दिल्ली में सातवें अंतरराष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में दिया प्रदेशका प्रजेंटेशन मध्य प्रदेश नवकरणीय ऊर्जा में देश का अग्रणी राज्य : डा. मोहन यादव भोपाल में आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में मध्य प्रदेश के हरित ऊर्जा माडल का प्रभावी प्रेजेंटेशन दिया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बताया कि राज्य वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश नवकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और हरित औद्योगिक विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सम्मेलन में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट से दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का उपयोग कर स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक - परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डा. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्य प्रदेश आने वाले वर्षों में स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में मप्र का प्रजेंटेशन देते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव। सौ.: जनसंपर्क विभाग देश का अग्रणी केंद्र बनेगा। सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, हरित प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी, भूटान के ऊर्जा मंत्री जेम त्शेरिंग और श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणाथिलका सहित कई विशेषज्ञ और नीति-निर्माता उपस्थित रहे। नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र विकास की बताई विशेषत 12 वर्षों में मप्र की नवकः रणीय ऊज क्षमता 438 मेगावाट से बढ़ कर 11,000 मेगावाट हो गई है, जो 25 गुना वृद्धि है। पिछले दो वर्षों में नवकरणीय ऊर्जा, पं हाइड्रो ऊर्जा भंडारण तथा बायोमास नीतियां लागू कर निवेश और नवाचार को नई दिशा दी है। 750 मेगावाट रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना ने देश में पहली बार सौर ऊर्जा का टैरिफ कोयला आधारित विद्युत से भी कम स्थापित किया। इस परियोजना को वर्ल्ड बैंक ग्रुप प्रेसिडेन्ट्स अवार्ड फार एक्सीलेंस प्राप्त हुआ तथा इसकी केस स्टडी हावर्ड युनिवर्सिटी में पढ़ाई जाती है। 1,500 मेगावाट आगर-शाजापुर-नीमच सौर परियोजना में 2.14 रुपये प्रति यूनिट का रिकार्ड न्यूनतम सौर टैरिफ प्राप्त हुआ है। का

- बालिका से दुष्कर्म के दोषी को मरते दम तक कारावास फैसला गोबर की टोपली उठवाने के बहाने बुलाया था, गला भी दबाया था देवास जिले के दूरस्थ अंचल उदयनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले साल बालिका को गोबर की टोपली उठवाने के बहाने से बुलाकर दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपित को दोषी पाते हुए कड़ी सजा सुनाई है। उसे मरते दम तक कारावास भुगतना होगा। इसके साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी किया गया है। जीपी घाटिया उपनिदेशक (अभियोजन) ने बताया स्कूल का अवकाश होने से कक्षा छठी कीछात्रा अखेत पर गई थी। मक्के के दाने बीन कर शाम को जब वह घर वापस आ रही थी तभी रास्ते में उसे 23 वर्षीय - सतीश मौर्य मिला। उसने छात्रा से बोला कि गोबर की टोपली उठवा दे। गोबर की टोपली उठवाने के लिये खेत पर बनी टापरी की तरफ छात्रा चली गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मुंह दबाकर उसे पटक दिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने के दौरान आरोपित ने गला दबा दिया था, जिससे छात्रा बेहोश हो गई थी। करीब 20 मिनट बाद उसे होश आया और वह घबराते, लड़खड़ाते हुए घर आई और स्वजन को बताया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने आरोपित सतीश के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। मामले की सुनवाई करते हुए द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बागली ने 23 वर्षीय सतीश मौर्य को शेष प्राकृत जीवनकाल के लिये आजीवन कारावास की सजा सुनाई व 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। यह प्रकरण गंभीर जघन्य सनसनीखेज की श्रेणी में चिन्हित था। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक नरोत्तम कौरव, अतिरिक्त लोक अभियोजक बागली अखिलेख मंडलोई ने की।1
- बिना लाइसेंस चल रहा था खाद्य कारोबार, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई नीमच। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान चलाते हुए बिना खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर न्यू निशा सेल्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। विभाग ने बताया कि मामले में अधिकतम 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं श्रीनाथ रेस्टोरेंट, निशा दूध डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। पानी-पताशा विक्रेताओं को भी स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने पर नोटिस दिया गया। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए हैं।1
- छोटी सादड़ी के हिंदू धर्मशाला में बच्चों को दिया जाता है निशुल्क प्रशिक्षण छोटी सादड़ी नगर के एक उत्साही युवा संजय कुमावत और उसके बेटे ने एक छोटी सी बाल व्यायाम शाला खोलकर बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है3
- बरखेड़ा देव में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया राशन दुकान का औचक निरीक्षण मंदसौर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान मंदसौर जिला क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य की दुकान बरखेड़ा देव का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान रजिस्टरों की जांच की गई तथा उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। उपमुख्यमंत्री ने अनाज के स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं रिकॉर्ड का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय जिला कलेक्टर सहित संबंधित विभाग एवं सहकारी संस्था के अधिकारी- कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।1
- नीमच पुलिस का बड़ा खुलासा! 4 चोरी की बाइक बरामद, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार | साथी फरार **नीमच।** शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। नीमच केंट थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग **2 लाख रुपये कीमत की 4 चोरी की मोटरसाइकिल** बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी **साहिल पिता अय्यूब पठान**, निवासी एकता कॉलोनी, नीमच को तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल और करीब **100 सीसीटीवी कैमरों की जांच** के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर शहर से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिन में पुरानी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे और चेहरा ढककर वारदात को अंजाम देते थे। मामले में **निंबाहेड़ा निवासी गोलू** अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। नीमच केंट थाना पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी **सौरभ शर्मा** और साइबर सेल की अहम भूमिका रही1