logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवझूलनी ग्यारस पर उदयपुर में खटीक समाज पंच महासभा की भव्य शोभायात्रा - ठाकुर जी के जयकारों से गूंजा शहर देवझूलनी ग्यारस पर उदयपुर में खटीक समाज पंच महासभा की भव्य शोभायात्रा - ठाकुर जी के जयकारों से गूंजा शहर

8 hrs ago
user_Udaipur News Agency
Udaipur News Agency
Photographer गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

देवझूलनी ग्यारस पर उदयपुर में खटीक समाज पंच महासभा की भव्य शोभायात्रा - ठाकुर जी के जयकारों से गूंजा शहर देवझूलनी ग्यारस पर उदयपुर में खटीक समाज पंच महासभा की भव्य शोभायात्रा - ठाकुर जी के जयकारों से गूंजा शहर

More news from राजस्थान and nearby areas
  • वल्लभनगर उपखंड की तीन नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल, राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की तीन नगर पालिकाओ वल्लभनगर, भीण्डर और कानोड़ में उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तीनों ही निकायों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। जिसके बाद चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वल्लभनगर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से कमलेश पोखरना ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
    1
    वल्लभनगर उपखंड की तीन नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल, राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज
उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की तीन नगर पालिकाओ वल्लभनगर, भीण्डर और कानोड़ में उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तीनों ही निकायों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। जिसके बाद चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वल्लभनगर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से कमलेश पोखरना ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    4
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • 10 क्विंटल लापसी का भोग लगाकर कोठारी परिवार ने की गौ सेवा मुंबई प्रवासी भामाशाह किशनलाल कोठारी ने परिजनों सहित की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, गौशाला की व्यवस्थाएं देखकर हुए प्रसन्न पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। महावीर गोपाल गौशाला में मुंबई प्रवासी चिकारड़ा निवासी भामाशाह किशनलाल कोठारी ने अपने परिजनों सहित गौ सेवा कर गौ माता का आशीर्वाद लिया। कोठारी परिवार की ओर से गौ माता को 10 क्विंटल लापसी का भोग लगाया गया। गौशाला के संचालक एवं कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि लापसी का भोग लगाने से पहले कोठारी परिवार ने गौ माता को मेहंदी लगाई। इसके बाद कुमकुम का तिलक कर लच्छा बांधा तथा धूप, दीप और अगरबत्ती के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार के सदस्यों ने गौ माता का आशीर्वाद लेने के बाद लापसी का भोग अर्पित किया। इसके बाद गौशाला प्रबंधन की ओर से किशनलाल कोठारी एवं उनके परिजनों को गौशाला का भ्रमण करवाया गया। उन्हें गौ माता के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और दैनिक सेवा कार्यों की जानकारी दी गई। गौशाला की स्वच्छ एवं व्यवस्थित व्यवस्था देखकर कोठारी परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर सज्जन की ओर से एक ट्रिप हरा चारा भी गौशाला में पहुंचाया गया, जिसे गौ माता को खिलाया गया। गौशाला अध्यक्ष सौभागमल छाजेड़ ने दानदाताओं से गौशाला में सहयोग कर गौ सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस मौके पर सौभागमल छाजेड़, दिनेश अग्रवाल, किशनलाल कोठारी, लक्ष्मीलाल मेनारिया, हरिराम गुर्जर, जगदीश सोनी, प्रमोद कोठारी, शेरू लखारा, शेलू छाजेड़ सहित गौशाला के ग्वाले मौजूद रहे।
    4
    10 क्विंटल लापसी का भोग लगाकर कोठारी परिवार ने की गौ सेवा

मुंबई प्रवासी भामाशाह किशनलाल कोठारी ने परिजनों सहित की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, गौशाला की व्यवस्थाएं देखकर हुए प्रसन्न
पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा। महावीर गोपाल गौशाला में मुंबई प्रवासी चिकारड़ा निवासी भामाशाह किशनलाल कोठारी ने अपने परिजनों सहित गौ सेवा कर गौ माता का आशीर्वाद लिया। कोठारी परिवार की ओर से गौ माता को 10 क्विंटल लापसी का भोग लगाया गया।
