सूर्यपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। सूर्यपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। भवन का पिलर ढलाई कार्य शुरू कर दिया गया। निर्माण स्थल पर दिनभर मजदूरों और मशीनों की चहल-पहल बनी रही। भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता अयोध्या राम ने बताया कि भवन निर्माण के इस महत्वपूर्ण चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पिलर निर्माण भवन की मजबूती का आधार होता है, इसलिए सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाए।इधर, प्रखंड क्षेत्र के लोगों में भी निर्माण कार्य शुरू होने से खुशी का माहौल है। लंबे समय से नए प्रखंड कार्यालय भवन की मांग की जा रही थी। वर्तमान में पुराने भवन में जगह की कमी और असुविधाओं के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।स्थानीय लोगों रिक्की कुमार, अमित शर्मा, संपत चंद उपाध्याय का कहना है कि नया भवन बनने के बाद प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासी विजय सिंह, पिंटू कुमार ने कहा की अब निर्माण कार्य शुरू हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही भवन बनकर तैयार होगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। स्थानीय उर्मिला देवी, रीना देवी ने कहा की नया प्रखंड कार्यालय बनने से हमलोगों को काफी सहूलियत होगी।

- रोहतास : जितेंद्र तिवारी सासाराम,रोहतास, के वार्ड नंबर 29 के कारपूर्वा में एलपीजी गैस का होम डिलीवरी रहा चर्चा में,ऐसे समय में जब पूरे देश में एलपीजी गैस को लेकर अफरा तफरी हो तो चर्चा तो होना ही है! इसमें रोहतास जिला प्रशासन और गैस एजेंटीयों की भी तारीफ करनी होगी की आम जनमानस को ध्यान में रखते हुए इतना सुलभ आसानी से घर-घर पहुंचने का काम हो रहा है SDM डॉक्टर नेहा कुमारी का चर्चा जिला में सभी जगह आम है2
- video ko jayada se jayada share and comment kare 🙏 bhai ko support kare ap log ke hi support se ham age badhenge to ap log apne bhai ko support kariye 🙏1
- Post by Premjeet kushwaha1
- नौगांव नगर को मिली सर्व-सुविधा युक्त नवीन सिविल हॉस्पिटल की सौगातनौगांव नगरवासियों के1
- नीतीश कुमार जी और निशांत कुमार जी क्रमशः दिल्ली और पटना में पार्टी के विधायकों और नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं, जिससे बदलाव की एक नई दिशा तय हो रही है। #Bihar #JDUParty1
- फारबिसगंज में हुई घटना समाज को झकझोरने वाली है। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक नशे की लत का शिकार था। आए दिन शहर में चोरी या लूट की वारदातों में शामिल अपराधियों का संबंध नशे से जुड़ा पाया जाता है। प्रशासन भी समय-समय पर नशे के अड्डों को ध्वस्त करती रहती है, लेकिन अब जरूरत है कि इन अड्डों पर ठोस और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और शहर में शांति व सुरक्षा बनी रहे। #फारबिसगंज #नशामुक्त_समाज #biharnews1
- सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पश्चिम मोहल्ला महावीर स्थान में आगामी 25 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह मारुती नंदन महायज्ञ की तैयारी जोर शोर से चल रहा है। ज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष धर्मजीत सिंह और सचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि सूर्यपुरा के वार्ड नंबर 08 स्थित महावीर स्थान के नवनिर्मित मंदिर और और उसमें स्थापित होने वाले बजरंगबली की मूर्ति को लेकर याज्ञाधीश श्री श्री 1008 श्री देवनारायण दास खड़ेश्वरी महाराज विंध्य कुंड अयोध्या धाम और याज्ञाचार्य पंडित सुबोध कुमार पांडे के देखरेख में यज्ञ का शुभारंभ आगामी 25 अप्रैल को जलभरी शोभायात्रा निकल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शक्ति स्थल भलूनी भवानी भवानी धाम के सरोवर से जलभरी होगा। 26 को अरणी मंथन के साथ यज्ञ मंडप का परिक्रमा शुरू होगा 28 को बजरंज बली के मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर भ्रमण कार्यक्रम जबकि आगामी 29 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति विशाल भंडारा के साथ संपन्न होगा। आगे बताया कि यज्ञ कार्यक्रम के दौरान दिन और रात्रि दोनों प्रहार कई धामों से आए हुए आचार्य और संत महात्माओं के मुखारविंद से कथा प्रवचन किया जाएगा। साथ ही यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, संरक्षक गोपाल जी दुबे (अवकाश प्राप्त दारोगा) टूना जी तिवारी, सुनील गुप्ता ( प्रखंड प्रमुख पति) गोरख सिंह ,जीवित महतो ,कृष्ण गुप्ता ,साधु शरण सिंह ,पहाड़ी महतो ,विजय गुप्ता , कुंज बिहारी शर्मा,महेंद्र ठाकुर, त्रिलोकी शाह ,वीरेंद्र गुप्ता ,श्रीकांत पांडे सहित कई लोग।2
- फारबिसगंज में हत्या के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, बदले में एक और हत्या से हड़कंप ! इस वायरल विडियो की पुष्टि तत्काल न्यूज़ बिहार 24 नहीं करता है1
- शहर तेलपा थाना क्षेत्र के स्थानीय सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के शहर तेलपा थाना अंतर्गत स्थित सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। घटना के समय थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार पहले से ही मौके पर मौजूद थे और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए थे। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने अपने घरों के टूल पंप के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। आखिरकार आग ने पूरी सब्जी मंडी को जलाकर राख कर दिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की जानकारी देते हुए बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दे दी गई थी, लेकिन आग काफी तेजी से फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।1