* न्यूज़ हेडलाइंस : बिहार बोर्ड एग्जाम, परीक्षा दे रहे हैं, जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी, जान ले जरूरी गाइडलाइन.. पढ़े पूरी डिटेल. * खबर विस्तार से.. * मैट्रिक परीक्षा की खबरेंपटना. बिहार में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा आज (17 फरवरी) से शुरू 25 फरवरी तक चलेगी. इसको लेकर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी ने राज्यभर में 1699 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. बिहार बोर्ड की यह परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक चलेगी तो दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी. बता दें कि इस बार कुल 15 लाख 12 हजार 687 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं जिनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है. इनमें 7 लाख 85 हजार 726 छात्राएं हैं, जबकि 7 लाख 26 हजार 961 छात्र हैं. राज्य के सभी 38 जिलों में परीक्षा हो रही है जिसके तहत पटना जिले में 70 केंद्र बनाए गए हैं. यहां 71 हजार 22 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था मिली जानकारी के अनुसार, बीएसईबी ने परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. हर केंद्र पर दो स्तरों पर तलाशी ली जाएगी. पहले मुख्य गेट पर पुलिस और मजिस्ट्रेट करेंगे और फिर हॉल के अंदर इन्विजिलेटर चेक करेंगे. परीक्षार्थी जूते मोजे पहनकर अंदर नहीं जा सकेंगे, क्योंकि सिर्फ साधारण चप्पल की अनुमति है. एडमिट कार्ड साथ लाना जरूरी है, क्योंकि बिना कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा. मॉडल केंद्रों की व्यवस्था बोर्ड परीक्षा के लिए बिहार के हर जिले में 4 मॉडल केंद्र बनाए गए हैं. कुल 152 मॉडल केंद्र हैं. इन पर सिर्फ महिला स्टाफ काम करेगा. पटना में भी 4 मॉडल केंद्र हैं जिनमें- गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बैंकिपुर, शास्त्री नगर, कमला नेहरू गर्ल्स हाई स्कूल यारपुर और गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल गार्डनिबाग शामिल हैं. इन केंद्रों पर सुरक्षा सबसे मजबूत है. बता दें कि परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले 16 फरवरी से कंट्रोल रूम सक्रिय है. यह 25 फरवरी तक 24 घंटे चलेगा. कोई समस्या हो तो 0612-2232257 या 0612-2232227 पर फोन कर सकते हैं. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं. वे खुद केंद्रों का दौरा करेंगे. परीक्षार्थियों के लिए सलाह छात्रों को एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल और ज्योमेट्री बॉक्स साथ रखना है. मोबाइल, घड़ी या कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज नहीं लानी है. परीक्षा में नकल पकड़े जाने पर दो साल के लिए परीक्षा से बाहर किया जाएगा. साथ में एफआईआर भी दर्ज होगी. बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा शांतिपूर्वक हो. सभी जरूरी सुविधाएं जैसे पानी, शौचालय और बिजली उपलब्ध हैं.

- पटना सिटी के मोगलपुरा टीओपी पुलिस द्वारा गस्ती के दौरान दुरूखी इलाके से स्कूटी सवार को 30 लीटर देशी शराब के साथ ओम प्रकाश यादव नामक तस्कर गिरफ्तार, मोगलपुरा टीओपी प्रभारी चुन्नू कुमार के नेतृत्व में हुई कारवाई, बताया जाता है कि गिरफ्तार तस्कर पत्थर घाट से शराब लेकर अगमकुआं डिलीवरी देने जा रहा था।3
- दिनांक 12.02.2026 को फुलवारीशरीफ थानांतर्गत एम्स गोलंबर के समीप एक बच्ची की छत से गिरने से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ 01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में आज दिनांक 17.02.2026 को वैज्ञानिक अनुसंधान की दृष्टि से विशेषज्ञों की राय के आधार पर मृतका के वजन के अनुपात में 04 डमी तैयार कर घटनास्थल पर क्राइम सीन का पुनर्निर्माण (Crime Scene Recreation) किया गया है, ताकि घटना के सभी पहलुओं का वस्तुनिष्ठ परीक्षण किया जा सके। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री भानुप्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of Bihar District Administration PatnaAIR Nev PATNADDNewsLive #Biharpolice #Patnapolice1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई :- 1.450 किलोग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ! दिनांक 14.02.26 की रात्रि में भगवानगंज को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खरौना में एक व्यक्ति अपने घर में गांजा का भंडारण कर बिक्री करते है। प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष भगवानगंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उक्त व्यक्ति के घर पर विधिवत छापामारी किया गया । छापामारी के क्रम में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं घर की तलाशी के क्रम में 1.450 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए जब्त किया गया है। इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा दी गई बाइट ... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaAIR News PATNADD News Bihar Prohibition, Excise & Registration Department, Bihar #arrested #Patna Police #biharpolice #Bagwanganjps1
- #मांलसलामी_थाना छेत्र 3 लाख लूट कांड मे 4 अपराधी घंटो मे पकड़ा गया रोहन कुमार, कुंदन कुमार, सतीश कुमार, साहिल कुमार दिनांक 16.02.2026 को मालसलामी थानांतर्गत मंसूरगंज स्थित गांधी आर्य कन्या स्कूल के समीप एक व्यक्ति से 03 लाख रुपये लूट लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अग्रतर अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटे गए 02 लाख 110 रुपये नगद, 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड बरामद किया गया है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट… #BiharPolice #PatnaPolice #ManslamiThana #ApnaCityTakNews VairlNews1
- राजद विधायक स्वर्गीय राम विलास पासवान कि बिहार में मूर्ति स्थापना करने के लिए करेंगे आं'दोलन ? #TejashwiYadav #RahulGandhi #ChiragPaswan #RamVilasPaswan #LaluYadav #Congress #RJD #BiharSarkar #VijaySinha #samratchoudhary1
- Post by Bharat news point1
- पटना_पुलिस का #ऑपरेशन_मुस्कान, ढूंढ कर वापस ला रहा है लोगों की मुस्कान... #ऑपरेशन_मुस्कान के तहत आज दिनांक 17.02.2026 को श्री कार्तिकेय के. शर्मा, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा गुम/चोरी हुए मोबाइल को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस द्वारा बरामद किये गए कुल #100_मोबाइल फोन (लगभग 20 लाख मूल्य) उनके वास्तविक धारकों के सुपुर्द किया गया। इस संबंध में श्री कार्तिकेय के. शर्मा, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा की गई प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंश :- Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaSP Rural Patna Patna Traffic policeAIR News PATNAAIR News PATNA@#Bihar Police #Patna Police #PatnaNews #Opration_muskan1