गौशाला के संचालक एवं कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि लापसी का भोग लगाने से पहले कोठारी परिवार ने गौ माता को मेहंदी लगाई। इसके बाद कुमकुम का तिलक कर लच्छा बांधा तथा धूप, दीप और अगरबत्ती के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार के सदस्यों ने गौ माता का आशीर्वाद लेने के बाद लापसी का भोग अर्पित किया।
इसके बाद गौशाला प्रबंधन की ओर से किशनलाल कोठारी एवं उनके परिजनों को गौशाला का भ्रमण करवाया गया। उन्हें गौ माता के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और दैनिक सेवा कार्यों की जानकारी दी गई। गौशाला की स्वच्छ एवं व्यवस्थित व्यवस्था देखकर कोठारी परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर सज्जन की ओर से एक ट्रिप हरा चारा भी गौशाला में पहुंचाया गया, जिसे गौ माता को खिलाया गया।
गौशाला अध्यक्ष सौभागमल छाजेड़ ने दानदाताओं से गौशाला में सहयोग कर गौ सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इस मौके पर सौभागमल छाजेड़, दिनेश अग्रवाल, किशनलाल कोठारी, लक्ष्मीलाल मेनारिया, हरिराम गुर्जर, जगदीश सोनी, प्रमोद कोठारी, शेरू लखारा, शेलू छाजेड़ सहित गौशाला के ग्वाले मौजूद रहे।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ₹11 का IV सेट ₹325 में! अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की कीमतों पर उठे सवाल महाराष्ट्र FDA के सर्वे में खरीद कीमत और MRP के बीच कई गुना अंतर सामने आया; तुकाराम मुंढे ने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर केंद्र से नियमन की मांग की मुंबई। अस्पताल में इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर महाराष्ट्र में बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र FDA के एक सर्वे में कुछ जरूरी मेडिकल सामान की खरीद कीमत और उनकी छपी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) के बीच भारी अंतर पाया गया। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इन आंकड़ों को सामने रखते हुए कीमतों की समीक्षा और उचित नियमन की जरूरत बताई है। ₹11.05 का IV सेट, MRP ₹325 सर्वे में सबसे ज्यादा चर्चा IV इन्फ्यूजन सेट की हुई। रिपोर्ट के अनुसार, एक Medifusion IV सेट की खरीद कीमत ₹11.05 थी, जबकि उस पर ₹325 की MRP दर्ज थी। FDA के अनुसार यह अंतर खरीद कीमत की तुलना में करीब 2,841 प्रतिशत का है। इसी तरह एक अन्य IV सेट में भी खरीद कीमत और MRP के बीच बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सिरिंज से नेब्युलाइजर मास्क तक कई उदाहरण सर्वे में अन्य मेडिकल सामान के भी आंकड़े सामने आए— 10 ml सिरिंज: खरीद कीमत ₹6.75, MRP ₹57.20 IV कैनुला: करीब ₹22.50 की कीमत के मुकाबले MRP ₹424 एडल्ट नेब्युलाइजर मास्क किट: खरीद कीमत करीब ₹45, कीमत ₹652 तक कैथेटर: खरीद कीमत ₹29.41, MRP ₹310 हाइपोडर्मिक नीडल: खरीद कीमत की तुलना में लगभग तीन गुना कीमत दर्ज की गई। FDA के सर्वे में अलग-अलग मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों की तुलना की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ उत्पादों में खरीद कीमत की तुलना में लगभग 29 गुना तक का अंतर पाया गया। तुकाराम मुंढे ने केंद्र से की कीमतों की समीक्षा की मांग इन आंकड़ों के बाद महाराष्ट्र FDA ने National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) और Department of Pharmaceuticals के सामने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर प्रस्ताव रखा है। इसमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले अस्पताल संबंधी मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों तथा ट्रेड मार्जिन की समीक्षा और जरूरत के अनुसार नियमन पर विचार करने की मांग की गई है। मुंढे ने यह भी स्पष्ट किया है कि FDA के पास अस्पतालों के पूरे बिल को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं है। उनका सर्वे मुख्य रूप से मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों में मौजूद अंतर को सामने लाने के उद्देश्य से किया गया था। अभी कीमतों पर कोई समान कैप लागू नहीं फिलहाल इन सभी मेडिकल सामानों पर कोई नया एकसमान मूल्य-सीमा लागू होने की पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र स्तर पर संबंधित पक्षों के साथ कीमत और मार्जिन को लेकर विचार-विमर्श की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इस मामले ने अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले IV सेट, सिरिंज, कैथेटर, कैनुला और नेब्युलाइजर मास्क जैसे सामानों की कीमतों में पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, सर्वे में मिले आंकड़ों को हर अस्पताल पर लागू करना सही नहीं होगा और खरीद कीमत तथा मरीज के अंतिम अस्पताल बिल के बीच अन्य लागतें भी हो सकती हैं।
