गोवर्धन मेले में अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा धर्मशाला पर ने लगाई प्याऊ: श्रद्धालुओं के लिए बादाम ठंडाई और शीतल जल की व्यवस्था गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर अखिल भारतीय यदुवंशी (जादौन) धर्मशाला द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बादाम की ठंडाई और शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस प्याऊ का उद्देश्य मेले में आने वाले भक्तों को गर्मी से राहत प्रदान करना है। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धालुओं को ठंडाई और शीतल जल वितरित किया। उन्होंने सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए सभी से इस कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्याम प्रताप सिंह (अध्यक्ष), छीतो बाबूजी (उमराया), अमर सिंह (प्रमुख, बुखरारी), बीरी सिंह (बरका), बीरी सिंह (नगला बृजा), भीमा प्रमुख, शंकर प्रधान, पप्पू पहलवान (अलवाई), ठाकुर बलवीर सिंह (देवपुरा, आगरा), भूप सिंह प्रधान (शहजादपुर), मूलचंद (कमई), धनीराम प्रधान (ड्रावली), राजेंद्र सिंह (गढ़ी दद्दी) और ठाकुर कृष्ण पाल सिंह (मामनखुर्द, बुलंदशहर) सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने मुड़िया पूर्णिमा मेले की शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल "जय यदुवंश", "जय श्रीकृष्ण", "जय श्री राधे" और "गिर्राज महाराज की जय" के जयकारों से गूंज उठा। पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा पूरे मेले के दौरान निरंतर जारी रहेगी।
गोवर्धन मेले में अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा धर्मशाला पर ने लगाई प्याऊ: श्रद्धालुओं के लिए बादाम ठंडाई और शीतल जल की व्यवस्था गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर अखिल भारतीय यदुवंशी (जादौन) धर्मशाला द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बादाम की ठंडाई और शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया
गया। इस प्याऊ का उद्देश्य मेले में आने वाले भक्तों को गर्मी से राहत प्रदान करना है। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धालुओं को ठंडाई और शीतल जल वितरित किया। उन्होंने सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए सभी से इस कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्याम
प्रताप सिंह (अध्यक्ष), छीतो बाबूजी (उमराया), अमर सिंह (प्रमुख, बुखरारी), बीरी सिंह (बरका), बीरी सिंह (नगला बृजा), भीमा प्रमुख, शंकर प्रधान, पप्पू पहलवान (अलवाई), ठाकुर बलवीर सिंह (देवपुरा, आगरा), भूप सिंह प्रधान (शहजादपुर), मूलचंद (कमई), धनीराम प्रधान (ड्रावली), राजेंद्र सिंह (गढ़ी दद्दी) और ठाकुर कृष्ण पाल सिंह (मामनखुर्द, बुलंदशहर) सहित कई समाजसेवी
उपस्थित रहे। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने मुड़िया पूर्णिमा मेले की शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल "जय यदुवंश", "जय श्रीकृष्ण", "जय श्री राधे" और "गिर्राज महाराज की जय" के जयकारों से गूंज उठा। पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा पूरे मेले के दौरान निरंतर जारी रहेगी।
- मथुरा के गोवर्धन में विश्वप्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर सोमवार को राधा श्याम सुंदर मंदिर में मुड़िया संतों ने अपने आराध्य गुरु श्रीपाद सनातन गोस्वामी की स्मृति में पारंपरिक रूप से सिर का मुंडन कराया। यह मुंडन संस्कार मुड़िया संत रामकृष्ण दास महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मान्यता के अनुसार, गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय के महान आचार्य एवं श्री चैतन्य महाप्रभु के प्रमुख शिष्य श्रीपाद सनातन गोस्वामी का आषाढ़ पूर्णिमा के दिन संवत 1615 (1556 ई.) में तिरोभाव हुआ था। गुरु के वियोग में उनके शिष्यों और ब्रजवासियों ने सिर का मुंडन कराया तथा उनके पार्थिव शरीर के साथ गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा की। तभी से यह परंपरा आज तक लगातार निभाई जा रही है। मुड़िया संत रामकृष्ण दास महाराज ने कहा कि "मुड़िया बनने की यह परंपरा गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और वैराग्य का प्रतीक है। श्रीपाद सनातन गोस्वामी ने भक्ति और सेवा का जो संदेश दिया, उसी के सम्मान में प्रत्येक वर्ष संत समाज इस परंपरा का निर्वहन करता है। गुरु की कृपा से ही आध्यात्मिक जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है।"1
- मथुरा नगर निगम में लगाया गया संभव दिवस 10 शिकायत में से 4शिकायत का तुरंत निवारण1
