 हजार रुपए तक वसूले, लेकिन न तो उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया और न ही वादा की गई सेवाएं दीं। इस तरह लोगों को सुनियोजित तरीके से ठगी का शिकार बनाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि यह फर्जी कॉल सेंटर पिछले दो से तीन वर्षों से संचालित किया जा रहा था। बरामद कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।1
- जयपुर से बड़ी खबर | छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज जयपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं ने अब आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्र नेता लगातार 30 घंटे से अधिक समय से टंकी पर डटे हुए हैं। प्रशासन उन्हें नीचे उतारने का प्रयास कर रहा है, लेकिन फिलहाल कोई समाधान नहीं निकल सका है। अब सभी की निगाहें राज्य सरकार पर हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए सरकार और प्रशासन से बातचीत के जरिए जल्द समाधान निकालने की अपेक्षा की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। आपकी क्या राय है? क्या छात्रसंघ चुनाव बहाल होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, टोंक रोड जाम; कई कार्यकर्ता हिरासत में जयपुर। छात्रसंघ चुनाव बेहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का आंदोलन शुक्रवार को और तेज हो गया। पानी की टंकी पर आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टोंक रोड पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए टोंक रोड जाम कर दिया, जिससे रामबाग से गोपालपुरा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कई कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, जबकि कुछ सड़क पर लेटकर विरोध जताने लगे। पुलिस ने उन्हें हटाकर वाहनों में बैठाया और कई छात्र नेताओं व समर्थकों को हिरासत में ले लिया। वहीं, पानी की टंकी पर ओमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता अब भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच फिलहाल कोई सहमति नहीं बन सकी है। आंदोलन को देखते हुए टोंक रोड क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।1