    1
    ₹11 का IV सेट ₹325 में! अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की कीमतों पर उठे सवाल
महाराष्ट्र FDA के सर्वे में खरीद कीमत और MRP के बीच कई गुना अंतर सामने आया; तुकाराम मुंढे ने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर केंद्र से नियमन की मांग की
मुंबई। अस्पताल में इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर महाराष्ट्र में बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र FDA के एक सर्वे में कुछ जरूरी मेडिकल सामान की खरीद कीमत और उनकी छपी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) के बीच भारी अंतर पाया गया। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इन आंकड़ों को सामने रखते हुए कीमतों की समीक्षा और उचित नियमन की जरूरत बताई है। 
₹11.05 का IV सेट, MRP ₹325
सर्वे में सबसे ज्यादा चर्चा IV इन्फ्यूजन सेट की हुई। रिपोर्ट के अनुसार, एक Medifusion IV सेट की खरीद कीमत ₹11.05 थी, जबकि उस पर ₹325 की MRP दर्ज थी। FDA के अनुसार यह अंतर खरीद कीमत की तुलना में करीब 2,841 प्रतिशत का है। 
इसी तरह एक अन्य IV सेट में भी खरीद कीमत और MRP के बीच बड़ा अंतर दर्ज किया गया।
सिरिंज से नेब्युलाइजर मास्क तक कई उदाहरण
सर्वे में अन्य मेडिकल सामान के भी आंकड़े सामने आए—
10 ml सिरिंज: खरीद कीमत ₹6.75, MRP ₹57.20
IV कैनुला: करीब ₹22.50 की कीमत के मुकाबले MRP ₹424
एडल्ट नेब्युलाइजर मास्क किट: खरीद कीमत करीब ₹45, कीमत ₹652 तक
कैथेटर: खरीद कीमत ₹29.41, MRP ₹310
हाइपोडर्मिक नीडल: खरीद कीमत की तुलना में लगभग तीन गुना कीमत दर्ज की गई। 
FDA के सर्वे में अलग-अलग मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों की तुलना की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ उत्पादों में खरीद कीमत की तुलना में लगभग 29 गुना तक का अंतर पाया गया। 
तुकाराम मुंढे ने केंद्र से की कीमतों की समीक्षा की मांग
इन आंकड़ों के बाद महाराष्ट्र FDA ने National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) और Department of Pharmaceuticals के सामने मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर प्रस्ताव रखा है। इसमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले अस्पताल संबंधी मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों तथा ट्रेड मार्जिन की समीक्षा और जरूरत के अनुसार नियमन पर विचार करने की मांग की गई है। 
मुंढे ने यह भी स्पष्ट किया है कि FDA के पास अस्पतालों के पूरे बिल को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं है। उनका सर्वे मुख्य रूप से मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों में मौजूद अंतर को सामने लाने के उद्देश्य से किया गया था। 
अभी कीमतों पर कोई समान कैप लागू नहीं
फिलहाल इन सभी मेडिकल सामानों पर कोई नया एकसमान मूल्य-सीमा लागू होने की पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र स्तर पर संबंधित पक्षों के साथ कीमत और मार्जिन को लेकर विचार-विमर्श की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। 
इस मामले ने अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले IV सेट, सिरिंज, कैथेटर, कैनुला और नेब्युलाइजर मास्क जैसे सामानों की कीमतों में पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, सर्वे में मिले आंकड़ों को हर अस्पताल पर लागू करना सही नहीं होगा और खरीद कीमत तथा मरीज के अंतिम अस्पताल बिल के बीच अन्य लागतें भी हो सकती हैं।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • देवझूलनी ग्यारस पर निकली ठाकुरजी की रेवाडिया कस्बे से सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र बना धर्ममय देवझूलनी एकादशी पर निकली ठाकुरजी रेवाडिया कस्बे से सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में देवझूलनी एकादशी पर मंगलवार को ठाकुर जी मंदिरो से देव झुलनी ग्यारस के पावन अवसर पर नाडोल में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में विराजमान देव प्रतिमाओं को आकर्षक श्रृंगार कर स्वर्ण एवं चांदी के आभूषणों से सजाया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद देव