logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रदेश में बढ़ेगा गर्मी का कहर, 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, लू का अलर्ट* उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2–3 दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी तथा प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे अधिक पहुंच सकता है। इसके साथ ही लू का प्रभाव भी तेज होने की संभावना है। शनिवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में 43.2, झांसी में 43.1 और वाराणसी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुष्क पछुआ हवाओं और आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी है।

3 hrs ago
user_Anand News
Anand News
Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
473ac1f6-b0e6-4d4c-9be7-e432ca06bd7f

*प्रदेश में बढ़ेगा गर्मी का कहर, 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, लू का अलर्ट* उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2–3 दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी तथा प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे अधिक पहुंच सकता है। इसके साथ ही लू का प्रभाव भी तेज होने की संभावना है। शनिवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में 43.2, झांसी में 43.1 और वाराणसी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुष्क पछुआ हवाओं और आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे का कारण बनी। बिरालसी-लालूखेड़ी नहर पटरी मार्ग पर सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों के चलते एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही रोनी हरजीपुर के ग्राम प्रधान ठाकुर विनोद फौजी ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर डायल 112 और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्राम प्रधान ने सड़क की खराब हालत पर चिंता जताते हुए प्रशासन से जल्द मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। विस्तार से
    1
    मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे का कारण बनी। बिरालसी-लालूखेड़ी नहर पटरी मार्ग पर सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों के चलते एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही रोनी हरजीपुर के ग्राम प्रधान ठाकुर विनोद फौजी ने पुलिस को अवगत कराया।
सूचना पर डायल 112 और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ग्राम प्रधान ने सड़क की खराब हालत पर चिंता जताते हुए प्रशासन से जल्द मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विस्तार से
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आज जनपद मुजफ्फरनगर के मोहल्ला शिव नगर, गली नंबर 9 स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर पावन पर्व अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आदरणीय श्री राकेश शर्मा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जनपद के अधिकांश जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठनों के सम्मानित सदस्यगण एवं ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।। धार्मिक आस्था, सेवा भाव और जनसमर्पण का यह अद्भुत संगम समाज में एकता और संस्कारों को और मजबूत करता है। आप सभी को अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। श्रीमती पूनम शर्मा राष्ट्रीय लोक दल मुजफ्फरनगर
    1
    आज जनपद मुजफ्फरनगर के मोहल्ला शिव नगर, गली नंबर 9 स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर पावन पर्व अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आदरणीय श्री राकेश शर्मा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जनपद के अधिकांश जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठनों के सम्मानित सदस्यगण एवं ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।।
धार्मिक आस्था, सेवा भाव और जनसमर्पण का यह अद्भुत संगम समाज में एकता और संस्कारों को और मजबूत करता है।
आप सभी को अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव  की हार्दिक शुभकामनाएं।
श्रीमती पूनम शर्मा राष्ट्रीय लोक दल मुजफ्फरनगर
    user_Poonam Sharma sabhasad
    Poonam Sharma sabhasad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • थाना भोपा पुलिस द्वारा युवक को बहला-फुसलाकर व व्यपहरण कर षडयन्त्र के तहत धर्मान्तरण का प्रयास करने वाला 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा बताया गया की पुलिस द्वारा की गई उचित करवाई
    1
    थाना भोपा पुलिस द्वारा युवक को बहला-फुसलाकर व व्यपहरण कर षडयन्त्र के तहत धर्मान्तरण का प्रयास करने वाला 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा बताया गया  की पुलिस द्वारा की गई उचित करवाई
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में बारात बनी खतरा: चलती गाड़ियों की छत पर डांस और आतिशबाजी का वीडियो वायरल जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित बागोंवाली बाईपास (NH-58) पर बरात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ियों की छत पर चढ़कर डांस करते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि यह बरात 18 अप्रैल की रात बागोंवाली बाईपास स्थित एक फार्महाउस से निकली थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों की छत पर खड़े होकर नाचना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, वीडियो में आतिशबाजी करते हुए भी देखा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
    1
    मुजफ्फरनगर में बारात बनी खतरा: चलती गाड़ियों की छत पर डांस और आतिशबाजी का वीडियो वायरल
जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित बागोंवाली बाईपास (NH-58) पर बरात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ियों की छत पर चढ़कर डांस करते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया।
बताया जा रहा है कि यह बरात 18 अप्रैल की रात बागोंवाली बाईपास स्थित एक फार्महाउस से निकली थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों की छत पर खड़े होकर नाचना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, वीडियो में आतिशबाजी करते हुए भी देखा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में नगर पालिका के एक कर्मचारी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।
    2
    मुजफ्फरनगर में नगर पालिका के एक कर्मचारी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।
    user_Aviraj Rathi
    Aviraj Rathi
    Video Creator मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अवैध हथियार के साथ जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मीरापुर थाने में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा निवासी गुलशेर पुत्र शफीक ने मीरापुर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सऊदी अरब की कंपनी में काम करता है इस कंपनी में मीरापुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर गाड़ी निवासी जुल्फिकार भी काम करता था तथा जुल्फों का नशा के आदि था जिसकी सूचना मेरे भाई ने कंपनी मालिक को दी कंपनी मालिक ने नशा करने के आरोप में जुल्फिकार को नौकरी से निकाल कर भारत वापस भेज दिया जुल्फिकार कंपनी से निकलने का कारण मेरे भाई नौशाद को मान बैठा और जुल्फिकार उसी दिन से मेरे भाई को लगातार मारने की धमकी देता आ रहा है जुल्फिकार में मेरे भाई के मोबाइल पर हाथ में अवैध हथियार लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो भेजी और हाथ में तलवार लेकर जान से मारने की धमकी दे रहा है इस मामले में मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है आरोपी की तलाश की जा रही है
    1
    अवैध हथियार के साथ जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
मीरापुर थाने में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग 
जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा निवासी गुलशेर पुत्र शफीक ने मीरापुर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सऊदी अरब की कंपनी में काम करता है इस कंपनी में मीरापुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर गाड़ी निवासी जुल्फिकार भी काम करता था तथा जुल्फों का नशा के आदि था जिसकी सूचना मेरे भाई ने कंपनी मालिक को दी कंपनी मालिक ने नशा करने के आरोप में जुल्फिकार को नौकरी से निकाल कर भारत वापस भेज दिया जुल्फिकार कंपनी से निकलने का कारण मेरे भाई नौशाद को मान बैठा और जुल्फिकार उसी दिन से मेरे भाई को लगातार मारने की धमकी देता आ रहा है जुल्फिकार में मेरे भाई के मोबाइल पर हाथ में अवैध हथियार लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो भेजी और हाथ में तलवार लेकर जान से मारने की धमकी दे रहा है 
इस मामले में मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है आरोपी की तलाश की जा रही है
    user_मो फरीद अंसारी
    मो फरीद अंसारी
    जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर | महिला ने वीडियो जारी कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल, उक्त मामले से जुडी एसो के नाम पर लाखों की डील का एक ऑडियो भो वायरल, जांच जारो
    1
    मुज़फ्फरनगर | महिला ने वीडियो जारी कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल, उक्त मामले से जुडी एसो के नाम पर लाखों की डील का एक ऑडियो भो वायरल, जांच जारो
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे, बारूद, पोटाश और पटाखा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे, बारूद, पोटाश और पटाखा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Vijay rathi
    1
    Post by Vijay rathi
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.