भोपाल। शिवसेना (UBT) भोपाल इकाई द्वारा Lenskart के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कंपनी के शोरूम (रंगमहल चौराहा क्षेत्र) के लेंसकार्ट के खिलाफ शिवसेना UBT का प्रदर्शन शिवसेना UBT ने लेंसकार्ट के खिलाफ किया प्रदर्शन, पीयूष बंसल का पुतला फूंका भोपाल। शिवसेना (UBT) भोपाल इकाई द्वारा Lenskart के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कंपनी के शोरूम (रंगमहल चौराहा क्षेत्र) के पास एकत्र होकर कंपनी के सीईओ पियूष बंसल का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना कार्यकर्ता शोरूम की ओर बढ़े और लेंसकार्ट के लोगो पर कालिख पोतने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पन्नी के पैकेट में जला हुआ ऑयल लेकर शोरूम की ओर बढ़ रहे थे, जिसे मौके पर मौजूद प्रशासन ने तुरंत रोकते हुए छीन लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने आरोप लगाया कि पीयूष बंसल ने ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मामले की जांच की मांग करते हुए आशंका जताई कि कहीं इसके पीछे विदेशी फंडिंग तो नहीं है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि कंपनी में कर्मचारियों को तिलक, बिंदी और रक्षासूत्र पहनने से रोका जा रहा है, जबकि अन्य धर्मों के कर्मचारियों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पीयूष बंसल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और धार्मिक उन्माद फैलाने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिलीप परिहार और रोशनी ने देशवासियों से लेंसकार्ट के बहिष्कार की अपील भी की। प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता मांगीलाल सैनी, दिलीप परिहार (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा), रोशनी, टिंकू रैकवार, राज दोहरे, अमन तिवारी, अमन गौतम, संजय सैनी, आकाश मकोरिया, भानु भवानी, विशाल भवानी, बंटी यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Post by Naved khan1
- भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूट की वारदात करने वाले आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मांगीलाल उर्फ मंगल अहिरवार ने महिला पर सीमेंट ब्लॉक से हमला कर जेवर लूटे थे। पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसे पकड़कर लूटा गया माल बरामद कर लिया है। आरोपी पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- भोपाल बाइट.... रहवासी महिला विवेक त्रिपाठी, रहवासी अरेरा कॉलोनी एंकर... राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित आर्य समाज मंदिर के पास संचालित अवैध शराब दुकान को लेकर स्थानीय रहवासियों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दुकान के सामने एकत्र होकर पोस्टर-बैनर के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा, लेकिन रहवासियों का कहना है कि धार्मिक स्थल से 100 मीटर के भीतर शराब दुकान संचालित करना नियमों के खिलाफ है। वहीं स्थानीय महिलाओं ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वे खुद दुकान बंद कराने के लिए कदम उठाएंगे।1
- Post by D K G Pradesh Prasar1
- ब्रेकिंग। कांग्रेस सेवा दल बैठी 24 घंटे के उपवास पर. किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर रोशनपुरा पर धरना जारी है।1
- भोपाल से एक खास बातचीत… हम आपको मिलवा रहे हैं ऐसे डॉक्टर से, जो पारंपरिक सोच से हटकर काम कर रहे हैं। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में डॉ. राजेश गौर ने मेडिकल एजुकेशन, मरीजों की सुविधा और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। 👉 जानिए: मेडिकल कॉलेज में क्या बदलाव हो रहे हैं मरीजों को क्या नई सुविधाएं मिलेंगी युवाओं के लिए क्या संदेश है 📍 स्थान: पीपल्स मेडिकल कॉलेज भोपाल MP RajeshGaur #PeoplesMedicalCollege #BhopalNews #DoctorInterview #MedicalCollege #HealthNews #MPNews #BreakingNews #HindiNews #ExclusiveInterview #Bhopal #Healthcare #MedicalEducation #DoctorLife #NewsUpdate1
- Post by Naved khan1