प्रतिमाओं को सुसज्जित रैवाड़ियों में विराजमान कर भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली वहीं गवई तालाब पहुंचने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान को तालाब में जल विहार एवं जल स्नान कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आरती कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। भगवान के जल विहार के इस पावन दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तालाब परिसर में उमड़े। कस्बे के सोमनाथ मंदिर ,लक्ष्मीनारायण मंदिर,चारभुजा मंदिर मैन बाजार,चारभुजा मंदिर सोनारो का बास,अस्तल चारभुजा ,बारलावास मंदिर से हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालालकी जयकारो एवं ढोल-थाली की झनकार के साथ ठाकुरजी की रेवाडिया रवाना होकर मुख्य मार्गो से होती हुई गवाई मलोप तालाब पहुची जहा पर भक्तजनो पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी को तालाब मे स्नान करवाया एवं देश के लिये खुशहाली की कामनाएं की। फोटो संलग्न रेवाड़ी ले जाते भक्तजन किस्तुर राठौड़ नाडोल मो 9928182468
    4
    देवझूलनी ग्यारस पर निकली ठाकुरजी की रेवाडिया कस्बे से सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र बना धर्ममय
देवझूलनी एकादशी पर निकली ठाकुरजी रेवाडिया कस्बे से सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में देवझूलनी एकादशी पर मंगलवार को ठाकुर जी मंदिरो से देव झुलनी ग्यारस के पावन अवसर पर नाडोल में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में विराजमान देव प्रतिमाओं को आकर्षक श्रृंगार कर स्वर्ण एवं चांदी के आभूषणों से सजाया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद देव प्रतिमाओं को सुसज्जित रैवाड़ियों में विराजमान कर भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली
वहीं गवई तालाब पहुंचने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान को तालाब में जल विहार एवं जल स्नान कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आरती कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। भगवान के जल विहार के इस पावन दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तालाब परिसर में उमड़े।
कस्बे के सोमनाथ मंदिर ,लक्ष्मीनारायण मंदिर,चारभुजा मंदिर मैन बाजार,चारभुजा मंदिर सोनारो का बास,अस्तल चारभुजा ,बारलावास
मंदिर से हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालालकी जयकारो एवं ढोल-थाली की झनकार के साथ ठाकुरजी की रेवाडिया रवाना होकर मुख्य मार्गो से होती हुई गवाई मलोप तालाब पहुची जहा पर भक्तजनो पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी को तालाब
मे स्नान करवाया एवं देश के लिये खुशहाली की कामनाएं की।
फोटो संलग्न रेवाड़ी ले जाते भक्तजन
किस्तुर राठौड़ नाडोल मो 9928182468
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • क्रॉस वोटिंग के बीच डूंगरपुर-सागवाडा में भाजपा का वाइस चेयरमैन : दोनों निकायों में भाजपा का दबदबा कायम उपसभापति अनिल पटेल बोले - डूंगरपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाना लक्ष्य, देश ही नहीं दुनिया में बने शहर की पहचान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर निकाय में सभापति चुनाव के बाद मंगलवार को हुए उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव में डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों निकायों में भाजपा ने बाजी मार ली। हालांकि दोनों जगह मतदान के आंकड़ों ने राजनीतिक हलकों में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा छेड़ दी। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी अनिल पटेल उपसभापति निर्वाचित हुए, जबकि सागवाड़ा नगर पालिका में योगेश जैन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही भाजपा खेमे में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों और पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए भाजपा की ओर से अनिल पटेल और कांग्रेस की ओर से फरीदा बेगम मैदान में थीं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी की निर्धारित अवधि में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, जिसके बाद मतदान की स्थिति बनी। नगर परिषद के 40 पार्षदों में से मतदान के लिए 37 पार्षद पहुंचे। बीएपी के तीन पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। शाम 5 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू हुई। