सतना फायर ब्रिगेड पर सवाल...? इमरजेंसी में धोखा: आग बुझाने निकली फायर ब्रिगेड खुद हुई बेदम.. दमकल वाहन को जनता ने लगाया धक्का, नगर निगम के मेंटेनेंस पर उठे सवाल—वीडियो वायरल.. सतना। शहर में आगजनी जैसी आपात स्थिति के बीच नगर निगम की फायर ब्रिगेड व्यवस्था की उस समय पोल खुलती नजर आई, जब आग बुझाने जा रहा दमकल वाहन बीच रास्ते में ही खराब हो गया। वाहन को आगे बढ़ाने और स्टार्ट कराने के लिए मौके पर मौजूद लोगों को ही दमकल को धक्का लगाना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,आग की लपटों से जूझने के लिए तैयार रहने वाली दमकल अगर खुद सड़क पर खड़ी होकर धक्का मांगने लगे, तो आपातकालीन व्यवस्था की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सवाल यह नहीं कि वाहन एक बार खराब क्यों हुआ, सवाल यह है कि क्या फायर ब्रिगेड के वाहनों की नियमित सर्विसिंग और तकनीकी जांच समय पर होती है? घटना के बाद नगर निगम के मेंटेनेंस सिस्टम और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है। दमकल जैसे आपातकालीन वाहनों की मामूली तकनीकी खराबी भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में वाहन की फिटनेस और रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही सीधे जनता की सुरक्षा से जुड़ा विषय बन जाती है,वायरल वीडियो ने नगर निगम की तैयारियों पर बहस छेड़ दी है। लोगों का सवाल है कि जब आगजनी के वक्त दमकल को मौके तक पहुंचने के लिए जनता के धक्के की जरूरत पड़ जाए, तो फिर आपात सेवा की तैयारी और भारी-भरकम मेंटेनेंस खर्च का औचित्य क्या है,अब जरूरत इस बात की है कि नगर निगम मामले की जांच कर यह स्पष्ट करे कि दमकल वाहन किस तकनीकी खराबी के कारण रास्ते में बंद हुआ, उसका आखिरी मेंटेनेंस कब हुआ था और क्या वाहन को ड्यूटी पर भेजने से पहले उसकी तकनीकी जांच की गई थी।

- *मऊगंज जिले में गौ रक्षा को लेकर समाजसेवी अखिलेश पांडे बैठे मौन धरने पर कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही दोबारा घटित हुई वहीं घटना* *मऊगंज जिले में गौ रक्षा को लेकर समाजसेवी अखिलेश पांडे बैठे मौन धरने पर कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही दोबारा घटित हुई वहीं घटना* मऊगंज जिले में लगातार हो रही निराश्रित गोवंशों की मौत पर जिले में भारी आक्रोश है गौ सेवक अखिलेश पांडे अपने गौ सेवक साथियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में धरना शुरू कर दिए आरोप है कि मऊगंज जिले में कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा सितंबर 2025 धारा 163 लागू कर एक आदेश जारी किए थे अगर सड़कों पर निराश्रित गोवंश मिलते हैं तो ग्राम पंचायत क्षेत्र में संबंधित सचिव और जनपद के अधिकारी जिम्मेदार होंगे वहीं नगरी क्षेत्र में अगर निराश्रित गोवंश मिलते हैं तो नगर परिषद जिम्मेदार होगा पर कलेक्टर का यह आदेश धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है प्रतिदिन सड़कों पर गोवंशों की सड़क हादसे में मौत हो रही है वहीं बाइक सवार भी मवेशियों से टकराकर मौत के गाल में समा रहे हैं अखिलेश पांडे ने कलेक्टर पर बड़ा सवाल उठाया है क1
- मैहर जिले अमरपाटन /के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम बिगौड़ी में एक आदिवासी युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामले मैं 20 घण्टे बित जाने के बाद प्रसासन की समझाइश के बाद परिजन मृतक के शव को प्रयागराज ले गए। मैहर जिले अमरपाटन /के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम बिगौड़ी में एक आदिवासी युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामले मैं 20 घण्टे बित जाने के बाद प्रसासन की समझाइश के बाद परिजन मृतक के शव को प्रयागराज ले गए। दरअसल मामला बीती 20 घण्टे बित जाने के बाद प्रसासन की समझाइश के बाद परिजन मृतक के शव को प्रयागराज ले गए को शराब पीने के बाद दोपक्ष में विवाद हुआ था और एक युवक भैया लाल रावत कुएं में गिर गया था ,उसकी मौत हो गई थी , जिसके बाद ग्राम में हंगामा हुआ परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाए , जिसके बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज करते हुए ,तीन आरोपियों पर मामला भी दर्ज किया था और तीन संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया था । जिसके बाद आज ताला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया था। लेकिन 20 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे प्रसासन की समझाइश और आश्वासन के बाद परिजन माने। उनकी मांग थी कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो साथ उनके घर को गिराया जाए और कुछ आर्थिक मदद दी जाए , जिसको देखते हुए प्रशासन मोके पर पहुँचा एसडीएम , एसडीओपी , तहसीलदार , थाना प्रभारी ने समझाइए देते हुए और उन्हें आर्थिक मदद के साथ-साथ उन्हें अंतिम संस्कार हेतु प्रयागराज भेजने के लिए एम्बुलेंस वाहन की व्यवस्था की साथ ही अपराधियों पर कार्रवाई की आश्वासन दिया जिसकी बाद परिजन माने , ओर प्रशासन की मदद से अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से रवाना किया गया है।1
