logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोहित शर्मा बड़ा मुकाम हासिल करने के बेहद करीब, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ चौथे बल्लेबाज IPL 2026 के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस का सामना करने उतरेगी। इस मैच में रोहित शर्मा के पास शानदार उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। Rohit Sharma: IPL 2026 का रोमांच मैच दर मैच बढ़ता जा रहा है और हर मैच के साथ नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद भी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक खास उपलब्धि से सिर्फ चार चौकों की दूरी पर हैं। अगर रोहित दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में चार चौके लगा देते हैं, तो वह IPL बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे। दरअसल, रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 चौके जड़ते ही 650 चौके पूरे करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। IPL में अब तक सिर्फ 3 खिलाड़ी ही ऐसा करने में कामयाब हुए हैं। इनमें विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर शामिल हैं। रोहित की स्पेशल क्लब में होगी एंट्री IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में फिलहाल विराट कोहली 776 चौकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि शिखर धवन 768 चौकों के साथ दूसरे और डेविड वॉर्नर (663) तीसरे नंबर पर काबिज हैं। रोहित शर्मा 646 चौकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में 4 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा 650 चौके पूरे करने का कारनामा कर सकते हैं। बता दें, रोहित शर्मा IPL में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (357) हैं। रोहित के नाम 308 छक्के दर्ज हैं।

15 hrs ago
user_क्रिकेट अपडेट्स
क्रिकेट अपडेट्स
वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
d44d0897-97d7-42a0-86fc-a1f724bd3b65

रोहित शर्मा बड़ा मुकाम हासिल करने के बेहद करीब, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ चौथे बल्लेबाज IPL 2026 के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस का सामना करने उतरेगी। इस मैच में रोहित शर्मा के पास शानदार उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। Rohit Sharma: IPL 2026 का रोमांच मैच दर मैच बढ़ता जा रहा है और हर मैच के साथ नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद भी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक खास उपलब्धि से सिर्फ चार चौकों की दूरी पर हैं। अगर रोहित दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में चार चौके लगा देते हैं, तो वह IPL बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे। दरअसल, रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 चौके जड़ते ही 650 चौके पूरे करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। IPL में अब तक सिर्फ 3 खिलाड़ी ही ऐसा करने में कामयाब हुए हैं। इनमें विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर शामिल हैं। रोहित की स्पेशल क्लब में होगी एंट्री IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में फिलहाल विराट कोहली 776 चौकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि शिखर धवन 768 चौकों के साथ दूसरे और डेविड वॉर्नर (663) तीसरे नंबर पर काबिज हैं। रोहित शर्मा 646 चौकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में 4 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा 650 चौके पूरे करने का कारनामा कर सकते हैं। बता दें, रोहित शर्मा IPL में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (357) हैं। रोहित के नाम 308 छक्के दर्ज हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोरखपुर बार काउंसिल चुनाव में विवाद | प्रत्याशी मनीष यादव ने एल्डर कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप | Gorakhpur Bar Election News
    1
    गोरखपुर बार काउंसिल चुनाव में विवाद | प्रत्याशी मनीष यादव ने एल्डर कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप | Gorakhpur Bar Election News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की आतिशी पारी खेली. यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है. चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. पंजाब की शुरुआत दमदार रही. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़े. प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना करते हुए 354 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए. कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाए. हालांकि, नेहल वढेरा ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 10 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने. कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया. अय्यर 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में अय्यर ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. अय्यर के आउट होने के बाद शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब किंग्स को कोई और झटका नहीं लगने दिया. शशांक 6 गेंदों में 14 और स्टोइनिस 3 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे. गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट निकाले.
    1
    आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की आतिशी पारी खेली. यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है. चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. पंजाब की शुरुआत दमदार रही. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़े. प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना करते हुए 354 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए. कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाए. हालांकि, नेहल वढेरा ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 10 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने.
कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया. अय्यर 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में अय्यर ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. अय्यर के आउट होने के बाद शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब किंग्स को कोई और झटका नहीं लगने दिया. शशांक 6 गेंदों में 14 और स्टोइनिस 3 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे. गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट निकाले.
    user_क्रिकेट अपडेट्स
    क्रिकेट अपडेट्स
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    1
    Post by पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज रविवार है । रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । * आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। मित्रों! सोकर उठ गए हो तो आइए, भगवान श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। !! भगवान श्री गणेशाय नम: !!
    1
    आज रविवार है । 
रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । 
* आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। 
मित्रों! सोकर उठ गए हो तो  आइए, भगवान  श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। 
!! भगवान श्री गणेशाय नम: !!
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संतकबीरनगर। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की अनिश्चित ड्यूटी, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। सत्र के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी तरीके बताए गए। इस अवसर पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।
    1
    संतकबीरनगर। 
पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की अनिश्चित ड्यूटी, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। सत्र के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी तरीके बताए गए।
इस अवसर पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए।
प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • किरन सेंट्रल एकेडमी में पेरेंट्स मीटिंग व रिजल्ट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र नाथनगर, संत कबीर नगर। किरन सेंट्रल एकेडमी महुआ पार नाथनगर में पेरेंट्स मीटिंग एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए तथा अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। विद्यालय के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी वर्ग में सौम्या चौरसिया ने 1400 में 1389 अंक (99.21 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 1 से 3 वर्ग में सत्यम यादव (कक्षा 1) ने 1600 में 1599 अंक (99.93 प्रतिशत) प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3(ए), 4(ए), 5(ए) वर्ग में अमृता (कक्षा 5ए) ने 1600 में 1587 अंक (99.18 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3(बी), 4(बी), 5(बी) वर्ग में आयुष निगम (कक्षा 5बी) ने 1600 में 1582 अंक अर्जित कर बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 6, 7 एवं 8 वर्ग में रेनू (कक्षा 8) ने 1600 में 1575 अंक (98.87 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा, प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे एवं नवोदय, अटल आवासीय तथा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही सभी मार्गों पर वाहन सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर रितेश कुमार, प्रिंसिपल आशुतोष कुमार एवं डायरेक्टर महेश यादव का विशेष योगदान रहा।
    4
    किरन सेंट्रल एकेडमी में पेरेंट्स मीटिंग व रिजल्ट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र 
नाथनगर, संत कबीर नगर।
किरन सेंट्रल एकेडमी महुआ पार नाथनगर में पेरेंट्स मीटिंग एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए तथा अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी।
विद्यालय के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी वर्ग में सौम्या चौरसिया ने 1400 में 1389 अंक (99.21 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 1 से 3 वर्ग में सत्यम यादव (कक्षा 1) ने 1600 में 1599 अंक (99.93 प्रतिशत) प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 3(ए), 4(ए), 5(ए) वर्ग में अमृता (कक्षा 5ए) ने 1600 में 1587 अंक (99.18 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3(बी), 4(बी), 5(बी) वर्ग में आयुष निगम (कक्षा 5बी) ने 1600 में 1582 अंक अर्जित कर बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 6, 7 एवं 8 वर्ग में रेनू (कक्षा 8) ने 1600 में 1575 अंक (98.87 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया।
विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा, प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे एवं नवोदय, अटल आवासीय तथा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही सभी मार्गों पर वाहन सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर रितेश कुमार, प्रिंसिपल आशुतोष कुमार एवं डायरेक्टर महेश यादव का विशेष योगदान रहा।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भगवान चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर गोरखपुर में निकली भव्य शोभायात्रा | हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
    1
    भगवान चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर गोरखपुर में निकली भव्य शोभायात्रा | हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.