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी अनिल पटेल को 24 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम को 13 वोट मिले। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा के 24 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिलाकर भाजपा खेमे में कुल 25 वोट थे। इसके बावजूद अनिल पटेल को 24 वोट ही मिलने से भाजपा खेमे से एक क्रॉस वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जाने की स्थिति सामने आई। कांग्रेस के पास 12 पार्षद थे, जबकि उसकी प्रत्याशी फरीदा बेगम को 13 वोट मिले। मतगणना के बाद अनिल पटेल की जीत की औपचारिक घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। परिणाम सामने आते ही नगर परिषद परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने अनिल पटेल सहित पार्टी के पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जीत के बाद अनिल पटेल ने इसे भाजपा और संगठन की जीत बताते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने डूंगरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश-दुनिया में पहचान दिलाने की दिशा में काम करने की बात कही।
    1
    क्रॉस वोटिंग के बीच डूंगरपुर-सागवाडा में भाजपा का वाइस चेयरमैन : दोनों निकायों में भाजपा का दबदबा कायम
उपसभापति अनिल पटेल बोले - डूंगरपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाना लक्ष्य, देश ही नहीं दुनिया में बने शहर की पहचान
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। नगर निकाय में सभापति चुनाव के बाद मंगलवार को हुए उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव में डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों निकायों में भाजपा ने बाजी मार ली। हालांकि दोनों जगह मतदान के आंकड़ों ने राजनीतिक हलकों में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा छेड़ दी। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी अनिल पटेल उपसभापति निर्वाचित हुए, जबकि सागवाड़ा नगर पालिका में योगेश जैन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही भाजपा खेमे में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों और पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए भाजपा की ओर से अनिल पटेल और कांग्रेस की ओर से फरीदा बेगम मैदान में थीं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी की निर्धारित अवधि में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, जिसके बाद मतदान की स्थिति बनी। नगर परिषद के 40 पार्षदों में से मतदान के लिए 37 पार्षद पहुंचे। बीएपी के तीन पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। शाम 5 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू हुई। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी अनिल पटेल को 24 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम को 13 वोट मिले।
डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा के 24 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिलाकर भाजपा खेमे में कुल 25 वोट थे। इसके बावजूद अनिल पटेल को 24 वोट ही मिलने से भाजपा खेमे से एक क्रॉस वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जाने की स्थिति सामने आई। कांग्रेस के पास 12 पार्षद थे, जबकि उसकी प्रत्याशी फरीदा बेगम को 13 वोट मिले।
मतगणना के बाद अनिल पटेल की जीत की औपचारिक घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। परिणाम सामने आते ही नगर परिषद परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने अनिल पटेल सहित पार्टी के पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जीत के बाद अनिल पटेल ने इसे भाजपा और संगठन की जीत बताते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने डूंगरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश-दुनिया में पहचान दिलाने की दिशा में काम करने की बात कही।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से 9950 408 478 संपर्क सूत्र
    1
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से 9950 408 478 संपर्क सूत्र