- गणेश चतुर्थी के अवसर पर brainmater academy में बाल गणेश मूवी दिखाई आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर बच्चों के अनुरोध पर बाल गणेश मूवी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गयी1
- *स्व. कल्पना मिश्रा मामले में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को दिया बयान*1
- *कुछ भी करलो मोहन बाबू,गांधी और छात्रों की आंधी अब तम्बू उखाड़ ले जाएगी:- प्रभात द्विवेदी नगर कांग्रेस अध्यक्ष* *कुछ भी करलो मोहन बाबू,गांधी और छात्रों की आंधी अब तम्बू उखाड़ ले जाएगी:- प्रभात द्विवेदी नगर कांग्रेस अध्यक्ष*1
- शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में शराब का विरोध कर रही महिलाओं ने पुलिस व आबकारी विभाग की टीम पर किया हमला जान बचाकर भागे कर्मी शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में शराब का विरोध कर रही महिलाओं ने पुलिस व आबकारी विभाग की टीम पर किया हमला जान बचाकर भागे कर्मी1
- शाहपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को किया गिरफ्तार, हरिद्वार से दस्तयाब युवती को परिजनों को सौंपा मऊगंज जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। पुलिस के जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेंद्र कुमार जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर रामदीन सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई 2026 को एक युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 275/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने युवती को हरिद्वार से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। इसके बाद मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने मामले में सोनू प्रजापति, पिता रामकुमार प्रजापति, उम्र 28 वर्ष, सन्नाम प्रजापति, पिता रामकुमार प्रजापति, उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी देभई थाना सेवड़ा, जिला दतिया तथा सौरभ सोनी, पिता राकेश सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी डिलहा थाना नईगढ़ी, जिला मऊगंज को 17 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने इस कार्रवाई में शामिल थाना प्रभारी रामदीन सिंह सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका को सराहनीय बताया है। हालांकि, मामले में आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही होगा। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- *मैहर मे एक ही कॉलोनी मे कई घरो मे हुई लाखो रु की चोरी, पुलिस पहुंची मोके पर, मोहल्ले के सभी लोग हुए इक्क्ठा, चोरी करने आये चोरो ने धारदार हथियार फरसा भी छोड़ गए* *मैहर मे एक ही कॉलोनी मे कई घरो मे हुई लाखो रु की चोरी, पुलिस पहुंची मोके पर, मोहल्ले के सभी लोग हुए इक्क्ठा, चोरी करने आये चोरो ने धारदार हथियार फरसा भी छोड़ गए*1
- सतना में बेलगाम दबंगई! स्कूल बस तक नहीं छोड़ी, सिविल लाइन में CMA बस रोककर बेल्ट से हमला सतना।जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक और सनसनीखेज मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां कल्याण पेट्रोल पंप के सामने दिनदहाड़े तीन दबंग युवकों ने CMA स्कूल की बस को बीच सड़क पर रोक लिया और जमकर हंगामा किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीनों युवक कथित तौर पर बेल्ट निकालकर बस पर और बस में सवार लोगों पर हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े स्कूल बस रोककर इस तरह की गुंडागर्दी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, बस में स्कूली बच्चे भी मौजूद थे, जिससे बच्चों में दहशत का माहौल बन गया। सड़क पर स्कूल बस रोककर बेल्ट से मारपीट करना शहर की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है,सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन युवकों को स्कूल बस रोकने और सड़क पर खुलेआम दबंगई दिखाने की हिम्मत कैसे हुई? इस विवाद के पीछे की असली वजह क्या है? क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या फिर सिर्फ दबंगई दिखाने के लिए किया गया कृत्य? फिलहाल वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है और सभी की निगाहें सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि वीडियो और घटना की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह से स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न कर सके।1