- *25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश, दिल्ली का शातिर चढ़ा मथुरा पुलिस के हत्थे* - 25 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम और बाइक बरामद मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी की वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पूरी 25 लाख रुपये की नकदी, एक बैग तथा घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को वादी के कर्मचारी कार (UP 85 BY 0740) से 25 लाख रुपये लेकर गोविंद नगर जा रहे थे। रास्ते में CIMS हॉस्पिटल के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने कार को ओवरटेक कर वाहन खराब होने का इशारा किया। जैसे ही चालक कार से उतरकर बोनट देखने लगा, बदमाश कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना हाईवे पर बीएनएस की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 27 जुलाई 2026 की रात 11:55 बजे पुलिस ने अक्षय पुत्र मारमुत्तु, निवासी मदनगीर, थाना अंबेडकर नगर, साउथ दिल्ली (उम्र करीब 24 वर्ष) को सलेमपुर पाली खेड़ा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कार चालक को वाहन खराब होने का झांसा देकर मौका पाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लाख रुपये की पूरी नकदी, एक बैग और घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल (DL 3S FA 6427) बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4) और 317(2) की बढ़ोतरी भी की गई है। इस कार्रवाई में थाना हाईवे पुलिस के साथ साइबर सेल, सर्विलांस सेल, स्वाट टीम, एसओजी तथा अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट : राजीव कुमर एसपी सिटी1
- अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मथुरा जिला अध्यक्ष बने चौधरी मथुरा। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा मथुरा जनपद में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रज फ्रेंट कैरियर के संचालक एवं प्रख्यात ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुभाष चौधरी (गौहारी वाले) को सर्वसम्मति से मथुरा जिला यूनियन अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह सम्मान अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.के. शर्मा द्वारा सभी ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। नियुक्ति के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित ट्रांसपोर्टरों ने सुभाष चौधरी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष चौधरी (गौहारी वाले) ने कहा कि वे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन के नेतृत्व एवं सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ट्रांसपोर्टरों को एकजुट कर उनके अधिकारों और हितों के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण जी के छोटे भाई जसमत चौधरी बिजन प्रधान, सलीम पठान, लाला प्रधान सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सुभाष चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।4
- जिला मथुरा थाना फरह क्षेत्र गांव शहजादपुर मैं बिजली के खंभे से करंट की चपेट में आने से गर्भवती गाय की हुई मौत1
- थाना हाईवे पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस सेल व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ₹25 लाख की लूट का खुलासा मथुरा, 28 जुलाई। थाना हाईवे पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस सेल एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में ₹25 लाख की लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लूटी गई ₹25 लाख की नकदी तथा घटना में प्रयुक्त सुजुकी जिक्सर-250 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को एक कंपनी का कर्मचारी कार से ₹25 लाख लेकर गोविंद नगर जा रहा था। सीएमएस अस्पताल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कार रुकवाकर चालक से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। इस संबंध में थाना हाईवे पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 27 जुलाई की रात थाना हाईवे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर सतोलिया पुलिया, खेड़ा रोड के पास घेराबंदी कर एक अभियुक्त अवधेश उर्फ मासूम (निवासी मदनगिरी, नई दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से: ₹25,00,000 की नकदी सुजुकी जिक्सर-250 मोटरसाइकिल (DL 3S FA 6427) बरामद की है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना हाईवे पुलिस के साथ स्वाट टीम, सर्विलांस सेल एवं एसओजी की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।3
- मथुरा जनपद के वृन्दावन में एक विशालकाय पेड़ पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। इस घटना में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना दुसायत क्षेत्र के अंतर्गत आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ अचानक गिरा और पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, इस घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।1