दौसा कुंडल में दैनिक भास्कर अभियान के तहत एक पेड़, एक जिंदगी' अभियान पहल के साथ कालोता विद्यालय में 51 पौधे लगाए दैनिक भास्कर के 'एक पेड़, एक जिंदगी' अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालोता परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में 51 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। व्याख्याता रश्मि मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और हरियाली का आधार बनता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया तथा प्रत्येक पौधे को जीवित रखने का संकल्प दिलाया गया।प्रधानाचार्य बतीलाल मीणा, उपप्रधानाचार्य रजनी जलथूरिया, व्याख्याता रश्मि मीना, सुनीतामीना रोहित महावर अध्यापक, मुकेश शर्मा, राजेन्द्र बैरवा, कृष्ण, अवतार शर्मा, शिवप्रसाद भारद्वाज, रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, शिमला शर्मा, रोहित शर्मा सीतामीना, रितेश शर्मा,आदी मोजुद रहे
दौसा कुंडल में दैनिक भास्कर अभियान के तहत एक पेड़, एक जिंदगी' अभियान पहल के साथ कालोता विद्यालय में 51 पौधे लगाए दैनिक भास्कर के 'एक पेड़, एक जिंदगी' अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालोता परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में 51 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। व्याख्याता रश्मि मीणा ने बताया कि
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण,
शुद्ध हवा और हरियाली का आधार बनता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया तथा प्रत्येक पौधे को जीवित रखने का संकल्प दिलाया गया।प्रधानाचार्य बतीलाल मीणा, उपप्रधानाचार्य रजनी जलथूरिया, व्याख्याता रश्मि मीना, सुनीतामीना रोहित महावर अध्यापक, मुकेश शर्मा, राजेन्द्र बैरवा, कृष्ण, अवतार शर्मा, शिवप्रसाद भारद्वाज, रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, शिमला शर्मा, रोहित शर्मा सीतामीना, रितेश शर्मा,आदी मोजुद रहे
- दोसा जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दौसा जिला पुलिस ने चलाया व्यापक जन जागरुकता कार्यक्रम व महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान,, इस दौरान पुलिस के द्वारा पूरे दोसा जिले में जन जागरूकता रैली निकाली और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया4
- दौसा दादूदयाल मंदिर में हुई चोरी की वारदात1
- जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सिकराय में पंचायत राज चुनाव और नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू की प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देश अनुसार सिकराय विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिकराय, भांडारेज एवं नगर कांग्रेस कमेटी सिकराय की संयुक्त बैठक अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ की अध्यक्षता में किया गया। दौसा जिला प्रभारी राकेश पारीक ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने कहा भाजपा पार्टी को पता है कि उनकी हार निश्चित है इसलिए वह पंचायत राज और निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती है। लेकिन अब जल्द ही चुनाव होंगे तो चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए भाजपा सारे प्रयास करेगी लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता क्षेत्र में मजबूत रहेंगे तो भाजपा के सारे अरमानों पर पानी फिर जाएगा। सहप्रभारी देशराज पहाड़िया नेवी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कांग्रेस पार्टी गरीब किसान आमजन को को देखकर कार्य करती है और यह पार्टी किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करती है हमेशा गरीबों की देखरेख करती है। आगामी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए ही टिकटों का वितरण होगा जो कार्य करता पार्टी के कार्यकर्ता है और आमजन में मिलकर रहता है उसे ही टिकट मिलेगा। बैठक में विधानसभा प्रभारी मोहर सिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसको भी चुनाव में टिकट देकर मैदान में उतरती है उसके साथ में कार्यकर्ताओं को लगा है। कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी क्योंकि राजस्थान में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार सारे हथकंडे अपना आएगी। कांग्रेस पार्टी का जो भी उम्मीदवार हो उसके साथ में लगकर उसे विजय करना है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामजीलाल ने भी संबोधित किया तो उन्होंने कहा कि अबकी बार टिकटों का वितरण पार्टी अलग तरीके से करेगी जो कार्यकर्ता जीतने लायक होगा और जनता के कार्य करवाता होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा। अबकी बार सिफारिश से टिकट नहीं मिलेंगे बूथ के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष और आमजन में जो मिलकर कार्य करने का उसे ही कांग्रेस पार्टी टिकट देगी। भाजपा पार्टी किसी भी तरह की अफवाह उड़ा सकती है और किसी भी घटना को अंजाम दे सकती है लेकिन कार्यकर्ताओं को मजबूत रहना है और कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत राज्य चुनाव और नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के ही उम्मीदवारों को जिताना है। कांग्रेस पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाकर भेजेगी उसके साथ में मिलकर कार्य करना है। इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष भांडारेज लट्टूरमल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष सिकराय खेमराज मीणा नगर अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता सिकंदरा मंडल अध्यक्ष महेश डोलीका, नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, विधानसभा कोऑर्डिनेटर बनवारी लाल मीणा चादेरा उदय सिकराय गुलशन मीणा शाहिद अन्य लोग मौजूदरहे।2
- हज़ारों प्रवासी मोरक्को से समुद्र के रास्ते स्पेन में घुसे ◆ स्पेन के सेउटा बॉर्डर पर सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसे 3 हजार लोग ◆ हजारों की संख्या में स्पेन के अंदर घुसने के दौरान 9 प्रवासियों की भी मौत हो गई1
- महिला सुरक्षा का बुलंद संकल्प: दौसा में निकली जागरूकता यात्रा, समाज को दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश दौसा। राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को दौसा में जनजागरूकता का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे पीजी कॉलेज से गांधी चौराहा तक पैदल एवं वाहन रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद दोपहर 12 बजे टाउन हॉल में दौसा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, कानूनों की जानकारी, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। इसी क्रम में पुलिस लाइन दौसा में महिला पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित और संवेदनशील समाज निर्माण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा संकल्प के उद्देश्यों पर वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दौसा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना, अपराधों के प्रति सतर्कता विकसित करना तथा प्रत्येक नागरिक को महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥3
- लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता कंगना रनौत का पुतला जलाने वाले थे, दरोगा जी कंगना के फैन निकले, पुतला लेकर भाग गए।1