logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा। पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने एवं लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश । समस्तीपुर, 11 सितंबर 2026। जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिले में योजना के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति, प्राप्त आवेदनों, लाभुकों को योजना से जोड़ने, रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं उसके समाधान के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर के माध्यम से स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र एवं इच्छुक परिवारों को इसके लाभ के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं योजना से जुड़े आपूर्तिकर्ताओं को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा लाभुकों के आवेदन से लेकर सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना तक की प्रक्रिया को सुगम एवं समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा लाभुकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार, लाभुकों को जागरूक करने, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने, सोलर सिस्टम की स्थापना में तेजी लाने तथा विभागीय स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को योजना की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, समस्तीपुर, दलसिंहसराय एवं रोसड़ा सहित विद्युत विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी, योजना से जुड़े आपूर्तिकर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

55 min ago
user_Chunnu Kumar Singh
Chunnu Kumar Singh
पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
55 min ago

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा। पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने एवं लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश । समस्तीपुर, 11 सितंबर 2026। जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिले में योजना के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति, प्राप्त आवेदनों, लाभुकों को योजना से जोड़ने, रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं उसके समाधान के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर के माध्यम से स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र एवं इच्छुक परिवारों को इसके लाभ के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं योजना से जुड़े आपूर्तिकर्ताओं को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा लाभुकों के आवेदन से लेकर सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना तक की प्रक्रिया को सुगम एवं समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा लाभुकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार, लाभुकों को जागरूक करने, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने, सोलर सिस्टम की स्थापना में तेजी लाने तथा विभागीय स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को योजना की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, समस्तीपुर, दलसिंहसराय एवं रोसड़ा सहित विद्युत विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी, योजना से जुड़े आपूर्तिकर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

More news from बिहार and nearby areas
  • निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल गिरने की जांच को पहुंचे पुलिस पदाधिकारी प्रथम दृश्य निर्माण एजेंसी की लापरवाही वैशाली जिला के लालगंज में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के गिरने की जांच करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के समक्ष ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फूलों के गिरने के बाद कई मजदूर की मौत हो गई लेकिन निर्माण एजेंसी के द्वारा मजदूरों के लाश को हटा दिया गया है एवं सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते हुए मजदूरों के जान से खिलवाड़ किया गया है निर्माण एजेंसी के द्वारा क्या इस पर कार्रवाई होगी देखते हैं क्या कहते हैं इस पर पुलिस पदाधिकारी सुनिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वैशाली को।
    1
    निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल गिरने की जांच को पहुंचे पुलिस पदाधिकारी प्रथम दृश्य निर्माण एजेंसी की लापरवाही 
वैशाली जिला के लालगंज में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के गिरने की जांच करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के समक्ष ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फूलों के गिरने के बाद कई मजदूर की मौत हो गई लेकिन निर्माण एजेंसी के द्वारा मजदूरों के लाश को हटा दिया गया है एवं सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते हुए मजदूरों के जान से खिलवाड़ किया गया है निर्माण एजेंसी के द्वारा क्या इस पर कार्रवाई होगी देखते हैं क्या कहते हैं इस पर पुलिस पदाधिकारी सुनिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वैशाली को।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, नेपाल से आ रही 72 किलो की खेप पकड़ी गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, नेपाल से आ रही 72 किलो की खेप पकड़ी #GanjaSmuggling #GanjaSmuggler #PoliceAction #NepalBorder #GanjaSeized #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #ABAPNewsNetwork
    1
    गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, नेपाल से आ रही 72 किलो की खेप पकड़ी

गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, नेपाल से आ रही 72 किलो की खेप पकड़ी
#GanjaSmuggling #GanjaSmuggler #PoliceAction #NepalBorder #GanjaSeized #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #ABAPNewsNetwork
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    8 hrs ago
  • राहत शिविर में पॉलीथिन बांटने पर हंगामा, गार्ड से झड़प बाढ़ अनुमंडल में राहत सामग्री बांटने को लेकर ब्लॉक भवन के परिसर में लगे राहत शिविर में हंगामा मच गया। बाढ़ पीड़ितों और सुरक्षा गार्ड के बीच पॉलीथिन बांटने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर बाढ़ थाने की पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर उनका आधार कार्ड सुबह जमा कर लिया गया था। पॉलीथिन और अन्य राहत सामग्री देने के लिए उन्हें लाइन में इंतजार करने के लिए कहा गया। जब बाढ़ पीड़ित देर तक लाइन में लगने के बाद भी राहत सामग्री नहीं मिली, तब कुछ लोग अपना आधार कार्ड वापस लेने के लिए सुरक्षा गार्ड के रूम में घुस गए। गार्ड ने उन्हें अपने कमरे से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। गार्ड ने हंगामा कर रहे एक लड़के को पकड़कर बाढ़ थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। ब्लॉक भवन में बंडा दियारा के करीब 250 बाढ़ पीड़ित एक हफ्ते से राहत शिविर में डेरा डाले हैं, जिनके लिए स्थानीय प्रशासन ने सामुदायिक किचन के अलावा रहने की व्यवस्था की है। बाइट राहत शिविर में तैनात गार्ड सुनील पाठक, सबइंस्पेक्टर, बाढ़ थाना
    1
    राहत शिविर में पॉलीथिन बांटने पर हंगामा, गार्ड से झड़प
बाढ़ अनुमंडल में राहत सामग्री बांटने को लेकर ब्लॉक भवन के परिसर में लगे राहत शिविर में हंगामा मच गया। बाढ़ पीड़ितों और सुरक्षा गार्ड के बीच पॉलीथिन बांटने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर बाढ़ थाने की पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर उनका आधार कार्ड सुबह जमा कर लिया गया था। पॉलीथिन और अन्य राहत सामग्री देने के लिए उन्हें लाइन में इंतजार करने के लिए कहा गया। जब बाढ़ पीड़ित देर तक लाइन में लगने के बाद भी राहत सामग्री नहीं मिली, तब कुछ लोग अपना आधार कार्ड वापस लेने के लिए सुरक्षा गार्ड के रूम में घुस गए। गार्ड ने उन्हें अपने कमरे से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। गार्ड ने हंगामा कर रहे एक लड़के को पकड़कर बाढ़ थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। ब्लॉक भवन में बंडा दियारा के करीब 250 बाढ़ पीड़ित एक हफ्ते से राहत शिविर में डेरा डाले हैं, जिनके लिए स्थानीय प्रशासन ने सामुदायिक किचन के अलावा रहने की व्यवस्था की है। 
बाइट राहत शिविर में तैनात गार्ड
सुनील पाठक, सबइंस्पेक्टर, बाढ़ थाना
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय प्रदर्शन एवं सांकेतिक हड़ताल
    1
    पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय प्रदर्शन एवं सांकेतिक हड़ताल
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • सैलाब में डूबी जिंदगी! बेडरूम से किचन तक पानी ही पानी, बुजुर्ग मचान पर तो परिवार चौकी पर चूल्हा रखकर काट रहे दिन—खगड़िया में डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से बेहाल
    1
    सैलाब में डूबी जिंदगी! बेडरूम से किचन तक पानी ही पानी, बुजुर्ग मचान पर तो परिवार चौकी पर चूल्हा रखकर काट रहे दिन—खगड़िया में डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से बेहाल
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • राघोपुर में चारों तरफ बढ़ से हाहाकार तेजस्वी यादव चिराग पासवान पर बड़ा खुलासा राघोपुर में चारों तरफ बढ़ से हाहाकार तेजस्वी यादव चिराग पासवान पर बड़ा खुलासा
    1
    राघोपुर में चारों तरफ बढ़ से हाहाकार तेजस्वी यादव चिराग पासवान पर बड़ा खुलासा
राघोपुर में चारों तरफ बढ़ से हाहाकार तेजस्वी यादव चिराग पासवान पर बड़ा खुलासा
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    10 hrs ago
  • समाज सेवीयों ने भी पीड़ितों की मदद में बढ़ाया हाथ, राहत सामग्री वितरण कर दिया मानवता का परिचय। जी हां यह ताजा खबर समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के बघरा पंचायत से आ रही है जहां सरकारी राहत के साथ-साथ अब समाजसेवियों ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में दो दो हाथ करते हुए युद्ध स्तर पर राहत सामग्री बांटना शुरू कर दी है। इस आशय की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संतोष पोद्दार ने बताया कि बघरा पंचायत के रहने वाले समाजसेवी भूषण कुमार यादव अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ बघरा पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण करना शुरू कर दी है , जिसमें सूखा राशन चूड़ा मीठा माचिस मोमबत्ती के साथ साथ बना बनाया भोजन पूरी सब्जी जलेबी पानी बोतल आदि ज़रूरतों की समान बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचा कर अपनी मानवता का मिसाल पेश कर रहे हैं । इस सेवा को लेकर समाज सेवी श्री यादव ने बताया कि यह सेवा बीते कई दिनों से जारी है और यह सेवा पीड़ित लोगों के प्रति आगे भी जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में सफल सहयोगी बिश्वनाथ राय, राम निवास आज़ाद, कपिंद्र राय, दयानन्द राय, अखिलेश राय, रमेश राय, नंदू राय, शम्भू राय, नितीश कुमार, कमलेश कुमार पवन कुमार , श्री भगवान, अनंत कुमार, बैजनाथ कुमार, बैजू कुमार , सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका साथ रही।
    1
    समाज सेवीयों ने भी पीड़ितों की मदद में बढ़ाया हाथ,
राहत सामग्री वितरण कर दिया मानवता का परिचय।
जी हां यह ताजा खबर समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के बघरा पंचायत से आ रही है जहां सरकारी राहत के साथ-साथ अब समाजसेवियों ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में दो दो हाथ करते हुए युद्ध स्तर पर राहत सामग्री बांटना शुरू कर दी है।
इस आशय की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संतोष पोद्दार ने बताया कि बघरा पंचायत के रहने वाले समाजसेवी  भूषण कुमार यादव अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ बघरा पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण करना शुरू कर दी है ,
जिसमें सूखा राशन चूड़ा मीठा माचिस मोमबत्ती के साथ साथ बना बनाया भोजन पूरी सब्जी जलेबी पानी बोतल आदि ज़रूरतों की समान बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचा कर अपनी मानवता का मिसाल पेश कर रहे हैं ।
इस सेवा को लेकर समाज सेवी श्री यादव ने बताया कि यह सेवा बीते कई दिनों से जारी है और यह सेवा  पीड़ित लोगों के प्रति आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्यक्रम में सफल सहयोगी बिश्वनाथ राय, राम निवास आज़ाद, कपिंद्र राय, दयानन्द राय, अखिलेश राय, रमेश राय, नंदू राय, शम्भू राय, नितीश कुमार, कमलेश कुमार पवन कुमार , श्री भगवान, अनंत कुमार, बैजनाथ कुमार,  बैजू कुमार , सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका साथ रही।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • महनार के डेढ़पुरा पंचायत में बाया नदी रेलिंग निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप महनार के डेढ़पुरा पंचायत में बाया नदी रेलिंग निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप #Mahanar #Vaishali #BiharNews #Jawaaj #Dhedhpur #BayaRiver #ConstructionWork #Corruption #QualityIssue #GroundReport #LocalNews #MahanarNews #VaishaliNews #BiharNewsToday #ABAPNewsNetwork
    1
    महनार के डेढ़पुरा पंचायत में बाया नदी रेलिंग निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

