सीमा क्षेत्र में अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार मधुबनी:48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कार्यक्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज तड़के एक बड़ी सफलता हासिल हुई। सूचना के आधार पर गठित विशेष नाका दल ने सीमा स्तम्भ संख्या 291/14 के पास नदी मार्ग से लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब जब्त की। दिनांक 18 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 02:00 बजे उप कमांडेंट (प्रचालन) श्री हरि नारायण जाट को अवैध शराब तस्करी संबंधी गोपनीय सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर विशेष नाका दल का गठन कर निगरानी बढ़ाई गई। लगभग 03:15 बजे नदी मार्ग से संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जहां बोरे में सामान लाते व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया। जांच के दौरान कुल 1,845 लीटर नेपाली शराब (विभिन्न ब्रांड) बरामद की गई। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त 22 मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल फोन और नदी पार करने के लिए 03 रबर ट्यूब भी जब्त किए गए। मौके से दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर सहारघाट थाना, जिला मधुबनी को सुपुर्द किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अवैध शराब की यह खेप नेपाल से भारत लाई जा रही थी। 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविन्द सिंह भण्डारी ने कहा, “सशस्त्र सीमा बल सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः सतर्क है। जवानों की तत्परता और समर्पण के कारण अवैध शराब की इतनी बड़ी खेप को भारत में प्रवेश करने से पहले ही जब्त कर लिया गया। सीमा की सुरक्षा एवं तस्करी रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

- लदनियां सीमा पर एसएसबी का जागरूकता अभियान, छात्राओं को दिया “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश।1
- उगना महादेव मंदिर में खजाना चोरी1
- उगना महादेव जी के मंदिर में चोरी1
- Post by Thakur Chandan Kumar1
- यीशु ने एक दृष्टांत के माध्यम से सिखाया कि परमेश्वर का वचन हमारे हृदय की मिट्टी पर निर्भर करता है। कुछ बीज रास्ते पर गिरे, कुछ पत्थरों में, कुछ काँटों में… लेकिन जो बीज अच्छी मिट्टी में गिरे, वे फलवंत हुए। यह छोटी सी कहानी हमें सिखाती है कि यदि हमारा हृदय तैयार हो, तो परमेश्वर का वचन हमारे जीवन में फल ला सकता है। 📖 संदर्भ: मत्ती 13:3–9 🎬 यह वीडियो प्रेरणा और आत्मिक शिक्षा के उद्देश्य से बनाया गया है। अगर यह वीडियो आपको अच्छा लगा तो Like, Share और Subscribe अवश्य करें। #BibleStory #JesusParable #HindiBible #ChristianShorts #MotivationalStory #Faith #SpiritualVideo #GospelMessage #YouTubeShorts #HindiChristian1
- जाली नोट मामले में फरार अभियुक्त को मधुबनी से बासोपट्टी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत1
- मिथिलांचल ठाकुर परिवार के द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का पुण्य तिथि मनाया गया !1
- जयनगर +2 उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा, कतार में दिखीं छात्राएं।1