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • संत पूरणदास महाराज व संत गरिब दास पाली के सानिध्य में भव्य बाबा रामदेव जयन्ति पर हुई भजन संध्या बाबा रामदेव जयन्ति पर हुई भजन संध्या नाडोल देव नगरी मे सादडी रोड निकलंक सरोवर मलोप तालाब क्षैत्र में  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भामाशाहों के सहयोग से बाबा रामदेव जयन्ति पर भजन संध्या का आयोजन नाडोल स्थित बाबा रामदेव  मंदिर प्रांगण मे संत पूरणदास महाराज व संत गरिब दास पाली के सानिध्य में भव्य भजन संध्या में भक्तो का हुजूम उमड पडा आशाराम सेजु के बैनर तले भजन संध्या का आयोजित हुआ भजन गायक किकाराम देवासी,श्याम निवास पिलोवणी,प्रवीण बोरडी व संत पूरणदास ने एक से बढकर एक भक्क्तिमय भजनो की प्रस्तुतिया दी एवं नृत्य कालुराम देवासी साथ श्रोताओ को रात भर बांधे रखा। मेला कमेठी द्वारा भामाशाहो व मेहमानो का बहुमान किया गया। भजन संध्या में बतौर मख्य अतिथि अखिल भारतीय खटिक समाज प्रदेश अध्यक्ष कान्तिलाल चंदेल,समाज सेवी महिपालसिह (कमशा), छगनलाल, अमृतलाल, रमेश कुमार देवासी,दूदाराम,हेमन्त ओड,कालुराम देवासी,मुकेश नागोरा,रविन्द टांक,किस्तुर चंद,बाबुलाल प्रजापत,महेन्द्र टांक,रुपाराम देवासी, जितेन्द्र राठौड, पोकर राव, रवि टॉक महेश चंदेल,सहित लोग उपस्थित थे। किस्तुर राठौड नाडोल
    2
    संत पूरणदास  महाराज  व संत गरिब दास पाली के सानिध्य में भव्य बाबा रामदेव जयन्ति पर हुई भजन संध्या
बाबा रामदेव जयन्ति पर हुई भजन संध्या
नाडोल देव नगरी मे सादडी रोड निकलंक सरोवर मलोप तालाब क्षैत्र में  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भामाशाहों के सहयोग से बाबा रामदेव जयन्ति पर भजन संध्या का आयोजन नाडोल स्थित बाबा रामदेव  मंदिर प्रांगण मे संत पूरणदास  महाराज  व संत गरिब दास पाली के सानिध्य में भव्य भजन संध्या में भक्तो का हुजूम उमड पडा आशाराम सेजु के बैनर तले भजन संध्या का आयोजित हुआ भजन गायक किकाराम देवासी,श्याम निवास पिलोवणी,प्रवीण बोरडी व संत पूरणदास ने एक से बढकर एक भक्क्तिमय भजनो की प्रस्तुतिया दी एवं नृत्य कालुराम देवासी साथ श्रोताओ को रात भर बांधे रखा। मेला कमेठी द्वारा भामाशाहो व मेहमानो का बहुमान किया गया। भजन संध्या में बतौर मख्य अतिथि अखिल भारतीय  खटिक समाज प्रदेश अध्यक्ष कान्तिलाल चंदेल,समाज सेवी महिपालसिह (कमशा), छगनलाल, अमृतलाल, रमेश कुमार देवासी,दूदाराम,हेमन्त ओड,कालुराम देवासी,मुकेश नागोरा,रविन्द टांक,किस्तुर चंद,बाबुलाल प्रजापत,महेन्द्र टांक,रुपाराम देवासी,   जितेन्द्र राठौड, पोकर राव, रवि टॉक महेश चंदेल,सहित लोग उपस्थित थे।
किस्तुर राठौड नाडोल
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • प्याज, अदरक और नींबू का घरेलू नुस्खा, खांसी में राहत का दावा खांसी और गले की खराश से राहत के लिए सोशल मीडिया पर एक घरेलू नुस्खा काफी चर्चा में है। इसमें प्याज, अदरक और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। नुस्खा तैयार करने के लिए एक प्याज को कद्दूकस कर उसका रस निकालें। इसके बाद अदरक को कद्दूकस कर उसका रस लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। मिश्रण में एक चुटकी काली मिर्च और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिलाने की बात कही गई है। बताया जाता है कि इस मिश्रण की एक-एक चम्मच सुबह और शाम लेने से गले में राहत और खांसी के लक्षणों में कमी महसूस हो सकती है। हालांकि, इस घरेलू नुस्खे से पुरानी या लंबे समय से चली आ रही खांसी जड़ से खत्म होने का दावा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है। लगातार रहने वाली खांसी के पीछे एलर्जी, संक्रमण, अस्थमा या अन्य कारण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
    1
    प्याज, अदरक और नींबू का घरेलू नुस्खा, खांसी में राहत का दावा
खांसी और गले की खराश से राहत के लिए सोशल मीडिया पर एक घरेलू नुस्खा काफी चर्चा में है। इसमें प्याज, अदरक और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है।
नुस्खा तैयार करने के लिए एक प्याज को कद्दूकस कर उसका रस निकालें। इसके बाद अदरक को कद्दूकस कर उसका रस लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। मिश्रण में एक चुटकी काली मिर्च और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिलाने की बात कही गई है।
बताया जाता है कि इस मिश्रण की एक-एक चम्मच सुबह और शाम लेने से गले में राहत और खांसी के लक्षणों में कमी महसूस हो सकती है।
हालांकि, इस घरेलू नुस्खे से पुरानी या लंबे समय से चली आ रही खांसी जड़ से खत्म होने का दावा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है। लगातार रहने वाली खांसी के पीछे एलर्जी, संक्रमण, अस्थमा या अन्य कारण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.