महनार के डेढ़पुरा पंचायत में बाया नदी रेलिंग निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
#Mahanar #Vaishali #BiharNews #Jawaaj #Dhedhpur #BayaRiver #ConstructionWork #Corruption #QualityIssue #GroundReport #LocalNews #MahanarNews #VaishaliNews #BiharNewsToday #ABAPNewsNetwork
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    13 hrs ago
  • नशे के खिलाफ मां शारदे विद्या मंदिर ने छेड़ा जागरूकता अभियान, पप्पू सर ने छात्र-छात्राओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संदेश बाढ़। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 11 सितंबर को पंचशील नगर, बाढ़ स्थित मां शारदे विद्या मंदिर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों तथा विद्यालय के आसपास रहने वाले लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक राजीव रंजन सर उर्फ पप्पू सर ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, शिक्षा, रोजगार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है, लेकिन यह कार्यक्रम किसी एक दिन तक सीमित नहीं है। समाज को नशे के प्रति लगातार जागरूक करना आवश्यक है। गौरतलब है कि मां शारदे विद्या मंदिर एक आवासीय विद्यालय है, जहां छात्र-छात्राओं को नवोदय विद्यालय, नेतरहाट, सैनिक विद्यालय सहित देश के प्रतिष्ठित विद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। प्रत्येक वर्ष यहां से बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर बेहतर शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेते हैं। पढ़ाई के साथ सामाजिक जागरूकता की जिम्मेदारी निभाने के लिए राजीव रंजन सर उर्फ पप्पू सर और मां शारदे विद्या मंदिर की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय और बधाई योग्य है।
    1
    नशे के खिलाफ मां शारदे विद्या मंदिर ने छेड़ा जागरूकता अभियान, पप्पू सर ने छात्र-छात्राओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संदेश
बाढ़। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 11 सितंबर को पंचशील नगर, बाढ़ स्थित मां शारदे विद्या मंदिर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों तथा विद्यालय के आसपास रहने वाले लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक राजीव रंजन सर उर्फ पप्पू सर ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, शिक्षा, रोजगार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है, लेकिन यह कार्यक्रम किसी एक दिन तक सीमित नहीं है। समाज को नशे के प्रति लगातार जागरूक करना आवश्यक है।
गौरतलब है कि मां शारदे विद्या मंदिर एक आवासीय विद्यालय है, जहां छात्र-छात्राओं को नवोदय विद्यालय, नेतरहाट, सैनिक विद्यालय सहित देश के प्रतिष्ठित विद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। प्रत्येक वर्ष यहां से बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर बेहतर शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेते हैं।
पढ़ाई के साथ सामाजिक जागरूकता की जिम्मेदारी निभाने के लिए राजीव रंजन सर उर्फ पप्पू सर और मां शारदे विद्या मंदिर की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय और बधाई योग्य है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.